Vrish Rashi 5 July 2024 वृष राशि वाले आज संभलकर रहें, चोट लग सकती है.जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल

Vrish Rashi 5 July 2024 वृष राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Update: 2024-07-04 11:14 GMT

5 July 2024 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन गवर्नमेंट से संबंधित कोई काम में विलंब हो सकता है, जिससे आपकी मेहनत और समय व्यर्थ हो जाएंगे। तनाव लेने की बजाय शांति पूर्वक तरीके से स्थितियों पर विचार विमर्श करें। किसी मित्र संबंधी की मदद करने से पहले अपनी स्थिति को भी ध्यान में जरूर रखें।व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन अपनी योजनाएं गुप्त रखें। लीक होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की भी अपने स्थल पर मान-सम्मान व साख बनी रहेगी।

वृष राशि धन-संपत्ति ( Money) आज व्यवसाय में परिवार का सहयोग रहेगा।

वृष राशि सेहत ( Health) जातक को चोट-चपेट लग सकती है।

वृष राशि करियर ( Career) ऑफिस में जातक के काम में सफलता नहीं मिलेगी।

वृष राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को प्यार में सफलता मिलेगी।

वृष राशि परिवार ( Family)आज परिवार के लोग जातक की बुराई करेंगे।

वृष राशि का उपाय ( Remedy) आज फूलों का गुलदस्ता किसी मित्र को भेंट करें।

वृष राशि पूर्वाभास (Forecast) आज पुरस्कार- सम्मान मिल सकता है।

वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8,रंग- केसरिया

                                  राशिफल ज्ञान            


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें


Tags:    

Similar News