ना करें ऐसे पेन का इस्तेमाल, हो सकता है अपमान, जानें और भी वास्तु दोष

Update: 2017-07-06 07:25 GMT

लखनऊ: हर इंसान की अपनी-अपनी एनर्जी होती है। किसी की पॉजिटिव तो किसी की नेगेटिव, जो हमें कई तरह से प्रभावित करती है। कई बार हम लोगों की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली दूसरों की वस्तु हमारे लिए दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी का कारण बनती है। ऐसी कुछ दूसरों की चीजें है जो हमें भूलकर भी उपयोग नहीं करनी चाहिए। वे चीजें है...

आगे...

*कई बार हम दूसरों के पेन का उपयोग करते हैं और उन्हें वापस देना भूल जाते हैं। वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि इससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि इससे आपके मानसम्मान को ठेस पहुंचती है।

*ऐसा माना जाता है कि दूसरों की घड़ी पहनने से इंसान को किसी भी काम में असफलता मिलती है। इसलिए इससे बचना चाहिए।

आगे...

*किसी भी व्यक्ति के रुमाल का उपयोग कभी भी नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे दोनों लोगों के बीच लड़ाई झगड़ा होता है।

*किसी से धन लेने से उसे वापस भी करना चाहिए। अगर वापस नहीं करते हैं तो आपको आर्थिक परेशानी में डाल सकता है। इसलिए किसी के पैसों पर नजर न डाले।

Tags:    

Similar News