साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 11-17 जुलाई 2021 इस सप्ताह जातक को अचानक मिलेगा धन

Saptahik vrishchik Rashifal 11 - 17 July 2021 साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 11-17 जुलाई 2021: नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-12 02:12 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik vrishchik Rashifal 11 - 17 July 2021 साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 11-17 जुलाई 2021:

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) वृश्चिक राशिफल के जातक कोशिश करें कि यात्राएं ना करनी पड़े। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस सामान्य रहेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अचानक कहीं से पैसों का इंतजाम होगा और लाभ मिलेगा।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) काम व्यवसाय में पराक्रम बढेगा। मां का सहयोग मिलेगा, लेकिन दैनिक रोजगार के लिए समय उचित नहीं है।
  • सेहत ( Health) सेहत संबंधी परेशानी बढ़ेगी। सिर दर्द-पेट संबंधी दिक्कत रहेगी, इसलिए खानपान संतुलित रखें। दैनिक जीवन में केतू की वजह से माइग्रने से प्रभावित रहेंगे।ध्यान रखें।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) राहु की वजह से जीवनसाथी से विवाद संभव है। सतर्कता रखें। इस सप्ताह मानसिक परेशानी की वजह से जातक की पर्सनल लाइफ प्रभावित रहेगी। लेकिन इसके बावजूद जातक का प्रेम संबंध प्रगाढ होगा।
  • उपाय ( Remedy) इस सप्ताह नवग्रह शांति का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 2, 4 , 8

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News