सूर्य ग्रहण में कौन सी राशि को लाभ होगा? जानिए सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)
सूर्य ग्रहण में कौन सी राशि को लाभ होगा? (Surya grahan June 2021 Effects on Horoscope)...
सूर्यग्रहण 10 जून 2021 को लग रहा है। सूर्य ग्रहण के दिन शनि जयंती भी है। यानि सूर्य पुत्र शनि की जयंती पर सूर्य ग्रहित रहेंगे। भले ही ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इसका असर यहां भी पड़ेगा। सूर्य की दूषित किरणों का असर धरती पर, प्राकृतिक आपदा, महामारी के रुप में दिखाई देगा।
10 जून को वृष राशि और मृगशीर्षा नक्षत्र में लगने वाले सूर्य ग्रहण के पहले सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। इस ग्रहण का 12 राशियों के जातकों पर खासकर मेष, मीन और वृष पर गहरा असर पड़ने वाला है।
इस बार लगने वाला वलयाकार सूर्यग्रहण में चंद्रमा सूर्य के 97 प्रतिशत भाग को ढंक लेता है। इस दौरान सूर्य अंगूठी के समान दिखाई देंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण शनि जयंती पर होगा। इस कारण मौसम में अचानक बदलाव और प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका रहेगी। साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ सकती है।
सूर्य ग्रहण के प्रभाव और ग्रहों की स्थिति
मंगल भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं जो अपनी वर्तमान राशि बदलकर 2 जून को कर्क में आएंगे। जिससे ये अपने शत्रु ग्रह शनि के सामने होगा। इस तरह शनि और मंगल का अशुभ योग बनेगा। जिससे देश-दुनिया में तनाव, विवाद और झगड़े बढ़ेंगे। इस दौरान बुध भी बदलेंगे। बुध की टेढ़ी चाल के कारण 3 जून को मिथुन राशि में रहेंगे। इस कारण देश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और आयात-निर्यात से जुड़े बड़े मामले सामने आएंगे। इस ग्रह के कारण गले से जुड़ी बीमारियां बढ़ सकती हैं।
सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)
ग्रहों का राशि परिवर्तन और जीवन पर असर
साथ ही 15 जून को सूर्य भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन मिथुन संक्रांति पर्व रहेगा। इसके बाद अगले एक महीने तक सूर्य और शनि आपस में छठी और आठवीं राशि में रहेंगे। इस स्थिति को षडाष्टक योग कहा जाता है। ये एक अशुभ योग है। जो अराजकता पैदा करने वाला है।
21 जून से गुरु कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा । बृहस्पति की चाल में बदलाव होने से कई लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। इससे प्राकृतिक आपदाएं और बीमारियां बढ़ने की आशंका रहेगी। 22 जून को शुक्र मिथुन से निकलकर कर्क राशि में आ जाएगा और अपने मित्र शनि के साथ समसप्तक योग बनाएगा। शुक्र की इस स्थिति से कई लोगों की सेहत संबंधी परेशानियां कम होने लगेंगी। बीमारियों में भी राहत मिलेगी। शुक्र के प्रभाव से लोगों का सुख भी बढ़ेगा।
सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
मेष पर सूर्य ग्रहण का असर....
संतान को लेकर सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण और विवाद से दूर रहें। पैसों की तंगी और काम में धन हानि के आसार हैं। जातक को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पेट दर्द की समस्या से दो चार हो सकते हैं।
उपाय-ग्रहण के बाद स्नान-दान के साथ सूर्य मंत्र का जाप करें लाभ मिलेगा।
वृष पर सूर्य ग्रहण का असर....
ग्रहण के फलस्वरुप इस राशि के जातक नौकरी और व्यवसाय पर विशेष नियंत्रण रखेंगे तो अच्छा रहेगा। सेहत पर भी असर पड़ेगा। जातक का आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्यार को रिश्ते का नाम देंगे। आर्थिक लाभ में परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय-विष्णु मंत्र का जाप करें, हर परेशानी दूर हो जाएगी।
मिथुन पर सूर्य ग्रहण का असर...
इस राशि के जातक अपने संबंधों को लेकर सजग रहें, नहीं तो बुरा असर पड़ेगा। अचानक धन लाभ की संभावना है।वैवाहिक जीवन में परेशानी होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगा। सेहत का ध्यान रखेंगे तो अच्छा रहेगा।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
कर्क पर सूर्य ग्रहण का असर...
ऑफिस या व्यवसाय में सजग रहें,विरोधी हानि पहुंचाएंगे। विवादों से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। धन संबंधी परेशानी खत्म होगी। कोई डील या निवेश में लाभ मिल सकता है।
उपाय- कुबेर यंत्र स्थापित करें।
सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)
सिंह पर सूर्य ग्रहण का असर ...
इस राशि के जातक का धर्म-कर्म में मन लगेगा। धन लाभ, नौकरी और संतान सुख मिल सकता है। दिया हुआ या रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यवसायिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सेहत के लिए बाहर जानें सेपहले अहतियात बरतें।
उपाय- ऊं भाष्काराय नम मंत्र बोलते हुए ग्रहण के बाद गंगाजल छिड़केंगे तो लाभ होगा।
कन्या पर सूर्य ग्रहण का असर...
रिश्तों को लेकर खुशकिस्मत रहेंगे। किसी को उधार देने से बचें और नौकरी में सावधानी रखें, स्थानांतरण के आसार बनेंगे। कुछ नया होगा जिसका असर जातक के रिश्तों पर पड़ेगा। मां की सेहत को लेकर सजग रहें नहीं तो परेशान होंगे।
उपाय- ग्रहण के बाद स्नान कर गायत्री मंत्र का जप करें।
तुला पर सूर्य ग्रहण का असर...
ग्रहण के बाद जरूरतमंद की मदद करेंगे तो लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव से दूर रहकर काम करेंगे तो परिणाम सकारात्मक मिलेगा। विदेश में कारोबार के विस्तार का अवसर मिलेगा।सरकारी कामों में लाभ मिलेगा।
उपाय- नीला वस्त्र पहने और सफेद चीजों का दान करें।
वृश्चिक पर सूर्य ग्रहण का असर...
व्यापार व नौकरी में लाभ मिल सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। पारिवारिक और सेहत से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अकस्मात धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा।
उपाय- जलेबी को गरीबों के बीच बांटेंगे तो अच्छा रहेगा।
सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)
धनु पर सूर्य ग्रहण का असर ...
किसी भी काम में निवेश से लाभ मिलेगा। धन लाभ, करियर , शिक्षा में आपार सफलता की संभावना है। लेकिन शारिरीक- मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। घर परिवार में भी किसी की बीमारी हताश करने वाली है।
उपाय-गणेश स्तुति के साथ 11 दीप जलाकर नकारात्मकता दूर करें।
मकर पर सूर्य ग्रहण का असर...
धन की हानि हो सकती है। खुद पर भरोसा रखें और सेहत को लेकर सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा। यात्रा की योजना भी बन सकती है। किसी मांगलिक आयोजन मे ंहिस्सा ले सकते हैं। बाहर के लोगों की मदद करेंगे तो सुकुन मिलेगा।
उपाय- सूर्य मंत्र का जाप करें, धन-स्वास्थ्य लाभ होगा।
कुंभ पर सूर्य ग्रहण का असर...
ग्रहण के बाद इस राशि के जातक को विशेष सावधानी की जरूरत होगी। दान और ईश्वर का ध्यान करें। अचानक धन लाभ हो सकता है। बड़े भाई से सकारात्मक सुझाव धन लाभ की संभावना है। सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा।
उपाय- दही का दान करेंगे चो अच्छा रहेगा।शिव परिवार की पूजा करें तो लाभ मिलेगा।
मीन पर सूर्य ग्रहण का असर...
इस राशि के जातक को लाभ होगा।दांपत्य व प्रेम संबंधी जीवन में प्यार बना रहेगा। व्यापार में थोड़ा झटका लगने की संभावना भी रहेगा। पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय में निवेश करेंगे तो आर्थिक परेशआनी दूर होगी।
उपाय- शहद का दान करेंगे तो आर्थिक लाभ होगा।