Shanivar Ke Upay: खूब पैसा होगा आपके पास, उड़द दाल से हर दुख दूर, शनिवार को जरूर करें ये काम

Shanivar Ke Upay शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा अर्चना करने से हर दोष का निवारण होता है।खासकर शनिवार को उड़दा दाल का कुछ उपाय करके आप धनवान बन सकते है। जानते हैं कैसे...

Update: 2023-07-08 06:55 GMT
Shanivar Ke Upay ( सोशल मीडिया)

Shanivar Ke Upay शनिवार के उपाय: न्यायप्रिय देवता शनिदेव का दिन होता है शनिवार। इस दिन अगर विधिवत शनि की पूजा की जाये तो हर दोष का निवारण होता है। चाहे शनि की ढैय्या हो या साढेसाती हर दोष का निवारण शनि देव करते है। अपने जीवन को शुद्ध सात्विक बनाने के लिए शनिवार के दिन कुछ नियमो का पालन करते हुए विधिवत उपाय करने से नौकरी व्यापार परिवार और तंगहाली की समस्या का समाधान होता है। इसीलिए शनिदेव की पूजा कोई गलती ना हो इसका ध्यान रखें। वैसे तो सूर्य पुत्र क्रोध में रहते हैं, लेकिन उन उपायों से आप उनको सरलता से प्रसन्न कर सकते हैँ।

शनिवार के दिन दीपदान, पीपल में दिया हो या फिर छाया दान शनिदेव की कृपा बरसती है, लेकिन इसके अलावा उड़द दाल के कुछ उपाय है जो शनिवार को किये जाये तो हर कष्ट का समाधान मिलता है।

आप सबने उड़द दाल देखें होंगे और इससे बने स्वादिष्ट बर्रे खाये होंगे।जीवन में खुशहाली लानी है तो शनिवार के दिन आप उड़द का उपाय करें तो हर समस्या का समाधान मिलता है।

शनिवार को करें उड़द दाल का उपाय

सवा किलो उड़द की दाल और ढाई सौ ग्राम काली तिल को मिलाकर पीस लें। हर शनिवार को आटे को गूंथकर दीपक बनाएं और 11 शनिवार तक बढ़ते हुए क्रम में शनिदेव को अर्पित करें।पहले दिन एक दीपक, दूसरे दिन दो, तीसरे दिन तीन दीपक लगाएं। इसी तरह 11 दिनों तक 11 दीपक लगाएं। यह दीपक सरसों के तेल में ही लगाएं। जब 11 दिन पूरे हो जाएं तो घटते क्रम में दीपक लगाना शुरू कर दें। इस उपाय को करने से आप हर तरह की समस्या से छुटकारा पा लेंगे। ये उपाय इसी विधि से मंगलवार को कर सकते हैं और हनुमान जी को अर्पित कर सकते हैं इससे धन की समस्या समाधान होगा।

उड़द से पैसे की परेशानी दूर करने के लिए

शनिवार को उड़द के दो दाने लें और शाम के समय में उसपर दही -सिंदूर लगाकर पीपल के पेड़ के नीचे रखें। ऐसा 21 दिन तक करे। जब भी ये उपाय करें लौटते समय पीछे न देखें

उड़द से कुंडली दोष दूर करें

शनिवार को कचरा ले जाने वालो को अगर उड़द का दान करें तो दोष दूर होता है। और उड़द की दाल के 4 बड़े दाने शनिवार को सुबह में सिर से 3 बार उलटा घुमाकर कौओं को खिलाएं। सात शनिवार तक करेंगे तो शनिदोष दूर हो जाएगा। उड़द का दान करने से भी शनिदोष कम होता है। किसी भिखारी को उड़द की कचौरी खिलाने से काम बनता है।

उड़द से दूर करें गरीबी

आपके पास पैसे की कमी है, आप लाख कोशिश के बाद धन नही कमा पा रहे तो शनिवार को अपने पलंग के नीचे एक बर्तन में सरसों का तेल रखें। फिर उस तेल में दूसरे दिन उड़द की दाल के गुलगुले बनाकर कुत्तों और गरीबों को खिलाने से गरीबी दूर होती है और धनवान बनने की ओर अग्रसर होते है।

उड़द से चलेगा व्यापार

जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें या फिर जो नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। तो आप जहा काम की नींव डाल रहे है वहीं स्वास्तिक बनाकर उड़द के दाने रखें ऐसा करने से काम सुचारू रुप से चलता है। बुरी नजर और नजर दोष में भी उड़द सहायक है।

धनवान बनने के लिए उड़द दाल

शनिवार को उड़द के दो बड़े बनाएं। शाम को सूर्यास्त के समय दही और सिंदूर लगाएं। बड़े सिर्फ उड़द की दाल के ही बनाने है। फिर इन बड़ों को पीपल के पेड़ के नीचे रख कर पीपल को प्रणाम करें। पीछे की ओर मुडकर देखे बिना वापस आएं। ये उपा 21 शनिवार तक करते है तो आपको लाभ मिलेगा।

उड़द दाल से बरसेगी शनि की कृपा

भोजन से जुड़ी कुछ चीजें शनि देव को पसंद हैं। मान्यता है कि उन्हें शनिवार के दिन खाने से शनि दोष कम होता है। उड़द दाल की खिचड़ी जिन्हें शनि दोष होता है उन्हें खड़ी काली उड़द दाल की खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि ये भोग लगाने और खाने से शनि देव का आशीष बना रहता है। काले तिल को भी उड़द दाल की तरह ही शनिवार के पूजन के लिए शुभ मानते हैं। जो लोग काले तिल का दान करते हैं और काले तिल से बनी किसी वस्तु का भोग लगाकर खुद भी ग्रहण करते हैं, उन पर भगवान शनि की कृपा हमेशा बरसती है।

Tags:    

Similar News