Vastu Tips: कहीं आप भी तो मंदिर में नहीं रखते माचिस, हो जाइये सतर्क

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के मंदिर के अंदर माचिस नहीं रखनी चाहिए, अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको इसे वहां से हटाना होगा।

Update: 2023-12-15 02:13 GMT

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार हर चीज़ की एक दिशा और महत्त्व है लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसका खामियाज़ा हमे ही भुगतना पड़ सकता है। वहीँ वास्तु शास्त्र में पूजा घर को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं। आइये जानते हैं वो क्या है और हमारी कुछ आदते कैसे हमे मुश्किल में डाल देतीं हैं।

मंदिर में गलती से भी न करें इस तरह की भूल

घर के मंदिर में अगर आप भी माचिस की डिब्बी रखते हैं तो आज ही इसे वहां से हटा दें। क्योंकि इसे वास्तु दोष का कारण भी माना जाता है। आइये जानते हैं कि आखिर क्यों पूजाघर में माचिस नहीं रखनी चाहिए और इससे क्या नुकसान हो सकते हैं।

हिन्दू धर्म में सभी अनुष्ठानों और पूजा-पाठ से सम्बंधित कई नियम हैं जिन्हे सही से किया जाता है। इतना ही नहीं वास्तु शास्त्र में पूजा-पाठ को लेकर कुछ ऐसी गलतियां भी हैं जिसे जाने अनजाने में लोग अक्सर कर जाते हैं। वहीँ अगर आप इनका सही तरह से पालन करते हैं तो आपकी भक्ति और प्रार्थना को सफल समझा जाता है और घर में सुख समृद्धि भी आती है।

हर घर में प्रभु का स्थान या मंदिर होता है जहाँ भगवान् की पूजा अर्चना की जाती है। इस विशेष स्थान को लेकर वास्तु में कई बातें बताई गयी हैं। इसे घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। यहाँ देवी देवताओं की नियमित रूप से पूजा की जाती है। इसलिए ये बेहद ज़रूरी है कि इस स्थान पर वास्तु का कोई दोष न हो। क्योंकि अगर आपके घर के मंदिर में किसी तरह का वास्तु दोष होता है तो इसका प्रभाव काफी ज़्यादा हो सकता है जो मुसीबतों को लेकर आता है।

घर के मंदिर में माचिस की डिब्बी न रखें

  • घर के मंदिर में हम पूजा-पाठ से जुडी कई तरह की सामग्री और चीज़ें रखते हैं। जिसमे से एक है माचिस की डिब्बी। इसका इस्तेमाल हम दीप, धूप या अगरबत्ती जलाने में करते हैं। लेकिन वहीँ वास्तु शास्त्र की माने तो मंदिर में माचिस रखना काफी अशुभ होता है।
  • दरअसल वास्तु के अनुसार अगर आप अपने घर के मंदिर में माचिस की डिब्बी रखते हैं तो इससे पूरे घर में नकारात्मकता का संचार हो जाता है। मंदिर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है। ऐसे में इस स्थान पर किसी तरह की ज्वलनशील चीज़ों को रखना सही नहीं समझा जाता है। साथ ही इनसे अशुभता का प्रतीक माना जाता है।
  • इतना ही नहीं आपको मंदिर में लाइटर जैसी ज्वलनशील सामग्री भी नहीं रखनी चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपको पूजा-पाठ का शुभ फल मिलता रहे तो आपको मंदिर में इस तरह की कोई चीज़ नहीं रखनी चाहिए। इसके लिए आपको चाहिए कि जब भी आप धुप दीप जलाये तो उसके बाद इसे किसी दूसरे स्थान पर रख दें।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार माचिस को मंदिर में या भगवान् की मूर्ति के समीप नहीं रखना चाहिए था। इतना ही नहीं आपको माचिस को जलने के बाद इसकी तीली भी वहां नहीं फेकनी या रखनी चाहिए। क्योंकि माचिस की जाली हुई तीलियाँ भी नकारात्मक ऊर्जा का संचार पूरे घर में करती हैं। साथ ही दुर्भाग्य की वजह भी बनतीं हैं।
  • वहीँ वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर के अलावा बेडरूम में भी माचिस या लाइटर जैसी ज्वलनशील चीजें रखने से आपको बचना चाहिए। इससे आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक्कते आ सकतीं हैं।
Tags:    

Similar News