September Born Baby: दीपिका पादुकोण की बेटी हो या कोई और, जानिए सितंबर में जन्मे लोग कैसे होते हैं राजा या रंक

September Born Baby: जब से स्टार सेलिब्रिटी रणदीप के घर बेटी ने जन्म लिया है, तबसे लोगों के मन में जिज्ञासा बढ़ रही है कि सितंबर में जन्मे लोग कैसे होते हैं, जानते है कलाकार , राजनीतिज्ञ, वकील स्टार टीचर या कुछ खास नहीं होते हैा

Update:2024-09-12 10:40 IST

September Born Baby सितंबर में जन्मे लोग कैसे होते हैं: हर व्यक्ति का जन्मदिन उसके लिए खास दिन होता है। हर दिन और महीने  किसी के जन्म लेने के लिए खास  होता है। उसी के आधार पर मिट्टी का स्वभाव साथ प्रेम विवाह और आने वाले समय के बारे में पता लगाया जाता है। सितंबर माह में जन्मे लोगों का  किस तरह का होता है स्वभाव और व्यक्तित्व । सितंबर माह में जन्मे लोगों का स्वामी ग्रह होते हैं हम बुद्ध और आपके जीवन पर सूर्य का विशेष प्रभाव होता है। सितंबर माह में जन्मे लोगों का स्वभाव नरम होता है और यह दयालु हो सकते हैं। यह हृदय छोटी-छोटी कार्य को बड़ी सावधानी से करते हैं और बात करते हुए भी ध्यान रखते हैं। लेकिन कई बार यह लोग अपनी जिद्द की कारण परेशानी में फस जाते हैं।

सितंबर महीने में जन्मे लोगों में कुछ ऐसी खूबियां होती हैं, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस माह में जन्म लेने वाले लोगों की दो राशियों कन्या और तुला में से एक राशि होती है। इस महीने में जन्मे लोग बहुत बुद्धिमान, मेहनती और छुपे रुस्तम होते हैं।

दीपिका पादुकोण की बेटी का जन्म भी सितंबर में

वैसे तो बहुत लोगों का जन्म सितंबर में होता है, इनमें कुछ खास और कुछ आम होते है। अभी हाल में 8 सितंबर को स्टार सेलेब्रिटी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर बेटी का जन्म हुआ था। इस दिन पंचमी तिथि ऋषि पंचमी पर्व था और सूर्य सिंह राशि  में तुला लग्न में जन्म हुआ था और तुला राशि  थी।तो ज्योतिष के अनुसार इस समय जन्मा जातक भाग्यवान होगा।तो जानते है सितंबर में जन्मे लोग कैसे होते है...

सितंबर में जन्मे लोगों की खूबियां 

सितंबर माह में जन्म लेने वाले लोग जो भी काम करते हैं, उसमें कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।अपनी ज़िंदगी जीने के तरीके में भी सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट करना पसंद करते हैं।ये लोग मेहनती होते है और जिस भी काम में हाथ डालते है उसमे अपना 100%देते है। ये लोग मजाकिया होते है, हंसी – मजाक में कोई मुकाबला नहीं कर सकता है है। जब भी व्यंग्य या तानों की बात आती है तब तो ये गेंद सीधा मैदान से बाहर ही पहुंचा कर मानते हैं। हालांकि अपनी इस आदत की वजह से इन्हें असभ्य समझा जाता है, लेकिन उनका आसपास के लोगों को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं होता है। ये दिल के साफ होते है।यह लोग छुपे रुस्तम होते हैं किसी को अपनी बातें जल्दी से नहीं बताते और अपनी मन में ही दबाए रखते हैं।

सितंबर में जन्मे लोग सेहत 

आज के जीवन में हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है, लेकिन सितंबर माह में जन्मे लोग अन्य लोगों की से ज्याद स्वास्थ्य के प्रति  जागरुक होते हैं।  फिट रहने के लिए अच्छी तरह से व्यायाम करते हैं।ये लोग एक अच्छे वक्ता होते हैं, इन लोगों में खास बात यह होती है कि यह लोग मेहनती होते हैं। और अपने मार्ग जिसे ये स्वयं खोजते है। 

सितंबर में जन्मे लोगों में लीडरशिप क्वालिटी

इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों में नेतृत्व के बेहतरीन गुण होते हैं। ये लोग उत्कृष्ट वक्ता के साथ ही हमेशा दूरगामी परिणाम के बारे में सोचते हैं। साथ ही इनमें लोगों को एकजुट कर किसी भी मुश्किल कार्य को आसानी से करने की क्षमता होती है, इसी वजह से इन्हें बेहतरीन लीडर माना जाता है। इनका ग्रह स्वामी बुध होने के कारण और सूर्य के प्रभाव के कारण यह लोग बुद्धिमान होते हैं और इनकी वाणी प्रखर होती है। इसलिए इनमें अधिकतर लीडरशिप करने का गुण पाया जाता है। 

सितंबर में जन्मे लोग घमंडी होते है

सितंबर  में जन्मे लोग कुछ हद तक सनकी भी होते हैं यह जिस चीज के पीछे पड़ जाते हैं उसे लड़ झगड़ कर भी ले लेते हैं। चाहे उस चीज से इनके हानि ही क्यों ना होती हो। इन आदतों के कारण यह कई बार नुकसान का सामना में करना पड़ता है। इन लोगों में कुछ हद तक घमंड भी होता है। इसलिए इन्हें कोई कुछ भी उल्टा सीधा कहते हैं तो यह अपना आप तुरंत खो बैठते हैं। और सामने वाले को भला बुरा कहने लग जाते हैं। कई बार तो यह लोग लड़ाई करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं।

प्यार में कैसे होते है  सिंतबर वाले

प्यार के मामले में यह लोग थोड़े अच्छे होते हैं। अपनी बातें जल्दी से किसी को सामने कहने में समय लग जाता है। मुझे इस कारण है कि इन्हें अपना जीवनसाथी थोड़ा देरी से मिलता है। और अगर इनको जीवनसाथी जल्दी मिल जाता है तो यह लोग उनसे अधिक उम्मीदें रखती हैं जिसकी पूरी ना होने पर यह गुस्सा हो जाते हैं। और लड़ाई झगड़े के कारण अलग भी हो जाते हैं। इन लोगों को इमोशन से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये लोग केवल दिमाग से ही काम लेते हैं। इसलिए लोग इन्हें पत्थर दिल कहते हैं। यह लोग शक्ल से तो सुंदर होते हैं। अपने एक खास अंदाज के कारण यह लोग जाने जाते हैं इसलिए लोग इन उसे दोस्ती करना चाहते हैं। लेकिन अपने घमंड के कारण यह जल्दी से किसी से दोस्ती नहीं करते।इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां शक्ल से तो सुंदर होती हैं। उनके इमोशन,सुंदरता और एक्टिंग का अच्छा मेल होता है।लेकिन प्यार मामले में इनका दिमाग इनके दिल पर हावी हो जाता है। इसलिए इन्हें जल्दी से किसी से प्रेम नहीं होता अगर वह भी जाता है तो इन्हें सच्चा प्रेम होता है। जिसकी चर्चा हर जगह होती है।

सितंबर में जन्मे लोगों का लकी 

लकी पत्थर : पन्ना और पर्ल

लकी अंक : 7, 9, 3

लकी रंग : ब्लैक, सी ग्रीन, गोल्डन

लकी वार : रविवार, बुधवार, गुरुवार

उपाय 1 : पक्षियों को प्रतिदिन दाना डालें

उपाय 2 : मछलियों को घर में रखें।

Tags:    

Similar News