Vastu Tips: जानिए भगवान् श्री कृष्ण द्वारा बताये गए वास्तु नियम, जिन्हे अपनाकर आप भी कर सकते हैं जीवन में तरक्की

Vastu Tips: भगवान् श्री कृष्ण के द्वारा बताये गए वास्तु नियम को आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं जो उन्होंने युधिष्ठिर को उनके राज्यभिषेक के समय बताया था।

Update: 2023-12-23 16:50 GMT

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: भगवान् श्री कृष्ण वास्तुशास्त्र के ज्ञाता थे और जब युधिष्ठिर का राज्यभिषेक का समय था तब श्री कृष्ण ने उन्हें राज्य और घर की खुशहाली और सुखी जीवन के लिए कुछ वास्तु नियम बताये थे आइये जानते हैं वो कौन से नियम थे।

भगवान् श्री कृष्ण द्वारा बताये गए वास्तु नियम

घर की सुख-समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र में काफी सारे महत्वपूर्ण नियम बताये गए हैं। लेकिन आज हम आपको वास्तु के उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने बताया है। उन्होंने इन नियमों को युधिष्ठर को बताया था इन्हे जानकार आप वास्तु दोष को और नकारात्मकता को अपने जीवन से हटा सकते हैं। साथ ही आपके जीवन में सुख समृद्धि ला सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं आखिर ये कौन से वास्तु नियम है।

घी

भगवान् श्री कृष्ण कहते हैं कि अगर आप अपने घर में गाय का देसी घी रखते हैं तो ये आपके घर में पवित्रता और सम्पन्नता बढ़ता है। इतना ही नहीं अगर मंदिर में गाय का घी जलाया जाता है तो इससे घर में देवी-देवता का वास होता है। इतना ही नहीं घी का दीप घर में जलने से सुख समृद्धि आती है आयु और आरोग्य बढ़ता है। साथ ही घर का वातावरण न सिर्फ शुद्ध होता है बल्कि ये रोगाणु मुक्त भी रहता है।

जल

श्री कृष्ण कहते हैं कि आप जहाँ भी जल का भंडारण कर रहे हैं वो स्थान साफ़-सुथरा होना चाहिए। साथ ही इसकी दिशा उत्तर-पूर्व होनी चाहिए। इससे सुख समृद्धि बनी रहती है।

शहद

घर पर अगर आप शहद रखते हैं तो इसे काफी शुभ माना जाता है। श्री कृष्ण कहते हैं कि इससे न सिर्फ आपके घर का वातावरण शुद्ध होता है बल्कि मनुष्य की आत्मा भी शुद्ध होती है। वहीँ इसका इस्तेमाल करना काफी शुभ माना जाता है।

चंदन

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आपको अपने घर में पेड़ लगाना ज़रूरी होता है। वहीँ अगर आप अपने घर में चन्दन का पेड़ न लगा पाएं तो इसकी लकड़ी भी रखना काफी अच्छा माना जाता है। श्री कृष्ण कहते हैं कि चन्दन का पेड़ या इसकी लकड़ी घर पर होने से आपके घर पर किसी तरह की कोई भी बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है। साथ ही उसका नाश भी होता है।

मां सरस्वती

ज्ञान और बुद्धि की देवी वीणा वादिनी मां सरस्वती की मूर्ति घर पर होने से घर की निर्धनता दूर होती है इतना ही घर पर वीणा भी रखें जिससे सुख समृद्धि घर में है। आपको घर में कमल पर विराजमान माँ सरस्वती की मूर्ति होना शुभ माना जाता है। 

Tags:    

Similar News