Somwar Ke Upay: सोमवार को करें ये खास उपाय, हर कार्य में मिलेगी सफलता, मान सम्मान और धन में होगी वृद्धि

Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार हर दिन का विशेष महत्व होता है। कुछ उपाय करने से भक्त पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहेगी।

Update: 2022-12-12 06:33 GMT

Lord Shiva (Image: Social Media)

Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार हर दिन का विशेष महत्व होता है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा श्रद्धाभाव से करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही भगवान भोलेनाथ से जीवन में सफलता की प्रार्थना करने से सभी कार्य सफल हो जाते हैं। सोमवार का दिन सभी कष्टों को दूर करने के लिए सबसे उपयोगी है। साथ ही सोमवार के दिन कुछ उपाय करने से भक्त पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं सोमवार को क्या करें कुछ खास उपाय:

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय

भगवान शिव को समर्पित सोमवार के दिन सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान करने के बाद भगवान शिव के दर्शन अवश्य करें। इसके बाद भगवान शिव चालीसा का पाठ और शिवाष्टक का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी समस्याएं दूर कर देते हैं।

अगर दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना कारण पड़ रहा है तो इस समस्या को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करें। ऐसा करने से कई प्रकार की परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही विवाह में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति मिल जाती है।

Lord GauriShivaye

सोमवार के दिन भक्त बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और ऐसा करते समय भक्त को अपनी सभी मनोकामनाएं मन ही मन दोहराना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

सोमवार के दिन सुबह के समय घर के नजदीक बने शिव मंदिर में दूध से भगवान शिव का अभिषेक जरूर करना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि बर्तन तांबे का हो और दूध अर्पित करते समय 'ॐ नमः शिवाय; का जाप निरंतर करते रहें। ऐसा करने से व्यवसाय में काफी वृद्धि होती है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन या किसी भी दिन शिव मंदिर में किसी शांत जगह बैठ कर 'ॐ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र' का 11 माला जाप करें। दरअसल ऐसा करने से धन वृद्धि ऐश्वर्य और सफलता की प्राप्ति होती है। इसलिए इनमें से कोई भी एक उपाय को सोमवार के दिन करने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।


Tags:    

Similar News