Vijayadashami 2023: विजयादशमी पर बन रहे हैं पांच दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Vijayadashami 2023: हिंदू धर्म में दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। विजयादशमी का पर्व इस साल मंगलवार (23 अक्टूबर 2023) को मनाया जाएगा। इस साल पर्व पर पांच दुर्लभ संयोग बन रहे हैं।

Written By :  Shishumanjali kharwar
Update: 2023-10-23 11:24 GMT

विजयादशमी पर बन रहे हैं पांच शुभ संयोग (सोशल मीडिया)

Vijayadashami 2023: सनातन धर्म में दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। दशहरा पर्व को विजयादशमी (Vijayadashami) के नाम से भी जाना जाता है। विजयादशमी का पर्व इस साल मंगलवार (23 अक्टूबर 2023) को मनाया जाएगा। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी पर्व मनाया जाता है। इस साल विजयादशमी के पर्व पर पांच दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। दशहरा पर्व पर इस साल शुभ, विजय, रवि, वृद्धि और करण योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ संयोग में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

विजयादशमी का शुभ मुहूर्त

दशमी तिथि 23 अक्टूबर (सोमवार) को सायं 05 बजकर 44 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन 24 अक्टूबर (मंगलवार) को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार विजयादशमी का पर्व मंगलवार (23 अक्टूबर 2023) को मनाया जाएगा। दशहरा के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 01ः26 बजे से 02ः12 बजे तक रहेगा।

विजयादशमी पर पूजा का शुभ समय

दशहरे के दिन पूजा का समय 2 घंटे 15 मिनट तक ही रहेगा। विजयादशमी के दिन पूजा का शुभ समय दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक है।

विजयादशमी का महत्व

भारत में दशहरे (विजयादशमी) का धार्मिक महत्व है। नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए भी लोग इस त्योहार को मनाते हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं से इस पर्व का इतिहास जुड़ा हुआ है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन माँ दुर्गा ने भयानक राक्षस महिषासुर का वध किया था। ऐसे में इस त्योहार को असत्य पर सत्य की जीत के तौर पर भी देखा जाता है।

Tags:    

Similar News