13 जनवरी : लोहड़ी के दिन किस राशि की किस्मत चमकेगी, जानें अपना राशिफल

13 जनवरी लोहड़ी

Update: 2021-01-13 01:56 GMT
स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी।

जयपुर: बुधवार के दिन गणेश जी की आराधना करें।आज लोहड़ी का त्योहार मनाएं। आज की तिथि –अमावस्या,नक्षत्र उ.षा, पक्ष – कृष्ण योग–हर्षण, वार –बुधवार,सूर्योदय – 07:14:21, सूर्यास्त – 18:00,राहु काल – 12:35 PM से 01:56 PM तक। 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक को नए अनुबंध मिल सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा।जानिए कैसा रहेगा बुधवार 12 राशियों के लिए...

मेष से कर्क तक...

 

मेष 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। रचनात्मक काम में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। दोस्तों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। समय का सदुपयोग करें।

वृष 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक की बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं।

मिथुन 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक के फालतू खर्च होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं सूझबूझ से निपटाएं। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक का पुराना रोग उभर सकता है। जातक किसी भी प्रयास में सफल रहेंगे। योजना बनेगी। ऑफिस की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार की चिंता रहेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा।

 

 

यह भी पढ़ें...मकर संक्रांति की पूजा: बदल जाएगी ग्रह-नक्षत्रों की चाल, पड़ेगा ऐसा असर, कष्ट होंगे दूर

सिंह से वृश्चिक तक

 

सिंह 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक को नए अनुबंध मिल सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। प्रमाद न करें।

कन्या 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक को धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। बिना सोचे समझे कामों में हाथ नहीं डालें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

तुला 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक को व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। धन में कमी होगी।

वृश्चिक 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। पिता की सेहत अच्छी रहेगी।। परिवार की चिंता रहेगी। अहंकार को मन में न आने दें।

 

 

यह भी पढ़ें...मकर संक्रान्ति महाउपाय: चमकेगा भाग्य, इस दिन करें इन मंत्रों का जाप

धनु से मीन तक

 

धनु 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक के पास धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी।

मकर 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक को स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

कुंभ 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक का व्यवसाय ठीक चलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें।

मीन 13 जनवरी लोहड़ी के दिन जातक हर प्रयास में सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। विरोधी परास्त होंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है।

 

Tags:    

Similar News