राशिफल 3 मार्च: किन राशियों पर बरसेगी हनुमानजी की कृपा, जानिए आज का भाग्य

माह –फाल्गुन,तिथि – अष्टमी ,पक्ष – शुक्ल,वार – मंगलवार,नक्षत्र – ,सूर्योदय – 06:14,सूर्यास्त – 18:52। आज मंगलवार का दिन जातकों के लिए कैसा रहेगा, जानिए राशिफल

Update: 2020-03-03 01:18 GMT

जयपुर: माह –फाल्गुन,तिथि – अष्टमी ,पक्ष – शुक्ल,वार – मंगलवार,नक्षत्र – ,सूर्योदय – 06:14,सूर्यास्त – 18:52। आज मंगलवार का दिन जातकों के लिए कैसा रहेगा, जानिए राशिफल

मेष 3 मार्च मंगलवार को जातक के घर में खुशियों का माहौल होगा। अपने परिवार और दोस्तों के साथ का मजा करेंगे। विदेश से भी कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। बिजनेस करनेवालों के लिए आज का दिन खूब लाभदायी हैं। नौकरी वालों के लिए पदोन्नति होने की संभावना है। शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन मान-सम्मान मिलेगा।

वृष 3 मार्च मंगलवार को जातक घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक दोस्त के मिलने की संभावना हैं। जातक का मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। सेहत भी ठीक नहीं रहेगा। आंखों का ख्याल रखें। परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। खर्च बढ़ेगी। नौकरी व बिजनेस में आपका मन नहीं लगेगा।

मिथुन 3 मार्च मंगलवार को जातक के घर में हलचल रहेगा। घर पर बहुत से काम एक साथ चलेंगे। मेहमानों के आने की संभावना है। परेशानियों को नजरअंदाज कर दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मजा करेंगें। परिवार में संतान और पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे। बिजनेस में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी मिलने का योग है।

कर्क 3 मार्च मंगलवार को जातक से किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जा सकती हैं। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी, जातक को भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। सभी कामों में सफलता मिलने से मन में खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में दिन लाभदायक होगा। परिवार का साथ मिलेगा। कपड़े व सामान की खरीद करेंगे। परिवार के साथ बाहर लंच या डिनर कर सकते हैं।

यह पढ़ें....3-9 मार्च की अवधि में करते हैं ये सारे काम तो होगा आपका ही नुकसान, जानें क्यों?

 

सिंह 3 मार्च मंगलवार को जातक का भाग्य उदय होगा। कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। धार्मिक और मांगलिक कामों में शामिल होंगे। घर में संतान की किलकारियां गूंज उठेंगी, इन लम्हों को कैमरे में कैद करना ना भूलें। जातक का व्यवहार न्याय संगत रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा।

कन्या 3 मार्च मंगलवार को जातक के जातक के घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये दिन परिवार के साथ बिताने का है। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। नहीं तो सेहत खराब होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आग व पानी से बचें । नौकरी व बिजनेस में स्थिति साधारण रहने वाली है।

तुला 3 मार्च मंगलवार को जातक के घर पर मेहमानों के आने की संभावना है। इससे घर पर खुशियां छाई रहेंगी। काम में व्यस्तता रहेगी। खास दोस्तों से मिलना जरुरी होगा, नहीं तो रिश्तों पर असर पड़ेगा। सार्वजनिक कामो में सफलता प्राप्त करेंगे।कपड़े व ज्वैलरी की खरीदारी होगी। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए बढ़िया है। नौकरी में विदेश में काम करने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक 3 मार्च मंगलवार को जातक घर की साफ-सफाई में लगेंगे। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। नौकरी करनेवालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। बिजनेस में ध्यान दें। यात्रा कम करें, व सावधानी बरतें। संतान का ख्याल रखें।

 

यह पढ़ें....बनना है धनवान तो जान लीजिए, देव उपासना में मंत्र, माला व जप का सही विधान

 

धनु 3 मार्च मंगलवार को जातक के घर-परिवार में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी रिश्तेदार के यहां जाना होगा। सेहत खराब होगी। संतान की सेहत और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन परेशान रहेगा। नौकरी में नुकसान होगा। बिजनेस के कार्य में सफलता न मिलने से क्रोध आएगा। भावना पर काबू रखें। प्रणय संबंध के लिए उचित समय है साथी के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे।

मकर 3 मार्च मंगलवार को जातक घर के बहुत से कामों में व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक होगा, लेकिन आय में भी वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सदस्य द्वारा घर में विरोध का माहौल बनेगा। वाणी व खान-पान पर संयम रखें।नौकरी में आपकी पदोन्नति संभव है। कलात्मक क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ मिलेगा।

कुंभ 3 मार्च मंगलवार को जातक किसी पार्टी या समारोह में जाएंगे। बिजनेस में आशा से अधिक लाभ मिलेगा। तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर धार्मिक आयोजन करेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ की मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। नई नौकरी व अच्छा पैकेज आपकी जीवनशैली को पूरा बदल देगा।

मीन 3 मार्च मंगलवार को जातक के घरेलू जीवन में परेशानी आएगी। घर पर मेहमानों के आने से खुशियां भी बढ़ेंगी। ये दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में गुस्सा व खिन्नता का भाव आएगा।। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी। सेहत से परेशान रहेंगे। नौकरी व बिजनेस के लिए दिन संघर्ष से भरा है।

Tags:    

Similar News