Saptahik Rashifal 5 Sept - 11 Sept 2021: इस सप्ताह किस राशि के लिए रहेगा खास, जानिए मेष, सिंह व मीन के व्यवसाय और प्यार का हाल

Saptahik Rashifal 5 Sept - 11 Sept 2021 (5 सितंबर से 11 सितंबर 2021 साप्ताहिक राशिफल) : इस सप्ताह की शुरुआत मास शिवरात्रि से हो रही है। साथ में कुछ खास तिथियां इस सप्ताह पड़ रही है जिनमें अमावस्या हरितालिका तीज, गणेश उत्सव का आरंभ और ऋषि पंचमी व्रत भी इसी सप्ताह पड़ रहा है, आने वाले सप्ताह में 12 राशियों का हाल साप्ताहिक राशिफल में देखते है...

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-09-05 04:30 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

 Saptahik Rashifal 5 September - 11 September 2021 (5 से 11 सितंबर 2021 साप्ताहिक राशिफल) :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल  के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

सितंबर माह में यह  सप्ताह  5-11 तारीख के बीच कई ग्रहों का गोचर होने वाला है।  इस सप्ताह की शुरूआत में चंद्रमा कर्क राशि में फिर सिंह, कन्या और आखिरी दिन तुला राशि में रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत मास शिवरात्रि से हो रही है। साथ में कुछ खास तिथियां इस सप्ताह पड़ रही है जिनमें   अमावस्या हरितालिका तीज, गणेश उत्सव का आरंभ और ऋषि पंचमी व्रत भी इसी सप्ताह पड़ रहा है, जो सनातन धर्मावलंबियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। आने  वाले सप्ताह में 12 राशियों का हाल साप्ताहिक राशिफल में देखते है...


साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly )   मेष राशि की साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आनेवाला सप्ताहल जातक को आर्थिक मजबूती देकर जा रहा है। नए संपर्क बिजनेस और निवेश में लाभवर्धक रहेंगें। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रतिष्ठा बढ़ेगी। होटल व्यवसायियों के लिए समय अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह रिश्तों की मजबूती के लिए धैर्य से काम लें। मां के साथ घर के कामों में हाथ बटाएंगे। पढ़ाई करने वाले जातक परीक्षा में सफलता अर्जित करेंगे।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह मेष राशि वाले जातक अपने परिवार के सहयोग से काम कारोबार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। खेल से जुड़ें लोगों को निराशा हाथ लगेगी, लेकिन हार न माने।
  • साप्ताहिक मेष राशि सेहत ( Health)  मेष राशि वाले जातक सेहत  का ध्यान रखें, नेत्र विकार या हाथों में दर्द की समस्या बनी रहेगी।
  •  साप्ताहिक मेष राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)  इस सप्ताह जातक को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। जातक के ससुराल में किसी तरह की कोई परेशानी आ सकती है।  प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। दोस्त को उधार दे सकते हैं।
  •  साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) पीपल वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।
  •  साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8
    • शुभ दिन (Lucky Days)  सोमवार।
    • शुभ रंग ( Lucky Love Colour)  लाल ।

साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) वृष राशि के जातक को इस सप्ताह में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो युवा जातक है इस राशि के उनको नेमफेम मिल सकता है। प्यार में बेहतरीन साथी की तलाश पूरी होगी। इस सप्ताह आप अनुशासित ढ़ंग से काम करेगे। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जातक को ऑफिस में काम का दबाव बना रहेगा। दोस्तों से धोखा मिलेगा। बच्चों को उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

  • साप्ताहिक वृष राशि  धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वालों को  इस सप्ताह  अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। रोजगार की दिशा में किये जा रहे प्रयास में सफल होंगे। विदेश में जाने का मौका मिलेगा। बिना मेहनत के पढ़ाई में सफलता नहीं मिलेगी।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health)   इस सप्ताह वृष राशि वाले जातक  व्रत उपवास में व्यस्त रहेंगे, लेकिन सेहत का ख्याल रखें।
  • साप्ताहिक वृष राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) वृष राशि वाले इस सप्ताह जातक ज्यादा भावुक रहेंगे, अगर महिला जातक है तो भावुकता पर काबू रखें, वरना लोग फायदा उठा सकते हैं। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। इस सप्ताह आपको उपहार मिल सकता है।
  •  साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह आप सुंदरकांड का पाठ करें।
  •  साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7
    • शुभ दिन (Lucky Days)  सोमवार, बुधवार
      • शुभ रंग ( Lucky Love Colour) सफेद ।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly)  आने वाला सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए धन लाभ देने वाला है। पैतृक या सरकारी संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कानूनी कामों से जुड़े लोगों के पक्ष में दिन रहेगा। इस सप्ताह आप मांगलिक कामों में परिवार के साथ शामिल और सहयोग करेंगे। कॉलेज के दोस्तों के साथ पार्टी मस्ती करेंगे।  पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

  •  साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मिथुन राशि के जातक  इस सप्ताह की शुरुआत में जातक को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। मास कम्यूनिकेशन  से जुड़े जातक की पहचान दूर तक होगी।
  •  साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह आप सेहत का ख्याल रखें। चोट-चपेट या सर्दी जुकाम से रह सकते हैं परेशान, घर में बच्चों की तबियत का रखिए खयाल।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) मिथुन राशि वालों को हर कोई इस सप्ताह पसंद करेगा। जातक की उपलब्धि हर तरफ चर्चा मे रहेगी। प्यार के मामले में जातक के लिए यह सप्ताह पूरा फिल्मी रहेगा।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) गौ सेवा और गाय को चारा खिलायें।
  •  साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 5,1 
    • शुभ दिन (Lucky Days) मंगलवार , शनिवार
      • शुभ रंग ( Lucky Love Colour)  पीला ।

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) कर्क राशि वाले जातक आने वाला सप्ताह आपके लिए संघर्षशील रहेगा। किसी से उधार का लेन-देन करने से बचें।  आज के दिन आपके पक्ष में नौकरी , बिजनेस और कानूनी मामले रहेंगे।  ऑफिस में सहयोगी खासकर इस राशि की महिला जातक के लिए बातें बनायेंगी। निसंतान दंपत्तियों को  संतान संबंधी खुशखबरी मिलेगी। 

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) कर्क राशि वाले जातक अपना बिजनेस बढ़ाने की सोचेंगे। नई नौकरी में नई जगह एडजस्ट करने में परेशानी होगी। जातक दोस्त की मदद से नौकरी पाएंगे। खर्च  की भी अधिकता रहेगी।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह कर्क राशि के जातक सेहत से परेशान रहेंगे।
  • साप्ताहिक कर्क राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)  इस सप्ताह अगर आप प्यार की शुरुआत कर रहे है तो गुरुवार और शनिवार को ना करें। परिजनों के साथ मस्ती मनोरंजन करेंगे। घर का इंटीरियर बदलेंगे। बच्चे के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे। इस सप्ताह को जीवनसाथी के लिए खास और यादगार बनायेंगे। 
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy)  तुलसी का पौधा लगाएं और भैरव मंदिर में शराब दान करें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number)   4 ,9
  • शुभ दिन (Lucky Days )  गुरुवार
    • शुभ रंग ( Lucky Love Colour) सफेद और क्रीम।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly) आने वाले सप्ताह में सिंह राशि के जातक अपनी धून में व्यस्त रहेंगे। इस सप्ताह पुराना घाव उभरेगा।बिजनेस और निवेश में सब सामान्य रहेगा। साथी को लेकर सशंकित रहेंगे। आज घर परिवार में मतभेद की संभावना है। धैर्य से काम लें  और यात्रा में सावधानी बरतें। किसी अभिन्न मित्र से मुलाकात ताजगी का अहसास करायेगी।

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) सिंह राशि वाले इस सप्ताह अगर नौकरी के लिए प्रयासरत है तो सफलता  मिलेगी। बिजनेस में नाम कमायेंगे। पिता का सही मार्गदर्शन आपके करियर के ग्राफ को ऊंचा उठायेगा
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health) सप्ताह के शुरू सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बाद सब कुछ ठीक रहेगा और धार्मिक उत्सव में शामिल होंगे।
  • साप्ताहिक सिंह राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) आने वाला सप्ताह में आपके विवाहेत्तर संबंध चर्चा में रहेंगे। समय रहते दूरी बना लेंगे तो अच्छा रहेगा। पुरानी बातें आपका पीछा नहीं छोड़ेगी।, परिवार वााले आपको समझेंगे।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)  इस राशि के जातक इस सप्ताह  सूर्य की आराधना करें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5
  • शुभ दिन (Lucky Days) रविवार
    • शुभ रंग ( Lucky Love Colour) लाल।

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope )  आने वाला सप्ताह कन्या राशि के लिए बढ़िया है। सप्ताह संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। सेहत को नजरअंदाज न करें।  इस सप्ताह धार्मिक मांगलिक आयोजन के साथ दान-पुण्य करें।

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   आने वाले सप्ताह में जातक को बड़ी डील मिलेगी। कोई खास शख्स आपको छोड़कर चला जाएगा। नौकरी में बदलाव करेंगे।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) कन्या राशि के जातक इस सप्ताह माइग्रेन से परेशान रहेंगे।
  • साप्ताहिक कन्या राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह लोग आपके प्रेम संबंधों पर उंगली उठायेंगे।जातक के नाजायज संबंध भी बनेंगे। परिवार वाले आपसे दूरी बनायेंगे। इस सप्ताह संतान सुख मिल सकता है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि  उपाय ( Remedy)   कन्या राशि इस सप्ताह गायत्री मंत्र का जाप करें।
  •  साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8
  • शुभ दिन (Lucky Days) बुधवार
    • शुभ रंग ( Lucky Love Colour) हरा।

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope  इस सप्ताह तुला राशि वाले जातक के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा।  विवाद में  ना पड़ें। दोस्तों के साथ तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। परिवार में कटुवचन बोलने से बचें।आय के नए स्त्रोत

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस राशि के जातक  व्यवसाय में अच्छा करेंगे और नाम कमायेंगे। नौकरी में प्रमोशन और नई नौकरी मिलेगी। पढाई में सफलता के पायदान चढ़ेंगे।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health)  तुला राशि के जातक के लिए आने वाला सप्ताह सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। महिलायें एनीमिक हो सकती है।
  •  साप्ताहिक तुला राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह आपरे पारिवारिक संबंधों के लिए सामान्य रहेगा। बोलने से पहले सोचे। शनिवार का दिन जातक के लिए बेहतर रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर सशंकित रहेंगे। नशा से दूर रहेंगे तो काम बनेगा।
  •  साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy)   इस सप्ताह कीलक, कवच और अर्गला जरूर पढ़ें।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number)  2,7
    • शुभ दिन (Lucky Days) शनिवार
    • शुभ रंग ( Lucky Love Colour) सफेद  ।

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) आने वाला सप्ताह आपको कई मौके दे रहा है। अवसर का लाभ और रिस्क लें। कर्ज से बचें। परिवार कोअनुशासन का पाठ पढ़ायेंगे। देश सेवा से जुड़े लोग अपने काम को अंजाम देंगे। सेहत का ख्याल रखें। इस सप्ताह कुछ नया करेंगे जो अब तक नहीं किया है।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) आने वाले सप्ताह में आप नई योजनाओं को विस्तार देंगें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में विदेश जाएंगे।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health)   इस सप्ताह जातक की तबियत खराब होगी। वाहन से सतर्क रहें और रोड संभलकर पार करें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह अगर प्रपोज करने की सोच रहे तो बुधवार आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी मे ंशामिल होंगे। शराब और शबाब दोनों का मजा लेंगे। परिवार वाले आपको लेकर खुश रहेंगे।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह  आप वट वृक्ष की सेवा करें और हरितालिका तीज का व्रत जरूर रहें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1, 8,11
    • शुभ दिन (Lucky Days) मंगलवार,शुक्रवार
      • शुभ रंग ( Lucky Love Colour)  लाल ।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly)  आने वाला सप्ताह आपके लिए खुशियों की सौगात दे रहा है। पैतृक संपत्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। परिवार में रिश्तेदारों से मतभेद होगा।काम को लेकर किसी से भी विवाद न करें, बच्चों को बिना काम के बाहर न जाने दें।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह  जो जातक उच्च पद पर आसीन है उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं। बिजनेस में विरोधी सक्रिय रहेंगे।
  •  साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक अपनी सेहत के साथ परिवार का भी ख्याल रखें।
  •  साप्ताहिक धनु राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि की महिला जातक खाना बनाते समय सावधान रहें।  आप रीति रिवाजों के चक्कर में पड़कर अपना समय बर्बाद करेंगे। आपके प्रेम संबंध को परिवार वाले नहीं मानेंगे,जो आपके लिए दुखदायी होगा। दोनाों में एक को चुनने की स्थिति बनेगी।
  • साप्ताहिक धनु राशि  उपाय ( Remedy) इस सप्ताह  घर में काले कुत्ते का पालन पोषण करने के लिए लाएं।
  • साप्ताहिक धनु राशि  शुभ अंक (Lucky Number) 9,3, 12
  • शुभ दिन (Lucky Days) गुरुवार
    • शुभ रंग ( Lucky Love Colour) लाल या केसरिया।


साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly)  आने वाले सप्ताह में मकर राशि के जातक तनाव का अनुभव करेंगे। निवेश और बिजनेस में विस्तार की योजना फिलहाल छोड़ दें। नौकरी बदलने का मन बना रहे तो अभी जो चल रहा है चलने दें। मांस-मदिरा और बुरी संगत से दूर रहें। संबंधों में निकटता और सम्मान बना रहेगा।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह  मकर राशि के जो जातक बैंकिंग या शिक्षण से जुड़े है लाभ और सम्मान मिलेगा। सोच समझकर खर्च करें। नौकरी के लिए प्रयास में सकारात्मक असर दिखेगा। प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतेंगे।
  • साप्ताहिक मकर राशि  सेहत ( Health)  आने वाले सप्ताह में मकर राशि के जातक रोज सूर्य नमस्कार से दिन शुरू करें। बाहर कम जायें।
  • साप्ताहिक मकर राशि  प्यार- परिवार ( Love& Family)  यह सप्ताह आपको रोमांस करने का पूरा मौका देगा। संबंधों में उतार-चढ़ाव के बाद भी प्रेम बना रहेगा। परिवार वाले आप पर विश्वास जतायेंगे।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह आप बिना  तिलक के घर से बाहर न जाएं।
  •  साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number)  10, 11
  • शुभ दिन (Lucky Days) मंगलवार
  • शुभ रंग ( Lucky Love Colour) आसमानी और हल्का हरा।


    साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weekly)  आने वाले सप्ताह में कुंभ राशि के लिए संभवनाओं के द्वार खोलता नजर आएग। जातक को संचार के क्षेत्र में पहचान बनेगी। अगर किसी की पैसा दिये है वो मिलेगा। घर मेंं मांगलिक आयोजन करवायेंगे।  सामाजिक सरोकार से जुड़कर काम करेंगे और पहचान बनेगी।

    •  साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  आने वाले सप्ताह में आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ पार्टी में खर्च करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्कता के साथ काम करने की जरूरत है। विश्वास कम करें। अध्यात्मिक गोष्ठी में भाग लेने का मौका मिलेगा।
    • साप्ताहिक कुंभ राशि  सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक अगर खेलकूद से जुडे है तो फिटनेस का ख्याल रखें वरना टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। साथ में मानसिक तनाव हावी रहेगा।
    • साप्ताहिक कुंभ राशि  प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह आपके घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से प्रेम होगा, जो आगे चलकर दुखदायी रहेगा। जातक के लिए एनआरआई रिश्ता आएगा। संतान सुख मिलेगा। सच्ची दोस्ती का अहसास इस सप्ताह आपको होगा।
    •  साप्ताहिक कुंभ राशि उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह  आप 11 नारियल भगवान शिव को अर्पित करें।
    • साप्ताहिक कुंभ राशि  शुभ अंक (Lucky Number)  7,5,11 
      • शुभ दिन (Lucky Days) बुधवार
        • शुभ रंग ( Lucky Love Colour) नीला।

    साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly )  आने वाले सप्ताह  में मीन राशि वाले लोग  दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। परिवार  के साथ संंबंध मधुर रहेंगे। ससुराल वालों के साथ सामंजस्य बिठाने में दिक्कत होगी। प्रेम में साथी का साथ नहीं समझ आएगा जो दूरी की वजह बनेगा। बिजनेस नौकरी व पढ़ाई के लिए बढ़िया रहेगा।

    • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुखद संकेत दे रहा है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे जातक को लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर दोनों होगा।
    •  साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health)  आने वाला सप्ताह तो स्फूर्ति का अहसास करायेगा। आपक हर काम बखूबी करेगे।
    •  साप्ताहिक मीन राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)   आने वाले सप्ताह में साथी आपसे प्यार आपकी हैसियत देखकर करेगा। सतर्क रहें। दिल टूट सकता है। बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखें, बिना सैनिटाइज किए बाहर न जाने दें। परिवार वाले अपनी परेशानी आपसे शेयर करेंगे। कुछ लोग आपसे ईर्ष्या भी करेंगे।
    •  साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह शुभ काम  या इंटरव्यू के लिए निकल रहे तो  दही जरूर खाएं।
    • साप्ताहिक मीन राशि  शुभ अंक (Lucky Number) 9,12
      • शुभ दिन (Lucky Days) गुरुवार, रविवार
        • शुभ रंग ( Lucky Love Colour) पीला व गुलाबी।

    राशिफल ज्ञान

    क्या राशिफल सही होता है?

    हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

    राशिफल क्या होता है?

    ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

    क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

    न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

    राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

    जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

    • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

    Meen Saptahik Rashifal,साप्ताहिक का राशिफल 5 Sept - 11 Sept 2021, 5-11 सितंबर 2021 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल , 5 Sept - 11 Sept 2021 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत

    Tags:    

    Similar News