Sawan Special Plants: इन 9 पौधों को लगाने से बरसेगा धन, सावन में जरूर लाएँ अपने घर

Sawan Special Plants: सावन मास चल रहा है, इस मास में शिव की पूजा और उपासना के साथ घर में कुछ पौधे लेकर आए और इससे शिव भगवान की विशेष कृपा बरसती है। जानते हैं उन 9 पौधों के बारे में जिनसे बरसता है धन

Update: 2023-07-11 11:00 GMT
Sawan Special Plants  :  सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया

Sawan Special: 59 दिनों का सावन माह ( sawan month) में अभी 9 दिन हो चुके है। इन 9 दिनों में आप शिवभक्ति में डूब चुके होंगे। अगर सावन में आपको लगता है कि कोई कमी रह गई है तो आप इस तरह भी शिव की भक्ति ( Lord Shiva Worship) कर सकते है कि बिना पूजा पाठ के भी आप शिव की कृपा बरसेगी। इसके लिए आपको सावन में कुछ पौधे लगाकर उनकी सेवा करनी होगी, इससे आप पर शिव की कृपा और मां लक्ष्मी ( Goddess Lakshmi ) का आशीर्वाद बना रहेगा।

वास्तु में घर के माहौल को पवित्र करने के लिए कुछ पौधे घर लेकर आएँ, इनसे घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

सावन में घर लाएँ ये 9 पौधे (Sawan Me Ghar Laye 9 Paudhe)

सावन में तुलसी का पौधा बरसायेगा धन- धर्मानुसार तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा मिलती है। तुलसी के पौधे के पास दो तरह की हवा रहती है, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है। लेकिन वास्तु के अनुसार, तुलसी के अलावा आप और भी कई पौधे अपने घर में लगा सकते हैं जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मकता के साथ साथ धन भी बढ़ता है। तुलसी के पौधे को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से शुभ फल मिलता है।

सावन में शमी का पौधा शुभ फलदायी कहते हैं जिस घर में शमी का पौधा होता है वहां शिव का वास होता है और शनि का आशीर्वाद मिलता है । शमी को घर में लगाने से शुभ फल मिलता है। शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदेव भी आशीर्वाद देते हैँ। तुलसी के साथ शमी का पौधा लगाया जाए तो व्यक्ति को कई गुना फल मिलता है। शमी के पौधे का संबंध शनिवार और शनिदेव से है।

सावन में केले का पेड़ लाएगा सकारात्मकता- घर में केले का पेड़ लगाना से नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है। केले का पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा अगर घर में लगा दिया जाए तो घर में बरकत होती है साथ ही धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती है। हालांकि. इस बात का खास ख्याल रखें की तुलसी का पौधा और केले का पौधा एक साथ नहीं लगाना चाहिए। जब भी इन दोनों पौधों को लगाएं तो घर के मुख्य द्वार के बाई तरफ तुलसी का पौधा और दाई तरफ केले का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है।

सावन में धतूरे का पौधा देगा धन धतूरे का पौधा शिवजी का वास माना जाता है। ऐसे में रविवार और मंगलवार के दिन काले धतूरे का पौधा लगाना चाहिए। धतूरा भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। कहा जाता है कि रविवार या मंगलवार के दिन पौधा लगाना बहुत ही अच्छा रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से आपको भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है।

सावन में लगाए चंपा और केतकी - सावन माह में चंपा और केतकी के पौधे लगाना बहुत ही शुभ है। इस पौधे को लगाने से जीवन में आर्थिक परेशानियों में लाभ मिलता है। चंपा के पौधे को वास्तव में सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इस पौधे को उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

सावन में लगाए आंकड़े का पौधा आंकड़े का पौधा भगवान शिव का प्रिय पौधा है। भगवान शिव की पूजा में आंकड़े के फूल चढायें जाते हैं। यदि आप भी सावन में आंकड़े का पौधा घर लाते हैं, तो इससे खूब सुख-समृद्धि मिलेगी। इस पौधे को अपने घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होती है और धन की आवक बढ़ती है।

सावन में लगाए बेलपत्र - कहते हैं बेलपत्र के बिना शिव पूजा अधूरी है। सावन महीने में बेलपत्र लगाने से मां लक्ष्मी जी की भी कृपा बनी रहती है।भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया जाता है। इस पौधे को सावन के महीने में घर में लगाने से धन की कमी दूर हो जाती है। इसके साथ ही बेलपत्र से वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है। बेलपत्र का पौधा लगाने से घर में हमेशा सकारात्मकता, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

सावन में लगाए पीपल सावन मास में पीपल का पौधा लगाना चाहिए। और पीपल में जल देने और परिक्रमा करने से संतान संबंधी दोष या समस्या नष्ट हो जाती हैं। शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके साथ शुभ होता है।

इन 9 पौधों में से कोई भी एक पौधा घर में लगाएं तो शुभ फल मिलता है। इसलिए आप सावन मासस में ये पौधा घर ला सकते है।

नोट- ये सूचना अलग-अलग स्तंभों से मिली जानकारियों पर आधारित है। लेकिन न्यूज ट्रैक डॉट कॉम किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News