Shukrawar Ke Upay: माता लक्ष्मी को प्रिय हैं ये 5 फूल, शुक्रवार को इन फूलों से करें पूजा, धन और सुख-शांति में होगी वृद्धि

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन देवी मां की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की पूजा श्रद्धाभाव से करने से भक्त के जीवन में धन धान्य से भरा रहता है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-13 01:53 GMT

Shukrawar Ke Upay (Image: Social Media)

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन देवी मां की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की पूजा श्रद्धाभाव से करने से भक्त के जीवन में धन धान्य से भरा रहता है और सुख शांति और समृद्धि में भी वृद्धि होती है। इसलिए शुक्रवार के दिन सभी देवी देवताओं को खुश करने के लिए विशेष उपाय करना चाहिए। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को कौन से 5 फूल चढ़ाना शुभ होता है:

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को चढ़ाएं ये 5 फूल

गुड़हल फूल (Hibiscus Flower)

लाल रंग वाला गुड़हल का फूल मां लक्ष्मी को बेहद ही प्रिय है।

Hibiscus Flowers

शुक्रवार के दिन देवी मां लक्ष्मी को लाल गुड़हल का फूल अर्पित करने से धन संपदा आती है और समृद्धि में भी वृद्धि होती है। 

कनेर फूल (oleander Flower)

सफेद कनेर का फूल मां लक्ष्मी को चढ़ाने से घर में सुख-शांति आती है और तनाव से मुक्ति मिलती है।


ऐसा कहते हैं जिस घर में कनेर के फूल के पेड़ लगा हो वहां धन का अभाव नहीं होता और ये मन को शांत रखता है। 

गेंदा फूल (Marigold Flower)

गेंदे का फूल भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का अति प्रिय माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार को महालक्ष्मी (Goddess Mahalaxmi) को ये फूल चढ़ाने से वो प्रसन्न होती हैं।

Lord Lakshminarayan

साथ ही शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी (Goddess Laxmi) के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से लक्ष्मीनारायण (Lord Lakshminarayan) जी की कृपा प्राप्त होती है।

Marigold Flowers

गेंदे के फूल अर्पित करने से ज्ञान की भी प्राप्ति होती है।

गुलाब फूल (Rose Flower)

लाल गुलाब की सुगंध से देवी मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं। देवी माता लक्ष्मी को शुक्र का स्वामित्व प्राप्त है।

Rose Flower

इसलिए लाल गुलाब देवी मां को अर्पित करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है जिससे भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही धन संपदा में भी बढ़ोत्तरी होती है।

कमल फूल (Lotus Flower)

मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान हैं और सभी फूलों में कमल उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है। कमल कीचड़ में खिलता है लेकिन ये सुंदर और निर्मलता का प्रतीक है।

Lotus Flower

कमल पर विराजित देवी माता लक्ष्मी उसी व्यक्ति पर मेहरबान होती हैं जो बुरे समाज में भी कमल की तरह निर्मल रहे और पाप से कोसों दूर रहें। इन उपायों को करने से सभी देवी देवताओं का भक्त को आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्त की सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है।


Tags:    

Similar News