Vastu Tips 2024: सुख समृद्धि और सकारात्मकता के लिए नए साल में लगाए ये पौधे, घर में धन की होने लगेगी वर्षा

Vastu Tips 2024: नए साल में आप अपने घर में सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। वास्तु के अनुसार आप इन पौधों को नए साल में अपने घर में लगा सकते हैं।

Update:2023-12-14 12:25 IST

Vastu Tips 2024 (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips 2024: नया साल आने वाला है और ऐसे में आपने अगर किसी चीज़ की नई शुरुआत करने की सोची है तो आपको बता दें कि आप कुछ पेड़ पौधों को घर में लगाने से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं। जो आपके घर में सुख समृद्धि लेकर आएंगे। आइये जानते हैं वास्तु के हिसाब से आपको अपने घर पर नए साल कौन कौन से पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

वास्तु के हिसाब से नए साल में लगाएं ये पौधे

वास्तुशास्त्र के हिसाब से कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जो आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आते हैं और घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं। इतना ही नहीं इनके प्रभाव से व्यक्ति तरक्की करता है और घर धन धान्य से भर जाता है। आइये जानते हैं कौन से हैं ये पौधे।

शायद आपको न पता हो लेकिन वास्तु के हिसाब से घर में राखी हर एक चीज़ का प्रभाव घर में रह रहे सदस्यों पर पड़ता है। साथ ही वास्तु के अनुसार प्रत्येक चीज़ की एक निश्चित दिशा भी बताई गयी है। इतना ही नहीं वास्तु में पौधों और फूल से जुड़े भी कई नियम हैं। ये फूल और पौधे एक तरफ जहाँ घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं वहीँ ये घर में सुख समृद्धि भी लेकर आते हैं। आइये आपको बताते हैं कि घर में कौन से पेड़ पौधे लगाने होते हैं शुभ। और साल 2024 के आगमन पर इन्हे ज़रूर आप अपने घरों में लगाएं।

चमेली

Vastu Tips 2024 (Image Credit-Social Media)


 चमेली के पौधे में बेहद प्यारी महक होती है। इतना ही नहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे लगाना काफी शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं चमेली के फूल घर के लोगों के विचारों और उनके भावों को सकारात्मक बना देते हैं। इतना ही नहीं जब आप इन्हे अपने घर में लगते हैं तो घर के सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वो इसके बाद अपने हर काम को एक नई ऊर्जा के साथ करते हैं।

हरसिंगार

Vastu Tips 2024 (Image Credit-Social Media)


 हरसिंगार के पौधे को हिन्दू मान्यताओं में काफी शुभ माना गया है। वहीँ इसके खूबसूरत फूल अपनी महक से पूरे वातावरण को शुद्ध कर देते हैं। इतना ही नहीं इस पौधे में कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। इसके साथ ही धन की देवी माँ लक्ष्मी को हरसिंगार के फूल काफी प्रिय हैं। वास्तुशास्त्र की माने तो हरसिंगार का पौधा घर की सभी समस्याओं को दूर कर देता है। इसके अलावा एक और बात इस पौधे को ख़ास बनती है वो ये है कि वास्तु के अनुसार इसके फूलों को छूने मात्र से ही आपका मानसिक तनाव दूर होने लगता है। साथ ही घर में सुख शांति का वातावरण बना रहता है और आर्थिक समस्या भी दूर होने लगती है।

रातरानी

Vastu Tips 2024 (Image Credit-Social Media)


 साल के पहले दिन आपको अपने घर में रातरानी के भी फूल लगाने चाहिए। ये फूल बेहद ख़ास होते हैं जो रात में महकते हैं। जहाँ अन्य फूल रात होते होते तक मुरझाने लगते हैं वहीँ ये फूल रात को ही खिलता है। कहते हैं कि रातरानी के फूल आपके मानसिक तनाव को कम करते हैं। इससे घर के सदस्यों में आपसे प्रेम का संचार होता है और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

चंपा

Vastu Tips 2024 (Image Credit-Social Media)


 चंपा एक ऐसा पौधा है जिसके फूल हमेशा हरे रहते हैं इतना ही नहीं इसमें कई तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसके फूल हल्के पीले रंग के होते हैं। वास्तु के अनुसार इसका पौधा घर में लगाना बेहद शुभ होता है। कहते हैं जहाँ भी चंपा का पौधा होता है वहां नकारात्मकता कभी नहीं आती। साथ ही परिवार में सभी का स्वास्थ भी अच्छा रहता है। घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News