Shanivar Ke Upay In Hindi: हो जाइए सावधान! शनिवार को इन कामों से बना लें दूरी, वरना कंगाली और बदहाली बन जाएगा आपका नसीब

Shanivar Ke Upay In Hindi: शनिवार के दिन कुछ चीजों की मनाही होती है। इन चीजों को करने से शनिदेव नाराज हो जाते है, जानते हैं उपाय

Update: 2024-05-04 00:45 GMT

Shanivar Ke Upay In Hindi:  : शनिदेव किसी भी व्यक्ति को रंक से राजा बना सकते हैं और राजा ने रंक। इसलिए अपने कर्मों को अच्छा रखना बेहद जरूरी है। कुंडली में शनि संबंधी कोई दोष हो या फिर शनि अशुभ स्थान पर विराजमान है तो शनिदोष को खत्म करने और विशेष कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष पूजा-आराधना करनी चाहिए।शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन सबसे अहम है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ साथ कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। शनिवार के दिन क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए,जानते है..

शनिवार को इन बातों का रखें ख्याल

मान्यता है कि शनिवार को घर में कोयला या अन्य किसी भी प्रकार का इंधन नहीं लेना चाहिए।

इस दिन सरसों या तिल का तेल कदापि नहीं खरीदें, क्योंकि इससे शनि दोष लगता है। इससे इतर इस दिन इन दोनों में से किसी भी तेल का दान करना शुभ माना जाता है।

शनिवार के दिन झाड़ू न खरीदें, इससे घर में आर्थिक हानि होती है।

कहा जाता है कि शनिवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए, इससे शनि का बुरा प्रभाव पड़ता है।

लोहा शनिदेव का अस्त्र होता है, इसलिए इस दिन लोहे की चीजें नहीं खरीदें, बल्कि दान करें।

शनिवार को क्या परहेज करना चाहिए?

शनिवार को भूलकर भी काले जूते नहीं खरीदना चाहिए, बल्कि हो सके तो किसी गरीब को जूते दान करें, ऐसा करने से आपके ऊपर से शनि की दशा का प्रभाव कम होता है।

 कहा जाता है कि शनिवार को नमक भी नहीं खरीदना चाहिए, इससे कर्ज बढ़ता है और शनिदेव का प्रकोप भी पड़ता है।

शनिवार को भूलकर भी जानवरों को न सताएं, खास तौर पर कुत्ते को भूलकर भी न मारे। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनिदेव आपसे नाराज हो जाएंगे।

 शनिवार के दिन मांस मदिरा का सेवन करने से भी शनिदेव नाराज हो जाते हैं। अतः इस दिन इससे बचना चाहिए।

शनिवार के दिन तेल का दान करना लाभकारी माना गया है लेकिन भूलकर भी इस दिन बाजार से सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। जो व्यक्ति शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदता उसके जीवन में तमाम तरह के कष्ट आते हैं।

शनिवार के दिन नमक खरीदना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर में दरिद्रता आती है और परिवार के सदस्यों के बीच कलह पैदा होती है। 

Tags:    

Similar News