Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन भूलकर भी ना करें ये 8 काम, करना पड़ता है परेशानियों का सामना

Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से भगवान शिव अपनी कृपा सब पर बनाते हैं। सोमवार को भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, धतूरा और जल से पूजा की जाती है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-19 02:43 GMT

Lord Bholenath (Image: Social Media)

Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से भगवान शिव अपनी कृपा सब पर बनाते हैं। सोमवार को भोलेनाथ को बेलबपत्र, भांग, धतूरा और जल से पूजा की जाती है। हालांकि इस दिन कुछ काम को करना वर्जित माना गया है। इन चीज़ों को भूलकर भी सोमवार के दिन करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं सोमवार के दिन कौन से 8 काम को करने से बचना चाहिए। 

सोमवार को भूलकर भी ना करें ये 8 काम

सोमवार के दिन शक्कर का त्याग करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ (Lord Bholenath) की कृपा भक्त पर बनी रहती है।

सोमवार के दिन उत्तर, पूर्व और आग्नेय में यात्रा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे अच्छा नहीं माना गया है। दरअसल इस दिन खासकर पूर्व दिशा में दिशा शूल रहता है। ऐसे में इस दिन माता से किसी भी प्रकार का विवाद ना करें।

सोमवार के दिन सफेद वस्त्र या दूध का दान नहीं करना चाहिए। दरअसल इस दिन इन चीज़ों का दान करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए सोमवार के दिन इन चीज़ों का दान भूलकर भी ना करें।

सोमवार के दिन कुल देवता का किसी भी प्रकार से अपमान ना करना चाहिए। ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इसे शुभ नहीं माना गया है। तो भूलकर भी सोमवार के दिन कुलदेवता का अपमान नहीं करें।


सोमवार के दिन प्रात:काल 7:30 से 9:00 बजे तक राहु काल रहता है। इसलिए इस समय यात्रा करना या कोई शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बचना चाहिए।

सोमवार के दिन शनि से संबंधित भोजन ना करें, जैसे बैंगन, कटहल, सरसो का साग, काला तिल, उड़द, तेज मसालेदार सब्जी आदि। ऐसा करना अच्छा फल नहीं देता है।

सोमवार के दिन शनि से संबंधित कपड़े ना पहने, जैसे काले, नीले, जामुनी या कत्थई। ऐसा करने से बचें। हो सके तो सोमवार के दिन सफेद वस्त्र पहनें क्योंकि भगवान शिव को सफेद रंग बहुत पसंद हैं। इसलिए इन बातों का ध्यान सोमवार के दिन जरूर रखें।



Tags:    

Similar News