13 अप्रैल से शुरू हो रहा रमजान का महीना, पहला रोजा 14 को

रमजान माह मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास होता है। इस दिन पूरे महीने मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करते..

published by :  Shweta
Update: 2021-04-12 17:56 GMT

रमजान ( सोशल मीडिया) 

नई दिल्लीः रमजान माह मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास होता है। इस दिन पूरे महीने मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। यह पूरा महीना पाक माना जाता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार नवां महीना रमजान का होता है।

बता दें कि पूरे विश्व में इस्लाम को मानने वाले लोग इस पूरे महीन अल्लाह की इबादत करते हैं। नमाज अदा करते हैं और कुरआन की तिलावत करते हैं। रमजान में चांद का विशेष महत्व होता है। चांद को देखकर ही रमाजान के पवित्र महीने की शुरुआत होती है।

पहला रोजा 13 अप्रैल कोः

आपको बता दें कि इस साल रमजान 13 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस्लामिक मान्याताओं के अनुसार इस महीने में मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त किया था। यही कारण है कि इस महीने को रमजान के तौर पर मनाया जाता है।

29 या 30 दिनों का होता है रमजानः

गौरतलब है कि रमजान का महीना 29 या फिर 30 दिनों तक का होता है। इस पूरे महीने में मुस्लिम धर्म के लोग सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाते हैं और सेहरी का सेवन करते हैं। और शाम को सूरज ढलने के बाद इफ्तार करने के बाद रोजा खोला जाता है। पूरा महीना मुस्लिम लोग ऐसे ही करते हैं.

रमजान सहरी और इफ्तार का टाइम:

14 अप्रैल- सहरी सुबह 4:13 बजे – इफ्तार शाम 6:21 बजे 15 अप्रैल- सहरी सुबह 4:12 बजे – इफ्तार शाम 6:21 बजे 16 अप्रैल- सहरी सुबह 4:11 बजे – इफ्तार शाम 6:22 बजे 17 अप्रैल- सहरी सुबह 4:10 बजे – इफ्तार शाम 6:22 बजे 18 अप्रैल- सहरी सुबह 4:09 बजे – इफ्तार शाम 6:23 बजे 19 अप्रैल- सहरी सुबह 4:07 बजे – इफ्तार शाम 6:23 बजे

सऊदी अरब में इस दिन शुरू होगा रमजानः

आपको बता दें कि सऊदी अरब देश में 12 अप्रैल से रमजान शुरू होने वाला था। लेकिन यहां पर चांद नहीं दिखा। जिसके कारण इस देश में  रमजान 13 अप्रैल से शुरू हो सकता।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News