Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं ये 5 फूल, धन में होने लगती है वृद्धि

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन मातारानी की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी की पूजा होती है। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उपाय करें।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-01-27 01:10 GMT

Shukrawar Ke Upay (Image: Social Media)

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन मातारानी की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी (Goddess Vaibhav Lakshmi) की पूजा होती है। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी (Goddess Laxmi) की कृपा पाने के लिए आप कुछ आसान से उपायों को भी आजमा सकते हैं। दरअसल इन उपायों से माता वैभव लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन वैभव का भंडार भरा रहता है। तो आइए जानते हैं शुक्रवार को या किसी भी दिन माता देवी लक्ष्मी को कौन सा फूल चढ़ाएं: 

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 5 फूल (Offer These Flowers to Goddess Lakshmi on Friday)

शुक्रवार के दिन सुबह या शाम के समय पूजा करने के बाद कपूर डालकर देवी की जरूर आरती करें। इसके बाद आरती को अपने पूरे घर के हर एक कमरे में जरूर दिखाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और मां लक्ष्मी आपसे अति प्रसन्न होती हैं।

मां लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं। खासकर ये पाठ आपको हर शुक्रवार के दिन करना है। इसके अलावा आप चाहें तो हर दिन या शुक्रवार को कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी जरूर कर सकते हैं।

कमल का फूल मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय है। इसलिए हर शुक्रवार को एक कमल का फूल देवी लक्ष्मी को जरूर अर्पित करें। अगर कमल संभव ना हो तो लाल गुलाब का फूल देवी लक्ष्मी को जरूर से अर्पित करें।

Shukrawar Ke Upay (Image: Social Media)

शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर एक रंगोली जरूर बनाएं और दीप और अगरबत्ती जरूर जलाएं। घर के मुख्य द्वार पर जूते चप्पल इकट्ठा बिल्कुल ना रहने दें।

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग जरूर लगाएं। जब जल सिंघारे का मौसम हो तब देवी लक्ष्मी को यह फल भी पूजा में जरूर अर्पित कर सकते हैं।

इसके अलावा शुक्रवार के दिन घर मां या सास जो भी बुजुर्ग महिला हों उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद जरूर लिया करें। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और अपना कृपा बनाए रखती हैं। इन उपायों को करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

Tags:    

Similar News