Vrish Ka Love Rashifal 28 November 2023 वृष राशि जातक आज कला के क्षेत्र में नाम कमायेंगे, जानिए कल का राशिफल

Vrish Ka Love Rashifal 28 November 2023 वृष राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल

Update:2023-11-27 17:31 IST

Vrish Rashi 28 November 2023 :आनेवाला कल 28 नवंबर 2023 मंगलवार कृष्ण पक्ष प्रतिपदा वृष राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 28 नवंबर 2023 मंगलवार कल की भविष्यवाणी...

28 November 2023 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कला की तारीफ भी होगी। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होगी। प्राइवेट जॉब करने वालों को अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है. आपका मानसिक तनाव कम होगा।

धन-संपत्ति- निवेश या व्यवसाय में विस्तार की योजना टाल दें।

सेहत- आज जातक की सेहत बढ़िया रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

करियर- प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम खुशी देगा।बाहर ना जाए।

प्यार- आज प्रेम में हां और ना वाली स्थिति है।

परिवार- दोस्तों और भाइ-बहनों के साथ घर पर मस्ती करेंगें।

उपाय- पीला या लाल रुमाल पास में रखें , काम बनेगा।

पूर्वाभास- वाहन संभलकर चलाएं। चोट लग सकती है।

शुभ अंक और रंग-1, हल्का रंग

 राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

                        

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News