Surya Grahan 2025: जानिये आज 29 मार्च के सूर्य ग्रहण का प्रत्येक राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा, जो दोपहर 2:20 बजे शुरू होकर शाम 6:16 बजे तक रहेगा। हालांकि, साल का यह पहला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, यानी इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।;
Surya Grahan 2025 (photo: social media )
Surya Grahan 2025: ग्रहों की चाल उनके स्थान परिवर्तन, खगोलीय स्थिति में रुचि रखने वालों के लिए 29 मार्च 2025 का दिन बेहद खास है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो एक महत्वपूर्ण घटना है। ज्योतिष शास्त्र में इसे इसलिए महत्वपूर्ण समय माना जाता है क्योंकि इसका असर 12 राशियों पर पड़ता है। वहीं ग्रहण के दौरान कुछ खास काम करने की भी मनाही होती है। ऐसे में आपको कुछ कामों में खास सावधानी बरतनी चाहिए वरना परेशानी हो सकती है। हालांकि भारत में यह दिखायी नहीं दे रहा है इसलिए इसका असर उतना तीखा नहीं होगा लेकिन इस खगोलीय घटना का कोई असर नहीं होगा यह भी नहीं कहा जा सकता है।
सूर्य ग्रहण 2025 का समय
सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा, जो दोपहर 2:20 बजे शुरू होकर शाम 6:16 बजे तक रहेगा। हालांकि, साल का यह पहला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, यानी इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
ज्योतिषियों का कहना है कि 29 मार्च का सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा सभी मीन राशि में स्थित होंगे, जिससे इस ग्रहण का प्रभाव और भी बढ़ जाएगा।
आकाश में स्थिति ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन होता है तो उसका मानव जीवन पर प्रभाव पड़ना तय है। ऐसे में यह बात सही नहीं है कि हमें नहीं दिख रहा है तो इसका कोई असर नहीं होगा। यह तो वही बात हुई कि मूंदो आंख कतो कुछ नाहीं। धरती के एक हिस्से पर ग्रहण दिख रहा है एक पर नहीं लेकिन है तो खगोलीय घटना। उसका असर तो सभी पर पड़ेगा ही।
आइए इसी कड़ी में समझते हैं राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
जैसा कि पहले भी कहा है कि भारत सहित उन तमाम क्षेत्रों के लोगों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव कम पड़ेगा जहां यह दिखाई नहीं देगा। इस लिहाज से सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए मेष राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए खासकर वित्तीय और आर्थिक लेन देने के मामलों में क्योंकि उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बहुत सावधान रहें। किसी पर बहुत ज्यादा भरोसा करना और बिल्कुल ही विश्वास न करना दोनों ही नुकसानदेह हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय मेष राशि के जातकों को थोड़ा परेशान कर सकता है।
वृष राशि
इसी तरह से वृषभ राशि के लिए सूर्य ग्रहण शुभ रहने के संकेत हैं। अब सूर्यग्रहण का कितना असर आ रहा है इस आधार पर इस राशि के लोगों को थोड़ा कम या ज्यादा तनाव बढ़ाने वाली चीजों से मुक्ति मिल सकती है। सूर्य आपमें सकारात्मकता का संचार करेगा जिससे आपको हर काम में सफलता मिलने लगेगी।
मिथुन राशि
इसी तरह मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर तो सभी को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि हेल्थ सही तो सब सही। लेकिन मेष राशि वाले सावधान रहें हो सकता है कुछ न हो और यह भी हो सकता है कि स्वास्थ्य प्रभावित हो जाए, आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य खान पान से जुड़ा है तो अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल रखें। दूसरों की सलाह पर आंख मूंद कर भरोसा करने से आपको नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि
सूर्य ग्रहण का असर कर्क राशि वालों को आर्थिक तंगी में डाल सकता है। देखिये खर्च तो बढ़ेंगे सामान्य प्रक्रिया है लेकिन जरूरी और गैर जरूरी खर्चों में तालमेल बैठा लें तो गलत फैसले की परेशानी से बचे रहेंगे। इस दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें। जो कि आपका ध्यान बंटा दे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण फायदेमंद हो सकता है। कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं। इस राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। सूर्य के शुभ प्रभाव से साझेदारी से लाभ होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों पर भी सूर्य ग्रहण का सकारात्मक असर रहेगा। आप अपने काम में सफल होंगे। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रियजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोग घर के झंझटों में ज्यादा न फंसे जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। यथा संभव जीवन साथी को भरोसे में लेकर चलें।
वृश्चिक
सूर्य ग्रहण के दौरान रिश्तों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद से बचें और नकारात्मक सोच से दूर रहें। दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता है, इसलिए अधिक सावधान रहें।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। पैसों के मामले में धोखा मिलने का खतरा हो सकता है। खर्चों के कारण आर्थिक तनाव हो सकता है और कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में नहीं हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बढ़ सकती हैं।
मकर
मकर राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ माना जा रहा है। सूर्य के शुभ प्रभाव से यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। रुके हुए सभी कामों में गति आ सकती है।
कुंभ
कुंभ राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण फलदायी है। इस राशि के व्यापारियों के लिए यह समय और भी शुभ माना जा रहा है। आपको लाभ के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही सभी समस्याओं का समाधान होगा।
मीन
मीन राशि के लिए सूर्य ग्रहण भाग्यशाली साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।