Vedas knowledge in Hindi: वेद भी सीखाता है निंदित कामों से दूर रहना

Vedas knowledge in Hindi: वेद भगवान का संविधान है। इसमें अनेक ऐसे मन्त्र हैं जिनमें आध्यात्मिक साधना में बाधक अनेक निन्दित कर्मों से दूर रहने का निर्देश दिया गया है।

Update: 2023-04-06 17:11 GMT
Vedas knowledge in Hindi (Pic: Social Media)

Vedas knowledge in Hindi: वेद भगवान का संविधान है। इसमें अनेक ऐसे मन्त्र हैं जिनमें आध्यात्मिक साधना में बाधक अनेक निन्दित कर्मों से दूर रहने का निर्देश दिया गया है–

जुआ मत खेलो। ( ऋग्वेद 10/34/13)

पराये धन का लालच मत करो। ( यदुर्वेद 40/1)

मनुष्य और पशुओं को मन, कर्म एवं वाणी से कष्ट न दो। ( अथर्ववेद 6/2)

सत्य के मार्ग पर चलो। ( यजुर्वेद 7/45)

हे परमेश्वर! आप हम सबको कल्याणकारक मन, कल्याणकारक बल और कल्याणकारक कर्म प्रदान करें। ( ऋग्वेद 10/25/1)

धर्मात्मा को सत्य की नाव पार लगाती है। ( ऋग्वेद 9/73/1)

हम कानों से सदा भद्र–मंगलकारी वचन ही सुनें। ( यजुर्वेद 25/21)

हल खेत की जुताई में लगे रहने पर ही किसान को भोजन देता है, घर में रखे रहने पर नहीं।

सच्चरित्रता से चलते रहने पर ही प्रगति होती है और अपने लक्ष्य–धन की प्राप्ति होती है, घर में बैठे रहने पर नहीं। शास्त्र का अभिप्राय न बताने वाले की अपेक्षा बताने वाला विद्वान श्रेष्ठ एवं प्रियकारी होता है।

न देने वाला किसी का मित्र नहीं होता।

दान करने वाला उससे आगे बढ़कर सबका मित्र हो जाता है। ( ऋग्वेद 10/117/7)

Tags:    

Similar News