Tula Rashi 18 October 2024 तुला राशिवाले आज संतान के ऊपर खर्च करेंगे, जानिए क्या कहता है आज का राशिफल

Tula Rashi 18 October 2024 तुला राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Update:2024-10-17 16:15 IST

18 October 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन प्रभाव दुसरों पर बना रहेगा और आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से अच्‍छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। मां से विशेष लगाव बढ़ेगा, साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अति उत्तम दिन रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े बालकों को सख्त ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि धन-संपत्ति (Money): आज कुछ रचनात्मक काम करके शोहरत पाएंगे।

तुला राशि सेहत (Health): शारिरीक रुप से कष्ट होगा और कमर दर्द नेत्र विकार पीछा नहीं छोड़ सकता है।

तुला राशि करियर ( Career): वर्क फॉम होम और ठेकेदारी के काम वालों की व्यस्तता बढ़ेगी

तुला राशि प्यार (Love): आज का लव राशिफल में जीवनसाथी कीमती तोहफा देगा।

तुला राशि परिवार (Family): आज अधिकतर समय जातकों का टीवी देखकर गवाएंगे।

तुला राशि का उपाय ( Remedy): शुक्रवार का व्रत करें।

तुला राशि पूर्वाभास (Forecast): संतान के ऊपर खर्च करेंगे।

तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number): 7

 राशिफल ज्ञान    

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News