Shanivar Ke Upay: शनिदेव को पसंद हैं ये 5 चीजें, चढ़ाने मात्र से चमक उठती है किस्मत

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा पूरी श्रद्धा से करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। दरअसल शास्त्रों में शनि देव को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-03 00:41 GMT

Lord Shanidev (Image: Social Media)

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा पूरी श्रद्धा से करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। दरअसल शास्त्रों में शनि देव को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है क्योंकि भगवान शनिदेव अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने से भक्तों पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। भगवान शनिदेव को कुछ चीज़ें प्रिय होती हैं, जिसको दान या चढ़ाने मात्र से भक्त की किस्मत चमक उठती है। तो आइए जानते हैं भगवान शनिदेव के प्रिय चीज़ों के बारे में:

आइए जानते हैं भगवान शनिदेव की 5 सबसे प्रिय चीजें:

सरसों का तेल

शनिवार के दिन अगर भगवान शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करने या सरसों तेल का दीपक भगवान शनिदेव के सामने जलाने से भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस उपाय को जरूर करना चाहिए, भक्त की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसलिए शनिवार के दिन इस उपाय को जरूर करना चाहिए।

काली उरद की दाल 

शनिवार के दिन काली उरद का दाल अर्पित करने से भक्त की सभी समस्या का अंत हो जाता है और भगवान शनिदेव का कृपा प्राप्त होता है।

Lord Shanidev

इस उपाय को करने से शनिदेव भगवान प्रसन्न हो जाते हैं।

काला तिल

शनिवार के दिन काला तिल अर्पित करने से भगवान शनिदेव भक्त की समस्त चिंता और परेशानी दूर करते हैं और भक्त की किस्मत को चमका देते हैं। इस उपाय को हर शनिवार किया जा सकता है। 

नीले फूल

शनिवार के दिन स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनकर भगवान शनिदेव की पूजा करें। पूजा में नीले फूल भगवान शनिदेव को अर्पित करें। इससे शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त की सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं। इस उपाय को करने से भक्त पर भगवान शनि की कृपा बनी रहती है।

मीठी पुरी

शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को मीठी पुरी का भोग जरूर लगाएं। इससे शनिदेव भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त के बंद किस्मत के दरवाजे खोल देते हैं। इसलिए इस उपाय को शनिवार के दिन जरूर करें।


Tags:    

Similar News