राशिफल 30 अगस्त: मिलेगा प्यार या कोई देगा धोखा, जानें कैसा रहेगा रविवार

आज रविवार के दिन पंचांग के अनुसार विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि द्वादशी, नक्षत्र उ.षा. सूर्योदय प्रातः 06बजकर 10 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 046 मिनट, राहुकाल-05.11p m से 06.46 है। जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन…

Update:2020-08-30 07:00 IST
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

जयपुर : विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि द्वादशी, नक्षत्र उ.षा. सूर्योदय प्रातः 06बजकर 10 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 046 मिनट, राहुकाल-05.11p m से 06.46pm। जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन…

मेष 30 अगस्त को इस राशि के जातक की आमदनी बढ़ेगी और साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होगी। पड़ोसी,दोस्तों व रिश्तेदारों से मुलाकात और उनके घर आना-जाना होगा। खुद की मेहनत से लाभ मिलेगा, साथ ही सरकारी पक्ष से मुनाफा होगा। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी हो सकती है। ऑफिस में सबकुछ सामान्य रहेगा।

वृष इस राशि के जातक के लिए 30 अगस्त धन संचय के योग बनेंगे। वहीं कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है अतः धैर्य से काम लें। संतान पक्ष के लिए मिला-जुला समय है। विद्यार्थियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई बहनों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा नहीं है। विदेशों में बिजनेस को बढ़ाएंगे।

मिथुन आज 30 अगस्त इस राशि के जातकों को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है। मां को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। ऑफिस में तरक्की होगी, बिजनेस में तरक्की होगी। लेकिन घर की समस्याओं का असर काम पर पड़ेगा। परिवार में किसी नये मेहमान के आगमन से खुशी होगी।

कर्क 30 अगस्त आज इस राशि के जातकों की निर्णयक्षमता में वृद्धि होगी। ऑफिस में व्यस्तता के कारण पारिवारिक सुख से वंचित रहेंगे और खर्च भी अधिक होगा। संतान के लिए मिला-जुला समय है। विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग है। यात्रा के योग बन रहे हैं और सामान्य धन लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला रहेगा।

 

यह पढ़ें...Ganesh Visarjan 2020 : रखें इन बातों का ध्यान, जानें इसमें छिपा रहस्य

फाइल

 

सिंह आज इस राशि जातक के पिता की सेहत खराब होने से कष्ट होगा। जातक की विदेश यात्रा की संभावनाएं हैं। खुद पर धन खर्च करेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन किसी से विवाद में न उलझें। अहंकार का त्याग करें। विद्यार्थियों के लिए हर दिन अच्छा है। रिश्ते में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी प्रति समर्पित रहेंगे।

कन्या इस राशि जातक को आज 30 अगस्त को सेहत संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अनचाही यात्रा, बेवजह के खर्च, बीमारी या कोर्ट केस में उलझने की भी संभावना है। आज ऑफिस में उठापटक होने से काम पर असर पड़ेगा, लेकिन सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण है, संतान की वजह से इच्छाओं की पूर्ति होगी। विद्यार्थी भी एकाग्र होकर पढ़ाई करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा।

तुला 30 अगस्त रविवार को इस राशि जातक के लिए यात्रा पर जाने के योग हैं। जातक सेहत से थोड़ा परेशान रहेंगे। जातक नया घर व वाहन लेने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अपनी बातों को मनवाने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस के लिए बेहतर समय है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय बेहतरीन है। प्रेम संबंधों के लिए रोमांटिक व मजबूती देने है।

वृश्चिक इस राशि जातक के लिए 30 अगस्त रविवार को अधिकारों में वृद्धि होगी, महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर है। घर या वाहन खरीदने के योग हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है । संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है, ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए सामान्य रहेगा।

 

 

यह पढ़ें...इस दिन है अनंत चतुर्दशी, चाहते हैं ऐश्वर्य में वृद्धि तो जानें इस धागा को बांधने की विधि

 

 

फाइल

धनु 30 अगस्त रविवार को इस राशि के जातक को यात्रा करनी पड़ेगी। इसके अलावा जातक धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के साथ पदोन्नति होगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है। विवाद से ब्रेकअप हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा।

मकर आज 30 अगस्त रविवार को जातकों की आमदनी में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं। ऑफिस के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। विदेशों से आय होगी, खासकर बाहर काम करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह बेहतरीन दिन है।

कुंभ रविवार 30 अगस्त को इस राशि जातक के खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। मानसिक उलझन बढ़ेगी। परिवार में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी और बिजनेस में परिश्रम रंग लाएगा और सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए बढ़िया नहीं है, धैर्य से काम लें। विवाहित जातकों के लिए भी दिन सामान्य है।

मीन 30 अगस्त रविवार को इस राशि जातक को नौकरी में विरोधाभास का सामना करना पड़ेगा। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। संतान को बड़ी सफलता मिलने से खुशी होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। बिजनेस में तरक्की और उन्नति होगी। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है।

 

Tags:    

Similar News