Shukrawar Ke Upay: इन 5 चीज़ों में होता है माता लक्ष्मी का वास, शुक्रवार को घर में रखने से होता है धन लाभ

Shukrawar Ke Upay in Hindi: शुक्रवार के दिन देवी मां की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन माता संतोषी (Mata Santoshi) और माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) सहित भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-20 02:13 GMT

Dev Uthani Ekadashi Vrat 2023 Date and Time (Image: Social Media)

Shukrawar Ke Upay in Hindi: शुक्रवार के दिन देवी मां की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन माता संतोषी (Mata Santoshi) और माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) सहित भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी का वास घर के कुछ चीजों में होता है। तो आइए जानते हैं कि कौन से चीज में माता लक्ष्मी का वास होता है और घर में किन चीजों को रखने से धन लाभ होता है। 

शुक्रवार को घर में जरूर रखें ये 5 चीज (Keep these 5 things at Home for money, prosperity, happiness and career growth) 

शास्त्रों में माना गया है कि माता लक्ष्मी पीपल के पेड़ में निवास करती हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है। इसका विशेष महत्व भी होता है।

कमल के फूल को माता लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है और घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता क्योंकि कमल का फूल नेगेटिव चीज़ों को दूर करता है।

तुलसी पौधा को हिंदू धर्म में देवी का रूप माना जाता है भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्ण तुलसी को धरती पर लाए थे। ऐसा कहा जाता है कि बिना तुलसी दल के भगवान श्री कृष्ण प्रसाद ग्रहण नहीं करते हैं। ऐसी मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है।

Lord Lakshminarayan

घर की साफ सफाई में झाड़ू का रोल होता है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए ना तो कभी झाड़ू का अपमान करना चाहिए और ना कभी दान करना चाहिए। अगर आप झाड़ू में पैर लगाते हैं या किसी को दान करते हैं तो माता लक्ष्मी आपसे रूष्ट हो जाती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है तो इसलिए इस गलती को करने से बचें।

हिंदू धर्म में नारियल को श्री फल भी कहा जाता है। नारियल का इस्तेमाल हर पूजा पाठ में किया जाता है। नारियल के फल के अलावा नारियल के पेड़ का भी हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि नारियल के पेड़ में माता लक्ष्मी का वास होता है। 

Tags:    

Similar News