Surya Grahan 2022 Date: 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए इसका प्रभाव-समय, क्या कहती हैं ज्योतिष गणना

Surya Grahan 2022 Date: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लग रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार दूसरे मास बैसाख में साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस बार सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2022-04-12 03:40 GMT

सांकेतिक तस्वीर, सौ, से सोशल मीडिया

Surya Grahan 2022 Date ?

2022 का पहला सूर्य ग्रहण  कब लगेगा?

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लग रहा है। इस साल 2022 में  सूर्य ग्रहण लग रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार दूसरे मास बैसाख में  साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस बार सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए इस बार धार्मिक कृत्य पर मनाही नहीं होगी। साल 2022 में इस बार दो सूर्य ग्रहण पड़ रहे हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को रात में लग रहा है। ये सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इस बार पहला ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है।

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि जब भी कोई ग्रहण लगता है, तो उसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है।जिस दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है उस दिन धार्मिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन शनिचरी अमावस्या है।

सूर्य ग्रहण कब है 2022?

बहुत खास दिन लग रहा सूर्य ग्रहण धार्मिक दृष्टि से 2022 का दिन बहुत खास है। इस दिन सूर्य ग्रहण का प्रारंभ और समापन का समय कुछ इस तरह है कि 10 जून के दिन दोपहर 13:42 बजे से सूर्य ग्रहण का आरंभ

30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल -12:34 PM से 02:16 PM

अभिजीत मुहूर्त- 11:58 AM से 12:49 PM

विजय मुहूर्त- 02:14 PM से 03:09 PM

ब्रह्म मुहूर्त- 04:22 AM से 05:10 AM

सूर्य ग्रहण के दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र में लगेगा, लेकिन ग्रहण के समय नक्षत्र मृगशीर्षा और चंद्र की राशि मेष और सूर्य की राशि मेष राशि रहेगी। आयुष्मान योग रहेगा।  सूर्य के साथ बुध, राहु, शुक्र एक साथ रहेंगे। जो मानव जीवन में बहुत हद तक सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। आ

सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा?

इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। जब चंद्र पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए, सामान्य की तुलना में उससे दूर हो जाता है। इस दौरान चंद्र सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है, लेकिन उसका आकार पृथ्वी से देखने पर इतना नज़र नहीं आता कि वह पूरी तरह सूर्य की रोशनी को ढक सके। इस स्थिति में चंद्र के बाहरी किनारे पर सूर्य काफ़ी चमकदार रूप से रिंग यानि एक अंगूठी की तरह प्रतीत होता है। इस घटना को ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते है।

 सूर्य ग्रहण का प्रभाव

2022 में कुल दो सूर्य ग्रहण घटित होने वाले हैं। इसके 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण  16मई को लगेगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण की दृश्यता नहीं होने से यहां इसका सूतक भी भारत में प्रभावी नहीं होगा। सूर्य ग्रहण मेष राशि पर लगेगा। जिसके कारण इसका गहरा प्रभाव हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। क्योंकि माना जाता है कि ग्रहण के समय सूर्य पीड़ित हो जाते है जिसके कारण शुभ फलों में कमी जाती है। साल का पहला सूर्य ग्रहण का असर वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों पर अधिक रहेगा। इसलिए इस राशि जातक अपनी आर्थिक स्थिति का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ किसी भी काम का निर्णय लेने से पहले चार बार सोचे जरूर।

इसके बाद लगेगा चंद्र ग्रहण

सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण सोमवार, 16 मई 2022 को सुबह 08:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।यह चंद्र ग्रहण साउथ-वेस्ट यूरोप, साउथ-वेस्ट एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर से दिखाई देगा

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News