Weekly Career Horoscope 15 to 21 August: इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता

Weekly career Horoscope 15 to 21 August: अगस्त माह का तीसरा सप्ताह कई राशियों के लिए खास होने वाला है।कई राशियों को बिजनेस और नौकरी में सफलता मिलेगी।इस सप्ताह सूर्य संक्रांति भी है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-08-15 15:46 GMT

Career Horoscope (Image: Social Media)

Weekly career Horoscope 15 to 21 August: अगस्त माह का तीसरा सप्ताह कई राशियों के लिए खास होने वाला है। वहीं कई राशियों को बिजनेस और नौकरी में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह सूर्य संक्रांति भी है। ऐसे में आइए जानते हैं 15 से 21 अगस्त 2022 के बीच आपके साप्ताहिक करियर राशिफल कैसा रहने वाला है: 

मेष 

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक मामलों में समय आपके लिए अनुकूल होता जाएगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मसलों का हल निकालेंगे। बहुत मेहनत करने के बाद आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आपको मौजूदा नौकरी में वांछित प्रोफ़ाइल मिल सकती है, या पदोन्नति मिल सकती है। इस सप्ताह आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी और आपकी बचत भी काम आएगी। घर की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। 

वृष 

वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और साझेदारी के कार्य आपके लिए शुभ संयोग लेकर आएंगे। इस सप्ताह आपको रचनात्मक कार्यों द्वारा सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक धन लाभ के संयोग बन रहे हैं और निवेशों द्वारा फायदे होंगे। यह सप्ताह आपके जीवन में कई नए अवसर लेकर आएगी। आपके सभी लंबे समय से अटके काम कुछ ही समय में पूरे हो जाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद रहने वाली है।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी और मान सम्मान बढ़ेगा। हालांकि खर्च अधिक हो सकता है। सप्ताह के अंत में स्थितियों में सुधार आएगा। इस सप्ताह आप काम का बोझ महसूस करेंगे। हालांकि कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्नति तो होगी ही साथ ही इस सप्ताह आपके विरोधी भी आपकी सूझबूझ के क़ायल हो जाएंगे। आर्थिक मामलों में इस सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के संयोग हैं। एक तरफ आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी और दूसरी तरफ आपको आय का उचित स्रोत नहीं मिलेगा जो आपके ख़र्चे से निपटने में आपकी मदद कर सके। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है और इलाज का खर्च आपको उठाना पड़ेगा। 

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहने से आप अपने कार्यक्षेत्र में सुकून और शांति महसूस करेंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में कुछ यह बदलाव देखने को मिलेगा। सिंह राशि के लोग अक्सर नई चीजों को लेकर परेशान रहते हैं। अपनी चिंता पर नियंत्रण रखें। लेकिन सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होगा और धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनती जाएंगी। 

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार आएगा और आप सफलता प्राप्त करेंगे। बहुत सारा पैसा कमाने के बाद आप इसे धार्मिक कार्यों पर खर्च करेंगे। इससे आपको आराम और मानसिक संतुष्टि मिलेगी। संभावना है कि आप अपने घर में कोई शुभ कार्य पूरा कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। 

तुला

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह भाग्य आपका बहुत साथ देगा। ज्यादा काम न करने के बावजूद अक्सर आपको अच्छे नतीजे मिलते रहेंगे। इस सप्ताह आप प्रगति करेंगे। नौकरी हो या बिजनेस, इस सप्ताह हर क्षेत्र में आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और सेलिब्रेशन के शुभ संयोग भी बनते जाएंगे। इस सप्ताह आपको अपने परिवार की किसी ऐसी महिला की मदद प्राप्त होगी जिनकी आर्थिक मामलों में पकड़ मजबूत होगी। सप्ताह के अंत में आपके द्वारा की गई मेहनत भविष्य में सुकून और खुशियां लेकर आएगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और प्रॉजेक्ट द्वारा सफलता के मार्ग प्रशस्त होते जाएंगे। आर्थिक मामलों में भी बढ़ोतरी के संयोग बन रहे हैं और इस संबंध में की गई यात्राएं आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगी। सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा। यह सप्ताह शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा क्योंकि इस समय आपको दोहरा लाभ मिलेगा। नया घर या ऑफिस खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। यदि आप मीडिया, कानून और डिजाइनिंग क्षेत्रों के साथ काम कर रहे हैं तो धन लाभ की संभावना बन रही है।

धनु

धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके काम की तारीफ होगी और आपको प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंतिम कुछ दिनों में आपको अपने काम को लेकर बहुत सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में सुखद समाचार प्राप्त होंगे और समय अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह आपके प्रॉजेक्ट समय पर पूरे होते नजर आ रहे हैं। आर्थिक धन वृद्धि के भी शुभ संयोग बन रहे हैं और निवेशों द्वारा अच्छे फायदे होंगे। 

मकर

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाले है। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में भी धीरे धीरे सुधार आएंगे। इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में संयम बरतकर निर्णय लेंगे तो सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको करियर के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नौकरी में आपकी पदोन्नति होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर आपको अन्य कंपनियों से भी प्रस्ताव प्राप्त होंगे। हालांकि कुछ उपलब्धियों के कारण आपका अहंकार हो सकता है। 

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इस सप्ताह आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा। आपको नौकरी के कई नए ऑफर मिलेंगे। हालाँकि, यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा जबकि भाग्य अभी भी आपका साथ देगा। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत और संघर्ष करने की आवश्यकता होगी। साथ ही इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में काफ़ी बदलाव नज़र आएंगे और अपनी कार्यशैली में कुछ नयापन भी लेकर आ सकते हैं। आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। साथ ही किन्हीं दो निवेशों द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे।

मीन

मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह ठीकठाक रहेगा। इस सप्ताह आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं और इस संबंध में आप काफ़ी बिज़ी होते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा और उसे किसी अन्य से डिस्कस भी नहीं करना चाहेंगे। इस सप्ताह आप बहुत अधिक आशावादी होने के इच्छुक रहेंगे।

Tags:    

Similar News