Sawan 2022: 14 जुलाई को शुरू हो रहा है भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास, सोमवारी व्रत का है ख़ास महत्त्व

Sawan 2022: महादेव को प्रसन्न करने हेतु मानव अपने कल्याण की कामना रखते हुए श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवारी का व्रत कोई भी व्यक्ति रख सकता है।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2022-07-07 08:25 GMT

lord shiva (Image credit : social media)


Sawan 2022: हिंदू धर्म में सावन के महीने (Sawan Month 2022) का विशेष महत्व है। देवों के देव महादेव को समर्पित ये श्रावण मास बेहद ही शुभ , पवित्र और अत्यंत फलदायी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस पवित्र महीने को भगवान शंकर की विशेष पूजा-आराधना के लिए चुना गया है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार सावन का महीना भगवान् शिव का महीना कहलाता है। इस साल यह पवित्र सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो रहा है जो की 12 अगस्त तक चलेगा।

इस बीच पड़ने वाला हर सोमवार को भी भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए सोमवारी व्रत किया जाता है। इस धरती पर जन्मी हर स्त्री अपने पति के रूप में भगवान् शंकर जैसा ही वर चाहती है। जो तीनों लोकों में सर्वगुण संपन्न माने जाते हैं। इसी की मुख्य लालसा रखते हुए मुख्य रूप से कुंवारी लड़कियां सावन के महीने में पड़ने वाली सोमवारी का व्रत करती हैं। जबकि सुहागन स्त्रियां अपने पति की लम्बी आयु ,स्वास्थ्य और समृद्धि समेत अपने बच्चों व् परिवार की समस्त मंगलकामना हेतु ये सोमवारी का व्रत रखती हैं।

इसके अलावा पुरुष भी भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए सोमवारी का व्रत करते हैं। गौरतलब है कि महादेव को प्रसन्न करने हेतु मानव अपने कल्याण की कामना रखते हुए श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवारी का व्रत कोई भी व्यक्ति रख सकता है।

कब हो रहा है शुरू सावन 2022? (When is Sawan 2022 starting)

जानकारों के अनुसार महादेव का प्रिय महीना माने जाने वाले सावन की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो रही है। जबकि 12 अगस्त 2022 को श्रावण पूर्णिमा पर सावन समाप्त हो रहा है।

तो आईये जानते हैं इससे जुड़ें हुए महत्वपूर्ण दिनों और तारीखों को :

- सावन माह का पहला दिन

14 जुलाई 2022, दिन गुरुवार

- सावन सोमवारी का दिन और तारीख (Sawan 2022 Somvari Date and Day)

- 18 जुलाई 2022, सोमवार :

सावन का पहला सोमवारी व्रत

- 25 जुलाई 2022, सोमवार:

सावन का दूसरा सोमवारी व्रत

- 01 अगस्त 2022 सोमवार:

सावन का तीसरा सोमवारी व्रत

- 08 अगस्त 2022, सोमवार:

सावन का चौथा सोमवारी व्रत

- 12 अगस्त 2022, शुक्रवार:

सावन मास का अंतिम दिन

सावन मास का विशेष है महत्व (Importance Of Sawan):

उल्लेखनीय है कि हिंदी कैलेंडर में श्रावण मास का स्थान पांचवा है। पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। इसलिए भक्त गण भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए इस मॉस में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते। कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना भोलेनाथ पूरी करते हैं।

Tags:    

Similar News