ये 10 चीजें आपके घर में ला रही है दुर्भाग्य, जल्द कर लें समय रहते इसका निदान
जयपुर:वास्तु शास्त्र में घर की नकारात्मक ऊर्जा को जड़ से ख़त्म करने के लिए बेहद खास उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब घर के अन्दर किसी नकारात्मक उर्जा का वास हो जाता है तो वह घर-परिवार सदैव आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह, आपसी वैर और संकट से जूझता है। यह संकट घर-परिवार में तब तक बना रहता है जब तक कि इस नकारात्मक ऊर्जा का समाधान न हो जाए। इतना ही नहीं आर्थिक परिवार को दीमक की तरह खा जाता है।परिणामस्वरूप परिवार बहुत कम समय में ही बर्बाद हो जाता है। वास्तु के इन दोषों से मुक्ति पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ खास और अत्यंत प्रभावशाली उपाय हैं।
*वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कबूतर का घोंसला अस्थिरता के हालात पैदा करता है और साथ ही निर्धनता को भी आमंत्रण देता है। अगर घर में ऐसा कुछ है तो जल्द से जल्द इसे हटाने का प्रयास करें।
*शहद की मक्खी का डंक तो वैसे ही खतरनाक होता है, लेकिन घर में इसका बनाया हुआ घोंसला नकारात्मक परिणाम देता है। घर के भीतर इसकी मौजूदगी एक अशुभ संकेत है।
*घर में मकड़ी क जाल बुनना दुर्भाग्य की निशानी है। इसे जल्द से जल्द हटवाएं और आगे से ऐसा ना हो इसके लिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
*घर में टूटा हुआ शीशा ना सिर्फ वास्तु के नियमों के विरुद्ध है बल्कि ये पूरे प्रभाव के साथ नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने के लिए रास्ता भी देता है।
8दिसंबर: किसके पाले में खुशी, किसके पाले में है गम,पढ़िए शनिवार का राशिफल
*चमगादड़ का दिखना बहुत अशुभ माना जाता है। अगर घर में यह प्रवेश कर जाए तो यह दुर्भाग्य, निर्धनता के साथ-साथ बुरे स्वास्थ्य का भी परिचायक है।
*अगर आपके घर की दीवारों पर निशान पड़ गए हैं, उनकी पपड़ी उतरने लगी है तो जल्द से जल्द उसे ठीक करवाएं। यह दुर्भाग्य और निर्धनता को आकर्षित करते हैं।
*अगर आपके घर के किसी भी नल्के या फिर टंकी में से पानी टपकता है तो इसका आश्य है कि आपके घर से धन का अत्याधिक व्यय हो रहा है। इन्हें हमेशा बंद रखें और टंकियों में से पानी का टपना ठीक करवाएं।
*सूखी पत्तियांअगर आपके घर में लगे पौधों पर सूखी पत्तियां नजर आने लगी है तो उनकी कटाई करने में समय ना लगाएं। घर में लगे पौधों को हमेशा हरा-भरा रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखी पत्तियां घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ता है। परिणामस्वरुप घर आर्थिक संकट गहराने लगता है।
*अकसर घरों में छत का उपयोग बेकार पड़े सामान को रखने के लिए किया जाता है। लेकिन ऐसा करना धन के आगमन के लिए बाधक साबित होता है। छत हमेशा साफ रखने का प्रयत्न करना चाहिए।
* घर की सजावट के लिए कभी सूखे फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आपको फूल पसंद हैं तो हमेशा प्राकृतिक खुशबूदार फूलों को ही घर में रखें।