Sawan 2024: सावन में ऐसे बनाएं कमजोर नव ग्रहों को बलवान और भाग्यशाली

Sawan Me Nau Grah Shanti :सावन मास चल रहा है। इस 30 दिन के माह में आपके नौ ग्रहों में कोई भी ग्रह कमजोर है तो आप इन उपायों से

Update: 2024-07-26 05:39 GMT

Sawan Me Nau Grah Shanti सावन महीना चल रहा हैं। रुद्राभिषेक और कांवड़ यात्रा के साथ सावन चल रहा है। भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। इस महीने सावन की शुरुआत सोमवार हुई थी। ज्योतिष के अनुसार, इस बार ग्रह नक्षत्रों में कई महत्वपूर्ण संयोग बने हैं, जिसके कारण सावन महीना विशेष माना जा रहा है। यदि आप सावन महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं, तो इससे नवग्रहों की शांति होती है और आपके जीवन की सभी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं। क्योंकि नौ ग्रहों की मजबूती सुखी और अच्छे जीवन की गारंटी है।

सावन में ग्रहों को ऐसे करें शांत

सूर्य: यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, तो प्रतिदिन सावन माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

चंद्रमा: यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा नीच स्थिति में है, तो प्रतिदिन कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

मंगल: मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए सावन महीने में शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें।

बुध: बुध को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन कच्चे दूध में पीले कनेर के फूल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

बृहस्पति: अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति खराब स्थिति में है, तो प्रतिदिन जल में पीला चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

शुक्र: शुक्र धन और सौभाग्य का ग्रह है। इसे मजबूत करने के लिए हर दिन शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें।

शनि: शनि के प्रकोप से बचने के लिए सावन महीने में प्रतिदिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।

राहु: राहु को प्रसन्न करने के लिए हर दिन शिवलिंग पर श्रावण भांग चढ़ाएं।

केतु: अगर आपकी कुंडली में केतु कमजोर है, तो शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाएं।

ये उपाय श्रद्धालु रूप से किए जाने पर ग्रहों की शांति होती है और जीवन में समृद्धि आती है।

Tags:    

Similar News