राशिफल18 अक्टूबर: जानें कब है राहुकाल, कैसा रहेगा राशियों की किस्मत का हाल...

आज नवरात्रि का दूसरा दिन है , आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। आज रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए ,यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें।

Update:2020-10-18 06:58 IST
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- रविवार , पक्ष-शुक्ल, तिथि- द्वितीया नक्षत्र-स्वाति, सूर्योदय-05.40,सूर्यास्त-17.55। आज रविवार है ।आज सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत…

 

मेष से कर्क तक ...

 

मेष 18 अक्टूबर दिन रविवार को शादी योग्य जातक के रिश्ते की बात पक्की होगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धनलाभ हो सकता है। पूरे नौ दिन जातक ऑफिस व बिजनेस के काम में सुस्ती दिखाएंगे। पूरा समय मां की आराधना में बितेगा।

वृष 18 अक्टूबर दिन रविवार को जातक अपनी सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएंगे। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहन के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। मां दुर्गा की आराधना का दिन है।

मिथुन 18 अक्टूबर दिन रविवार को जातक केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। काम व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, आर्थिक लाभ होगा। आज जातक को मां दुर्गा की पूजा पूरी श्रद्धा से करना चाहिए।

कर्क 18 अक्टूबर दिन रविवार को जातक अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान- सम्मान कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी देवी मंदिर में जाकर कन्या को दान दें।

 

सोशल मीडिया से फोटो

 

यह पढ़ें...राजस्थान: BJP नेता नाहर माहेश्वर जयपुर में रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिले

सिंह से वृश्चिक तक...

 

सिंह 18 अक्टूबर दिन रविवार को जातक कुछ नए व्यवसायिक अनुबंध कर सकते हैं। जो पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी के प्रयोग से लाभ मिलेगा। मां दुर्गा की पूजा आराधना में दिन बितेगा।

कन्या 18 अक्टूबर दिन रविवार को जातक काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। साधु संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। अध्यात्मिक बने रहेंगे।रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला 18 अक्टूबर दिन रविवार जातक को आत्मविश्वास की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों की सेहत की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति का दिन है।

वृश्चिक 18 अक्टूबर दिन रविवार को जातक मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। विरोधी सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पहले में किये निवेशों से लाभ होगा। मां दुर्गा की पूजा पूरी श्रद्धा से करना चाहिए।

 

 

सोशल मीडिया से फोटो

यह पढ़ें....UAE में हिन्दू मंदिर: हो रहा भव्य निर्माण, शेख अब्दुल्ला ने दिया ऐसा कीमती तोहफा…

धनु से मीन तक...

 

धनु 18 अक्टूबर दिन रविवार को जातक अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है। अध्यात्मिक बने रहेंगे।

मकर 18 अक्टूबर दिन रविवार को जातक को जोखिम के कार्यों से दूर रहना होगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। किसी देवी मंदिर में जाकर कन्या को दान दे।

अक्टूबर दिन रविवार को जातक के इरादे मजबूत है। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगों का होगा। बिजनेस में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। नवरात्रि के दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति का दिन है।

मीन 18 अक्टूबर दिन रविवार को जातक के भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें, सफल होंगे। ऑफिस में बार बार हो रही टेक्नीकल के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा। नवरात्रि का त्योहार पूरी श्रद्धा से मनाएंगे।

 

Tags:    

Similar News