Sawan 2024 Me Kab Se Shuru Hoga: सावन 2024 में कब से शुरू होगा, जानिए सोमवार व्रत की तारीख और महत्वपूर्ण तिथियां

Sawan 2024 Me Kab Se Shuru Hoga: सावन 2024 में कब शुरू होगा:साल 2024 की शुरुआत हो गई । अब इस साल कब कौन सा त्योहार होगा ये जानने की जिज्ञासा हैतो जानते है कि सावन 2024 में कब पड़ेगा

Update: 2024-05-01 08:15 GMT

Sawan 2024: शिव जी को समर्पित सावन मास  22 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह माह हरियाली और उल्लास का त्योहार है। इस माह में अनेक त्योहार आते है। हरियाली तीज, 'रक्षा बन्धन', 'नाग पंचमी' । इस महीना में भगवान शिव की आराधना जरूर करनी चाहिए। इस माह की शुरुआत सोमवार से हो रहा है जो बहुत तरह से खास है। मतलब 22 जुलाई दिन सोमवार होगा। इस पूरे मास में शिव पूजा और शिवलिंग को जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। पहले सोमवार से सोमवारी व्रत प्रारम्भ हो जाता है। 

सावन मास का बहुत महत्व है। सावन का जल शिवरात्रि को चढ़ाने का विशेष महत्व है।। सावन मास की शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। सावन 2024 में शिवरात्रि का जल  2 अगस्त, दिन शुक्रवार रहेगा।

सावन के सोमवार और संयोग

सावन 2024 मेें सावन मास में सोमवती अमावस्या और सोमवती पूर्णिमा दोनों का संयोग बनेगा। इससे पहले ये संयोग 1976, 1990, 1997 व 2017 में बना था।2024 में यह अद्भुत संयोग बनेगा। उस समय 22 जुलाई सोमवार से श्रावण मास प्रारंभ होकर 19 अगस्त सोमवार को समाप्त होगा।

पहला सावन सोमवार व्रत 22 जुलाई 2024 (सावन मास प्रारंभ)

दूसरा सावन सोमवार व्रत 29 जुलाई 2024

तीसरा सावन सोमवार व्रत 05 अगस्त 2024

चौथा सावन सोमवार व्रत 12 अगस्त 2024

पांचवा सावन सोमवार व्रत 19 अगस्त 2024 (सावन मास समाप्त)

सावन मास की खास तिथि

16 जुलाई कमदाएकादशी

20 जुलाई सोमवती हरियाली अमावस्या

23 जुलाई हरियाली तीज

25 जुलाई नागपंचमी

30 जुलाई एकादशी

3 अगस्त सोमवती अमावस्या, रक्षाबंधन, श्रावणी उपाकर्म

सावन के महीने में महादेव की पूजा और व्रत रखने से देवो के देव महादेव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा सावन के सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा दोष दूर होता है और चंद्रमा की स्थिति और मजबूत होती है, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा रहता है।

सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग पर भांग, धतूरा, पंचामृत, गाय का दूध, बेलपत्र, सफेद फूल, सफेद चंदन, जल, अक्षत, धूप और सुपारी जरूर अर्पित करनी चाहिए। इससे भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं और उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

Tags:    

Similar News