Vidyaarmabh Sanskar 2024: बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए जुलाई का ये दिन होगा सबसे शुभ, जानिए मुहूर्त

अगर आप अपने बच्चे की शिक्षा इस साल शुरू करना चाहते हैं तो जुलाई माह में कई शुभ मुहूर्त हैं जिसमे आप विद्यारंभ संस्कार कर सकते हैं।

Update: 2024-04-26 15:25 GMT

Vidyaarmabh Sanskar 2024 (Image Credit-Social Media)

Vidyaarmabh Sanskar 2024: पढ़ना लिखना कितना महत्वपूर्ण है ये तो हम सभी जानते हैं। वहीँ हिन्दू धर्म में ज्ञान को काफी महत्त्व दिया गया है। इसे हमारे धर्म ग्रंथों में भी लिखा है साथ ही प्राचीन समय से गुरुकुल की व्यवस्था थी इसके भी कई प्रमाण हमे वेदों और पुराणों में मिल जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि विद्यारंभ के लिए कौन सा समय सबसे शुभ होगा।

बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने का शुभ मुहूर्त (Vidyaarmabh Sanskar in July 2024)

हिन्दू धर्म में कुल 16 संस्कारों के बारे में बताया गया है उनमे से एक विद्यारंभ संस्कार (Vidyaarmabh Sanskar) भी है। इसके बारे में कई हिन्दू प्राचीन ग्रंथों में भी बताया गया है।

ये संस्कार बेहद ज़रूरी होता है और ज्ञान का जीवन में काफी महत्त्व भी है। कहते हैं ज्ञान का प्रकाश हर तरह के अंधकार को ख़त्म कर देता है। साथ ही अगर जीवन में किसी तरह का कोई भ्रम होता है तो उसे भी ज्ञान से दूर किया जा सकता है। इसीलिए हिन्दू धर्म में विद्यारंभ संस्कार का बेहद महत्व बताया गया है और इसपर ख़ास ध्यान दिया गया है।

इस संस्कार के प्रारंभ को लेकर विद्वानों की ये राय रही है कि इससे संतान को प्रारंभिक शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा सकता है। प्राचीन समय से हमारे समाज में गुरुकुल की परंपरा रही है। जिसका स्वरुप आज बदल गया है। पहले के समय में गुरुकुल में वेदों और पुराणों की शिक्षा दी जाती थी। जिसमे शास्त्र ज्ञान भी शामिल था।

"सा विद्या या विमुक्तये "

अर्थात ज्ञान ही मनुष्य की आत्मिक उन्नति का माध्यम है। यही वजह है कि सनातन धर्म में विद्यारंभ संस्कार को विशेष महत्त्व दिया गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि विद्वानों के अनुसार विद्यारंभ संस्कार शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। ऐसे में इस साल जुलाई माह में विद्यारंभ के लिए कौन-कौन दिन शुभ हैं, आइये विस्तार से जानते हैं।

अगर आप अपने बच्चे की शिक्षा को जुलाई महीने में शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि जुलाई में इसके लिए सबसे अच्छा दिन कब होगा। इसी समय आप विद्यारंभ संस्कार कर सकते हैं।

  • 03 जुलाई 2024, बुधवार सुबह 05. 28- 06. 29 रोहिणी नक्षत्र में कर सकते हैं।
  • 07 जुलाई 2024, रविवार शाम 7. 50- रात 9. 32 मिनट तक पुष्य नक्षत्र में आप इस शुभ काम को कर सकते हैं।
  • 10 जुलाई 2024, बुधवार सुबह 07. 37- सुबह 09. 22 मिनट तक मघा नक्षत्र में कर सकते हैं।
  • 11 जुलाई 2024, गुरुवार शाम 7. 49 मिनट से लेकर रात 9.16 मिनट तक कर सकते हैं. इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। 
Tags:    

Similar News