राशिफल 2 मई: इन 7राशियों को मिलेगा आज किस्मत का साथ, जानिए बाकी का हाल

माह वैशाख, दिन-शनिवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-नवमी, नक्षत्र-मघा, सूर्योदय-05.44, सूर्यास्त-18.55। जानिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए।

Update:2020-05-02 07:01 IST
अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

जयपुर-माह वैशाख, दिन-शनिवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-नवमी, नक्षत्र-मघा, सूर्योदय-05.44, सूर्यास्त-18.55। जानिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए।

मेष 2 मई दिन शनिवार को जातक की लापरवाही बढ़ेगी। वाहन व मशीनरी के इस्तेमाल से बचें। किसी तरह के विवाद को बढ़ावा न दें। मेहनत का फल मिलेगा।सेहत से परेशान रहेंगे। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती है। खराब संगति से बचें। जीवनसाथी और बड़ी की बात मानें, लाभ होगा। बिजनेस ठीक चलेगा।

 

यह पढ़ें...आओ बनें सुख-दु:ख में भागीदार

 

वृष 2 मई दिन शनिवार को जातक का पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। देव-दर्शन की योजना बनेगी। सरकारी काम में बाधा दूर होगी, लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक काम का अवसर मिलेगा। बिजनेस से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। किसी का मजाक ना उड़ाएं।

मिथुन 2 मई दिन शनिवार को जातक के ऑफिस में परिवर्तन संभव है। योजना पूरी होगी। नया काम शुरू करने का मन बनेगा। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी। नए प्रस्ताव व डील हो सकती हैं। तत्काल लाभ नहीं होगा। जल्दबाजी न करें। आय बढ़ेगी। जीवनासाथी का पूरा साथ मिलेगा।

 

कर्क 2 मई दिन शनिवार को जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बकाया धन मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। कोई बड़ा काम करेंगे। विवादों से दूर रहें। बिजनेस में लाभ के अवसर आएंगे। व्यस्तता रहेगी। घर-परिवार का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बच्चों और खुद की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह 2 मई दिन शनिवार को जातक को अधिक मेहनत करनी होगी। किसी अपने के व्यवहार से तकलीफ होगी। फिजूलखर्ची से बचें। अपेक्षित कामों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बिजनेस लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। परिवार का साथ मिलेगा।

कन्या 2 मई दिन शनिवार को जातक के रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से सहयोग मिलेगा। बिजनेस डील सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक चिंता बढ़ेगी।

तुला 2 मई दिन शनिवार को जातक के घर में अतिथियों का आगमन होगा। खुशी की खबर प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी मांगलिक काम की योजना बनेगी। बिजनेस में लाभ होगा। किसी अपने के संबंध में शोक की खबर मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें।किसी पर भरोसा न करें।

वृश्चिक 2 मई दिन शनिवार को जातक के प्रयास सफल रहेंगे। काम को सुचारु रूप से पूरे होंगे। काम की प्रशंसा होगी। दोस्तों का दूर से ही सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। बाहर जाने से बचें सेहत को नुकसान होगा। परिवार का ख्याल रखें।

धनु 2 मई दिन शनिवार को जातक की नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। काम की प्रशंसा होगी। बिजनेस में किए सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार मिलेगा। परीक्षा- प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ रहेगा। कई दिनों से अटके काम अब पूरे होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। सेहत का ध्यान रखें।

 

यह पढ़ें...जिद्दी, गुस्सैल या प्यार में मासूम, जानें कैसे होते हैं मई में जन्मे लोग

मकर 2 मई दिन शनिवार को जातक के अनुचित व्यवहार से आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी भी विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वयं का काम खुद करें। बाहर जाने के काम टालें। सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस लाभदायक रहेगा।

कुंभ 2 मई दिन शनिवार को जातक के रचनात्मक काम सफल रहेंगे। घर पर ही पार्टी व पिकनिक का माहौल बनाएंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। बिजनेस लाभ देगा। दोस्तों और बड़ों का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। कार्य का विस्तार हो सकता है। जरूरी कागजों को ध्यान से पढ़ें। सेहत खराब हो सकती हैं सचेत रहे।

मीन 2 मई दिन शनिवार को जातक दांपत्य जीवन सुखमय होगा। सरकारी सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। घर-बाहर मांगलिक काम हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों की बातों में न आएं। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।

Tags:    

Similar News