Som Pradosh Vrat 7 june 2021: जानिए पूजा का शुभ काल, इस दिन शिव के साथ करें चंद्र पूजन, होगा लाभ

सोम प्रदोष व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित इस व्रत को लोग लंबी आयु, संतान और समृद्धि के लिए करते हैं।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update:2021-05-22 10:44 IST

कांसेप्ट फोटो( सौ. से सोशल मीडिया)

सोम प्रदोष व्रत (7 जून 2021) कब है?

 ज्येष्ठ माह में इस साल 7 जून 2021 को प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत जिस दिन होता है उसके अनुसार उनका नाम निर्धारित होता है। 7 जून को पड़ने वाला प्रदोष व्रत के दिन सोमवार है, इससिए इसे सोम प्रदोष कहेंगे। हर माह में दो प्रदोष आते हैं, एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में पड़ता है। जो हर माह त्रयोदशी तिथि को होता है।

धर्मशास्त्रों के अनुसार सोम और शनि प्रदोष का व्रत सभी प्रदोषों में सबसे कम बार आता है। इसलिए इस व्रत की महिमा और बढ़ जाती है। माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित इस व्रत को लोग लंबी आयु, संतान और समृद्धि के लिए करते हैं। इस बार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष 7 जून सोमवार के दिन है तो जानते हैं आने वाले इस व्रत शुभ मुहूर्त...

सोम प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

अच्छे योग और मुहूर्त में शिव की पूजा की जाए तो फल शुभ मिलता है। इस दिन अतिगंड योग में 5.45 तक रहेगा, उसके बाद सुकर्मा योग है।

  • प्रदोष की पूरी तिथि : 7 जून के दिन सुबह 07. 08. am से 8 जून सुबह- 08.21 am तक
  • ब्रह्म मुहूर्त : 04. 08 AM – 04.56 AM
  • अमृत काल : 12.10 AM – 01.59 AM
  • अभिजीत मुहूर्त : 11.58 AM – 12.52 PM
  • प्रदोष काल शाम : 06.30 pm से 08.15 pm तक
  • प्रदोष की पूजा : में 11.18 pm से 12.45 am के बीच

सोम प्रदोष के दिन चंद्रमा की पूजा भी शिव के साथ करते हैं। इससे कुंडली में चंद्र दोष का निवारण होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Tags:    

Similar News