Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये 5 काम, माता लक्ष्मी की मिलेगी कृपा,धन-वैभव की होगी प्राप्ति

Shukrawar Ke Upay in Hindi: शुक्रवार के दिन देवी मां का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की भी पूजा बहुत धूमधाम से की जाती है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-06 01:35 GMT

Shukrawar Ke Upay (Image: Social Media)

Shukrawar Ke Upay in Hindi: शुक्रवार के दिन देवी मां का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की भी पूजा बहुत धूमधाम से की जाती है। इस दिन विधिवत पूजा अर्चना करने से भक्त की सभी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही सभी देवी देवताओं का कृपा भक्त पर बनता है। शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन सा उपाय करने से माता लक्ष्मी सहित सभी देवी और देवताओं की कृपा प्राप्त होगी:

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय आर्थिक स्थिति होगी मजबूत (Do these things on Friday for money, prosperity and Happiness)

गुलाबी रंग की चीज 

शुक्रवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद आपको गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। फिर उसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा कमल के फूल या लाल गुलाब से करें। ध्यान रखें पूजा के समय श्री सूक्त का पाठ जरूर करें क्योंकि ऐसा करने से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी। 

कनकधारा स्तोत्र का पाठ

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का ध्यान करके आप कनकधारा स्तोत्र का पाठ जरूर करें। दरअसल यह पाठ अपार धन की प्राप्ति के लिए किया जाता है। 

माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा

अगर आप चाहते हैं कि आपका अर्जित किया गया धन स्थिर रहे, तो माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा जरूर करें।

Lord Lakshminarayan

ऐसा करने से भगवान गणपति और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

सफेद चीज़ों का भोग

शुक्रवार के दिन आप माता लक्ष्मी के मंदिर में जाएं और उनको कमल, सफेद मिठाई या खीर, शंख, बताशा, मखाना, कौड़ी आदि अर्पित करें. ये उनकी प्रिय वस्तुएं हैं। ऐसा करना शुभ होगा।

माता गजलक्ष्मी की पूजा

शुक्रवार के दिन धन के साथ ही आप संतान की भी चाह र​खते हैं, तो आपको माता गजलक्ष्मी (Mata Gajlaxmi) की पूजा करनी चाहिए। दरअसल ऐसा करने से आपको संतान, धन और सं​पत्ति प्राप्त होगी। आप इनमें से किसी भी उपाय को करेंगे तो आपका ऊपर भगवान लक्ष्मीनारायण (Lord Laxminarayan) के साथ साथ सभी देवी देवताओं की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही भक्त की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होगी।



Tags:    

Similar News