Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, मिलेगी सुख समृद्धि

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन अगर कुछ उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी के साथ शुक्र देवता भी प्रसन्न होते हैं।

Update: 2023-12-08 00:30 GMT

SHUKRAWAR KE UPAY

Shukrawar Ke Upay : हिंदू धर्म में शुक्रवार का विशेष महत्व है। शुक्रवार का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर शुक्रवार के दिन विधिविधान से माता की पूजा की जाए और कुछ उपाय अपनाएं जाएं तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार के उपायों से माता लक्ष्मी और शुक्र देव दोनों हो प्रसन्न होते हैं। चलिए आज आपको उन उपायों के बारे में बताते हैं जो आपको सफलता देने वाले हैं।

चढ़ाएं इस रंग का फूल

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजन अर्चन करने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। याद रखें कि आपको जब भी पूजा करनी है माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। मान्यताओं के मुताबिक इसे नकारात्मकता खत्म होती है।

इस दिन करें उपवास

अगर आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन उपवास रखने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन उपवास रखने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानी समाप्त होती है।

कन्याओं को खिलाएं खीर

शुक्रवार के दिन घर पर कुंवारी कन्याओं को बुलाएं और उन्हें खीर खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा भक्तों पर बरसती है।

ये ना दें उधार

इतना ध्यान रखें कि अगर आपको मां लक्ष्मी की कृपा पाना है तो कभी भी शुक्रवार के दिन शक्कर का दान ना करें। ये भी याद रखें कि आपको शुक्रवार को किसी को पैसे उधार नहीं देना चाहिए।

गाय को खिलाएं रोटी

इतना याद रखें कि अगर आप गाय को रोटी खिलाते हैं तो आपको कभी भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा जाता है कि गाय में 33 कोटि देवता निवास करते हैं। ऐसे में गाय को रोटी खिलाने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

Tags:    

Similar News