Tula Rashi 5 July 2024 तुला राशि वाले आज काम और रिलेशन में बैलेंस बनना मुश्किल होगा, जानिए क्या कहता है आपका कल का राशिफल

Tula Rashi 5 July 2024 तुला राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Update: 2024-07-04 11:29 GMT

5 July 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपकी कड़ी मेहनत व परिश्रम से परिस्थितियों में अनुकूलता आ जाएगी। युवाओं के लिए सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। विदेश जाने की प्लानिंग साकार हो सकती है।सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें। अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें। इस समय हाथ में पैसे आते-आते कहीं अटक जाएंगे। धैर्य से परिस्थितियों का अवलोकन करें और समाधान ढूंढे।आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगाएं, लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक न करें। युवा वर्ग मौज-मस्ती के लिए अपने करियर को दांव पर ना लगाएं।पारिवारिक सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा। उपहारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में मधुरता लाएगा।

तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) कारोबार में विस्तार की योजना फलीभूत होगी और धन लाभ होगा।

तुला राशि सेहत ( Health) आज के दिन पूरा एंज्वाय करेंगे और सेहत से अच्छे रहेगा

तुला राशि करियर ( Career ) नौकरी में नए अवसर इंतजार करेंगे।

तुला राशि प्यार ( Love) ऑफिस के सहयोगी से प्यार करेंगे, जिससे काम और रिलेशन में बैलेंस बनना मुश्किल होगा।

तुला राशि परिवार ( Family) आज परिवार के सहयोग से आर्थिक मदद मिलेगी।

तुला राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य को जल चढ़ायें और आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।

तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) यात्रा संभव है।

तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4, रंग- सफेद


                                  राशिफल ज्ञान            


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें


Tags:    

Similar News