राशिफल 17 नवंबर: इन 4 राशियों को आज मिलेगा उपहार, जानें बाकी का हाल

17 नवंबर दिन मंगलवार जातक का दिन अच्छा नहीं है। अनावश्यक रूप से आज आप परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के कामों में ऊर्जा न लगाएं।

Update: 2020-11-17 02:02 GMT
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- मंगलवार, नक्षत्र- ज्येष्ठा, सूर्योदय-06.19, सूर्यास्त-17.09 पक्ष-शुक्ल, तिथि- तृतीया, राहुकाल- 14.26 से 15.47 तक। परिवार के साथ कुछ राशियों के जातक की होगी मस्ती तो कुछ रहेंगे उदास। जानिए कैसा रहेगा मंगलवार 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक

 

मेष 17 नवंबर दिन मंगलवार का जातक के लिए अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जो जातक को प्रसन्नता देगा। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे, लम्बे समय से अटके काम भी आज पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व प्रसन्नता देने वाला रहने के योग है।

वृष 17 नवंबर दिन मंगलवार जातक का समय अच्छा ही कहा जाएगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा ही रहने वाला है। आज आप थोड़ा समय ध्यान पूजन में लगाएंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप वाद-विवाद से दूर रहें और ऐसे किसी मामलें में निर्णय न लें, जो विवादित महसूस होता है। वैसे आज आपके लिए सफलता के योग बनते दिख रहे हैं।

मिथुन 17 नवंबर दिन मंगलवार जातक का दिन अच्छा नहीं है। अनावश्यक रूप से आज आप परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के कामों में ऊर्जा न लगाएं। दैनिक दिनचर्या प्रभावित रहेगी। कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा। बाहर ना जाएं, वाहन ना चलाए तो बेहतर रहेगा।

कर्क 17 नवंबर दिन मंगलवार जातक सेहत कमरदर्द, सरदर्द से परेशान रहेंगे, इसे नज़रअंदाज़ न करें। आराम न करें,निवेश से बचें। दोस्तों के साथ बाहर ख़ुशी के पल बिताएंगे। कुछ कार्यक्रम का आयोजन घर पर हो सकता है। साथी की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त समय है।

 

यह पढ़ें...केदारनाथ में बर्फबारी: 8 घंटे तक फंसे रहे CM योगी और रावत, यहां करेंगे रात्रि विश्राम

सिंह से वृश्चिक तक...

 

सिंह 17 नवंबर दिन मंगलवार जातक का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा, इसे अच्छे काम में लगाएं। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। प्रेम संबंध के लिए बेहतरीन दिन है। किसी विवाद में उलझ जाए तो टिप्पणी करने से बचें। जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। मानसिक शांति के लिए कही घूमने जाएंगे।

कन्या 17 नवंबर दिन मंगलवार जातक का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा है। पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे। कुछ लोगों के लिए-परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। किसी को टॉफ़ी और चॉकलेट दें।अच्छा रहेगा।

तुला 17 नवंबर दिन मंगलवार जातक के लिए अच्छा ही कहा जाएगा। आज ऑफिस के काम में अनुकूलता पाएंगे। आपके काम पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। आज आप किसी बात को लेकर आलस्य न करें, क्योंकि आलस्य करने से आपके काम बिगड़ेंगे। बाहर जाने से पहले सुरक्षित रहें

वृश्चिक 17 नवंबर दिन मंगलवार जातक के लिए अच्छा ही रहेगा। इसके बावजूद अनावश्यक खर्चों से बचेंगे, जो ठीक रहेगा। वाणी पर नियंत्रण करें। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। मन भी प्रसन्न रहने की उम्मीद है। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतने की उम्मीद है। कुल मिलकर दिन अच्छा है। आज दोस्तों से उपहार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें....UP पुलिस की दरियादिली: जानकर हो जाएंगे इमोशनल, जमकर करेंगे तारीफ

 

धनु से मीन तक...

 

धनु 17 नवंबर दिन मंगलवार जातक के लिए अच्छा ही रहने की उम्मीद है। कार्यों में सफलता के योग बनते दिख रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा है। लाभ के योग है। किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी अच्छी नहीं है। बाहर ना जाए , घर में ही मस्ती का माहौल रहेगा।

मकर 17 नवंबर दिन मंगलवार को जातक का दिन अच्छा रहने की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहना अच्छा है। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा है। किसी काम को करने से पहले विचार कर लें। नहीं तो नुकसान होगा। अनावश्यक रूप से कोई भी कार्य या बात न करें, यह आपके लिए हितकर होगा। कोई उपहार मिल सकता है।

कुंभ 17 नवंबर दिन मंगलवार का जातक के लिए अच्छा ही है। बिजनेस की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने की उम्मीद है। ऑफिस में सहयोगात्मक माहौल देखने को मिलेगा। आप किसी भी बात को लेकर उतावले होने से बचेंगे तो अच्छा रहने की उम्मीद है। परिवार के साथ आपका अच्छा दिन बीतने की उम्मीद है। बच्चों को लेकर सतर्क रहें।

मीन 17 नवंबर दिन मंगलवार का जातक का दिन अच्छा नहीं है। किसी वस्तु के खोने की संभावना है। दुश्मन भी आज जातक के खिलाफ हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहना चाहिए। सोच-विचार कर बात करेंगे तो अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। कोई ऑफर मिल सकता है जिसका फायदा भविष्य के लिए है।

Tags:    

Similar News