Singh Rashi 26 July 2024सिंह राशि वाले आकस्मिक धन लाभ की संभावना है, जानिए आज का उपाय और शुभ रंग

Singh Rashi 26 July 2024सिंह राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Update: 2024-07-26 05:15 GMT

26 July 2024 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन घर के सदस्यों के साथ आवश्यक चर्चा-करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। दोपहर के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। संतानों से लाभ होने की संभावना है। नई दोस्ती से चित्त प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

सिंह राशि धन-संपत्ति- व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है। निवेश से बचें।

सिंह राशि सेहत- स्वास्थ्य बढिया रहेगा। साथ ही सूझ-बूझ से अस्पताल के चक्कर नहीं लगाएंगे।

सिंह राशि करियर- पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

सिंह राशि प्यार-आज का दिन साथी के साथ खुशनुमा बीतेगा।उपहार का लेन-देन करेंगे।

सिंह राशि परिवार- आज परिवार के साथ प्रेम और सौहार्द में बीतेगा।

सिंह राशि उपाय- शिव मंदिर में नारियल मंदिर में चढ़ाएं। हर बाधा दूर होगी।

सिंह राशि पूर्वाभास- प्रेम में इंतजार खत्म होगा।

सिंह राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, लाल


                                  राशिफल ज्ञान            


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News