साप्ताहिक तुला राशिफल 11-17 जुलाई: इस सप्ताह शनिदेव दिलाएंगे लाभ, करें पूजा-पाठ

Saptahik Tula Rashifal 11 - 17 July 2021 साप्ताहिक तुला राशिफल 11-17 जुलाई: धन के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आय के नए साधन भी बनेंगे, लेकिन खर्च पर भी नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा को थोड़ी परेशानी महसूस होगी।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-12 02:24 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Tula Rashifal 11 - 17 July 2021 साप्ताहिक तुला राशिफल 11-17 जुलाई:

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) तुला राशिफल की गणना के अनुसार जानते हैं कि इस सप्ताह चंद्रमा लग्न में रहेंगे जो अच्छा संकेत दे रहे है। इस सप्ताह एक साथ कई काम करने की बेवजह से परेशानी बढ़ेगी। इस सप्ताह कोई नया काम शुरू कर सकते हैं इसमें किसी का साथ भी ले सकते हैं। धन के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आय के नए साधन भी बनेंगे, लेकिन खर्च पर भी नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा को थोड़ी परेशानी महसूस होगी। काम में कोई दखल देगा जो पसंद नहीं आएगा।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मध्य में बुध एकादश में रहेंगे , इससे आय बढेगा। साथ में खर्च भी बढ़ेंगे। व्यवसाय से संबंधी समझौता करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। नौकरी में जल्दबाजी अच्छी नहीं रहेगी। शेयर से जुड़े लोगों को अच्छी खुशखबरी मिलेगी।
  • सेहत ( Health) जातक को कान और आंख की परेशानी हो सकती है।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) पारिवारिक सुख मिलेगा, बड़े-बुजुर्गों की सेवा से लाभ मिलेगा। बच्चों का ख्याल रखें। प्रेम में स्थिरता रहेगी।
  • उपाय ( Remedy) इस सप्ताह शनिदेव की आराधना से लाभ मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 8 ,13

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News