साप्ताहिक वृष राशिफल 11-17 जुलाई 2021: इस सप्ताह गुप्त साधना से बनेगा काम, न करें प्रेम की शुरुआत

Saptahik Vrish Rashifal 11 - 17 July 2021 साप्ताहिक वृष राशिफल 11-17 जुलाई 2021: इस सप्ताह की शुरुआत में जातक को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। एक नौकरी जाएगी तो दूसरी आएगी की स्थिति है। परेशानी ज्यादा वक्त साथ नहीं रहेगी।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-12 01:22 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Vrish Rashifal 11 - 17 July 2021 साप्ताहिक वृष राशिफल 11-17 जुलाई 2021:

साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) वृष राशिफल की साप्ताहिक गणना बताती है कि आने वाला सप्ताह की शुरुआत में जातक को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। एक नौकरी जाएगी तो दूसरी आएगी की स्थिति है। परेशानी ज्यादा वक्त साथ नहीं रहेगी। इस सप्ताह अध्यात्म में मन लगेगा। शिव जी और विष्णु जी की उपासना करें, यह लाभकारी होगा। इस सप्ताह चंद्रमा और मंगल कर्क पर विराजमान है।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) व्यवसायिक लाभ होगा। गुरु की वजह से शेयर मार्केट में लाभ मिलेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। पैसा आएगा और जाएगा की स्थिति बन रही है।
  • सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत को लेकर सतर्क रहें, स्वास्थ्य संंबंधी परेशानी होगी। चोट-चपेट से बचें।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक कोई भी नया काम टालें। पत्नी से विवाद और पारिवारिक परेशानी होगी। प्रेम संबंध में शुरुआत के लिए अच्छा नहीं है।
  • उपाय ( Remedy) इस सप्ताह रुके हुए कामों के लिए गुप्त साधना से काम बनेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 5, 8,1

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News