Yearly Horoscope 2023 Ka Varshik Rashifal : मेष से मीन किसके लिए रहेगा सफलता-चमत्कारों से भरा साल, जानिए यहां पूरे साल का राशिफल

Yearly Horoscope 2023 Ka Varshik Rashifal ( 2023 वार्षिक राशिफल): 12 राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है 2023। इस साल प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack Samachar

Update: 2023-01-01 05:08 GMT

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Yearly 2023 Ka Varshik Rashifal (वार्षिक राशिफल 2023):

 अब नए साल 2023 में प्रवेश कर रहे हैं। आने वाला साल 2023राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 ( Year 2023) क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022 को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे। साल 2023 12 राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022 को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।




 


2023 वार्षिक मेष राशिफल (Yearly 2023 Mesh Rashifal )

साल 2023 की शुरुआत में राशि स्वामी मंगल राशि जो मेष राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा। साल 2023 की शुरुआत में मेष राशि के जातकों के लिए इस साल के शुरुआती में आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस साल आपके खर्चों में अधिकता रहेगी इसलिए योजनाओं के साथ आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने का प्रयास करने की ज़रुरत है।साल जातकों को कई उतार-चढ़ावों से होकर गुज़रना पड़ेगा। इस साल आपके ग्रहों का कहना है कि आपको कठिन परिश्रम करना होगा, तभी सुखःद परिणाम मिलेंगे।

नया साल 2023 की शुरुआत मेष राशि के लिए उचित रहेगा। इस साल की शुरु में ही चंद्रमा मेष राशि में ही रहेंगे। राहु और चंद्रमा की वजह से अच्छा और बुरा दोनों ही प्रभाव पड़ रहा है। ये दोनों राशियों इससे अधिक प्रभावित होंगी। 2023 इस राशि वालों के शुभ फलदायी रहेगा । राहु जहा इस साल सेहत पर असर डालेंगे। नौकरी और बिजनेस के लिए मेष राशि के जातकों के लिए काअच्छा रहेगा। लव सव के लिए तो 2023 आपके लिए उत्तम है । जिन लोगों को संतान सुख नहीं है। उन्हें इस साल खुशखबरी मिलेगी ।

यह साल मेष राशि वालों के लिए मेहनत करने वाला रहने वाला है। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा और आप खुद को साबित कर पाएंगे। इस साल आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। गुरु वक्री होकर मार्गी होने से आपके परिवार में दिक्कते आएंगी। जिसके कारण परिवार के किसी बड़े सदस्‍य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अप्रैल के बाद नवें घर में गुरु की दृष्टि आपके लिए भाग्योदय की यात्रा का संकेत दे रही है

  • 2023 में मेष राशि के लिए आर्थिक स्थिति: मेष राशि वालों के लिए साल 2023 आर्थिक स्थिति में बेहतर रहेगा। इस साल आपको धन लाभ के योग बनेंगे। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए निवेश से धन लाभ होगा। नौकरी और बिजनेस वालों की तरक्की होगी लेकिन साधारण तौर पर ही। हां अप्रैल के बाद समय बेहतर रहेगा। आपके लिए प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। धन लाभ होने की भी संभावना है। निराश न हो लेकिन साल के बीच में अगस्त माह आपके लिए अच्छे दिन लाएगा।सरकारी नौकरी की तैयारी वालों को सफलता मिलेगी। आपके राशि के लिए धन का स्वामी शुक्र, शनि के साथ दशम भाव में विराजमान है जो कर्म भाव है। इसलिए नौकरी वाले जातकों के धन में वृद्धि बनी रहेगी। इस वर्ष आपकी बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
  • मेष राशि का लव लाइफ: लव लाइफ साल 2023 में मेष राशि पंचम भाव का स्वामी सूर्य है एवं सूर्य भाग्य स्थान में गुरु की राशि में विराजमान है और साल 2023 में शुक्र के नक्षत्र में होने से बहुत ही मजबूत है। इस कारणवश इस वर्ष आपको शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़ी हुए सफलता प्राप्त होगी। जो आपकी लव लाइफ को पॉजिटिविटी देंगे। मतलब लव लाइफ साल 2023 में बेहतर होने वाली है। जीवनसाथी के साथ प्यार और रोमांस के मौके मिलेंगे। दोनों के बीच विश्वास भी बढ़ेगा। इस साल आपकी लव लाइफ सामान्‍य रहने वाली है। प्रेम संबंधों में मानसिक संतुष्टि का अहसास होगा, इस साल किसी अन्‍य धर्म के व्‍यक्‍ति से आपको प्‍यार हो सकता है। अविवाहित और सिंगल लोगों को साल 2023 में मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। लेकिन एक-दूसरे पर विश्वास रखें।
  • मेष राशि की सेहत:  स्वास्थ्य मेष राशि वाले 2023 में सेहत से परेशान रहेंगे। सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको पेट से संबंधित समस्या को हल्के में लेने से बचना चाहिए। सफल जीवन की सबसे बड़ी पूंजी अच्छी सेहत है। साल 2023 में आपके के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। डायबटीज रोगी अपना विशेष ख्याल रखें और खान पान सही रखें। ब्लड प्रेशर हाई होने पर इसे कंट्रोल करने की कोशिश करें। पत्तेदार सब्जियों खाएं। साल की शुरुआत में जनवरी से मार्च के बीच वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें वरना चोटिल हो सकते हैं। तेज चलती हुई वाहनों से बचें। एक और ध्यान रखनेशत्रुओं से परेशान रहेंगे। अग्नि की वस्तुओं और अग्नि से सावधान रहें।

  • मेष राशि के लिए उपाय और चेतावनी: मेष राशि के जातकों को साल 2023 तो आपके लिए बेहतरीन रहेगा, लेकिन फिर भी कुछ बुरा न हो इससे बचने के लिए कुछ उपाय करने होंगे। आप रोज़ शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही शनिवार के दिन काले तिल दान कर दें। इससे अवश्य लाभ होगा।


  • 2023 वार्षिक  वृष राशिफल (Yearly 2023 Vrish Rashifal )


 वृष राशि के लग्न में राहु की स्थिति उच्च है। राहु की दृष्टि पूरा साल वृष वालों पर रहेगी। शुरू के समय मेंं शुक्र, धनु राशि में रहेंगे एवं इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससेे सेहत और सांस की परेशानी होगी। इस साल शनिवृष राशि के दसवें भाव में है, इससे नौकरी में उन्नति के मौके मिलेगे। गुरू इस साल आपके लिए अच्छा प्रभाव नहीं दे रहे है। इसलिए वाद विवाद और लड़ाई झगड़ें के साथ जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। लेकिन आपके 11 वे भाव में गुरू के कारण हमेशा धन और आमदनी बढ़ेगी। अगर जमीन घर खरीदने की सोच रहे है तो इस साल काम पूरा होगा। कही से अचानक धन लाभ भी होगा।

  • 2022 में वृष राशि के लिए आर्थिक स्थिति:  वृष राशि वालों के लिए साल 2023 नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। निवेश और प्रॉपटी के लिए यह साल बेहतरीन सालों में एक है। अभी का किया निवेश भविष्य मे ंलाभ देगा, लेकिन फिर भी आपको मंगल, चंद्र और केतु संभालते रहेंगे। पांचवे और छठे भाव में गुरू की उपस्थिति आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता दिलाएगी। लेकिन एक बात है कि अस साल अगर बिजनेस से जुड़े है तो आपको सतर्कता के साथ प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ेगा। अगर नौकरी करते है तो उच्च पज पर आसीन होंगे। टेक्निकल और मेडिसीन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इस साल वृष राशि को भाग्य का साथ मिलेगा। इस साल शनि, बुध के साथ नौवें भाव भाग्य स्थान में है तो आप िस साल के मध्य में कार्यक्षेत्र में काफी उन्नति कर सकते हैं। संघर्ष के साथ 2023 आपको बेहतरीन परिणाम देकर जाएगा।
  • वृष राशि के लिए लव लाइफ: लव लाइफ साल 2023 में वृष राशि के सातवे घर में रिक्तता की वजह से पूरे साल प्रेम की कमी का अहसास होगा। वैसे आपको साथी मिलेगी, लेकिन कहीं न कही असंतुष्टता बनी रहेगी। इस साल विवाह के लिए सोच रहे है तो समय अच्छा रहेगा। आप प्रेमी से ज्यादा भरोसेमंद दोस्त होंगे। प्रेम में आप अपने कामुक स्वाभाव की वजह से खरे नहीं उतरेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। इससाल आपको घर से दूर भी जानाा पड़ सकता है।हो सकता विदेश भ्रमण ।
  • वृष राशि की की सेहत :वृष राशि वाले 2023 के लिए शारिरीक तौर से संघर्ष भरा रहने वाला है। आप अपने सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आप इस साल सेहत को लेकर बीमारियों से सालभर दो-चार होते रहेंगे। अपने सेहत और अपनी काम की क्षमता का खास ख्याल रखें, खान पान पर ध्यान दें वरना पेट की समस्या से परेशान रहेगे। आप सेहत के लिए योग और टहलना शुरू कर सकते है।
  • वृष राशि की उपाय और चेतावनी:वृष राशि के जातकों को साल 2023 में बहुत बढ़िया रहने वाला है, वैसे तो यह चमत्कारी साल है, लेकिन फिर भी आप इस साल अगर किसी से दिखाकर पन्ना या नीलम धारण करते है तो आपको इसका बेहतरीन परिमाम के साथ धन और आमदनी में बढ़ोतकी होगी। परेशानियां दूर होंगी।  साथ ही इससाल आप मां लक्ष्मी की पूजा करें और श्री यंत्र की पूजा करें ।इस साल गुरू शनि आपर मेहरबान रहेंगे। आप परेशानियों से बचने के लिए इस साल बृहस्पतिवार का व्रत कर सकते है।



 


2023 वार्षिक मिथुन राशिफल (Yearly 2023 Mithun Rashifal )

साल 2023 मिथुन राशि वालों के लिये आर्थिक तौर समृद्धि के संकेत दे रहा है। पुराने समय में किए गए धन संचय और निवेश से आपको लाभ होगा साथ ही अटका पैसा भी मिलने के संकेत हैं। पर इस साल नई परियोजना में, नये व्यवसाय में धन निवेश करने से पहले काफी सोच विचार लें। एक गलत फैसले से आपको नुक्सान हो सकता है। साल 2023 आपके लिए आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।साल 2023 में कर्क राशि के जातक घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। बहरहाल ये फैसले सोच समझकर लें। मार्च में इन्वेस्ट करना आपके लिये लाभकारी हो सकता है। इस समय आपकी आमदनी बढ़ सकती है। गुरू के कारण अप्रैल में आपको आर्थिक तौर पर कोई झटका मिल सकता है। अप्रैल माह में किसी को कर्ज देने से बचें। सितंबर के उतर्राध में फाइनेंशियली समस्याएं खत्म होंगी। फिर साल के बीच में सुख समृद्धि बढ़ेगी और बरकत के योग बन रहे हैं। वहीं साल 2023 में व्‍यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी गलत प्रोजेक्‍ट में निवेश करने से बचें। पार्टनरशिप में काम करने वालों के रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं। साथ ही कानूनी कार्यवाही भी होगी।साल 2023 की शुरुआत में मिथुन राशि के लिए खुशियां लेकर आएगा। इस साल सुख सुविधाओं से आपका जीवन समृद्ध होगा।

  • 2023 में मिथुन राशि के लिए आर्थिक स्थिति: मिथुन राशि वालों के लिए 2023 तरक्‍की लेकर आया है। इस साल कर्क राशि वाले आगे बढ़ेंगे और आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। साल 2023 में आपको अच्‍छी नौकरी मिल सकती है। नौकरी में आपके बेहतर प्रदर्शन से लोग आपसे ईर्ष्‍या करेंगें। नौकरी के लिए आपको दूर दराज के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। मंगल मिथुन राशि से व्यय भाव में विराजमान है और लाभ भाव में राहु चंद्रमा का युति है। ऐसे में राहु आपको अच्छे लाभ का संकेत देंगे । आप अच्छे लाभ और धन की प्राप्ति चाहते हैं तो बिना सोचे निवेश ना करें। किसी भी जगह खर्च करते समय उसके बारे में अच्छे से जानकार रहे।। आप मकान, वाहन में निवेश कर सकते हैं। इस साल धन मिलता रहेगा। सकता है ।
  • मिथुन राशि के लिए लव लाइफ : साल 2023 के शुरु में शुक्र-शनि-मकर की तिकड़ी है। आप को प्यार रिश्तों में मिठास थोड़़ी परेशानी के बाद मिलेगी।। आपक इसके लिए गुरू की पूजा और दान कर सकते है।रिश्तों में खट्टा-मीठा पन रहेगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में भी इस साल रोमांच रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन कुछ समय बाद लड़ाई-झगड़े की संभावनाएं हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं जो कि स्वास्थ्य के भी कारक हैं। इसलिए आप के रिश्तों की कतार बढ़ेगी। आपके अफेटर भी रहेंगे, लेकिन ज्यादा नहीं चलेंगे। किसी दोस्त की तरफ भी आकर्षण बढेंगा। इस वर्ष आपके रिश्तों की कडवाहट तलाक तक पहुंच सकती है। अपने माता-पिता परिवार का खय्ाल रखें। इस साल समझदारी के साथ सूर्य-गुरू को प्रसन्न कर आप अपने रिश्तों में मिठास भर सकते है।
  • मिथुन राशि की सेहत : मिथुन राशि वाले साल 2023 में मंगल आपकी राशि के 12 वें भाव में है। यह वर्ष आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें तो सब ठीक रहेगा। हालांकि वर्ष की शुरुआत में आपको मानसिक तनाव रहेगा। परंतु स्वास्थ्य स्थिति ज्यादा गंभीर या फिर चिंताजनक नहीं रहेगी। वहीं कुछ महीनों में आपको बीमारियां घेर सकती हैं लेकिन चिंता करने की बात नहीं है।इंसोमनिया, रक्‍त विकार, हार्मोनल असंतुलन, अपच, और फूड प्‍वाइज़निंग जैसी समस्‍याओं से दो चार होंगे पर जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। आप सेहत को लेकर निश्चिंत रह सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी से परेशान कर सकती है। लेकिन आपकी राशि के स्वामी बुध की वजह से कोई बड़ी बीमारी से बच सकते है।अप्रैल के बाद यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने के योग बन रहे हैं। साल 2023आप अपनी सेहत के लिए योग, ध्‍यान और प्राणायाम पर ध्यान जरूर दें।
  • मिथुन राशि के लिए उपाय और चेतावनी: मिथुन राशि के जातकों को साल 2023 में असहायों -असमर्थों की सेवा और दान करें। हो सके तो किसी योग पंडित को दिखाकर पन्ना धारण करें। गणेश जी को पूरे वर्ष दुर्वा चढ़ाायें।।माता लक्ष्मी का श्री सूक्त पाठ पाठ करने से आप कर्जो से बच सकते हैं। वृहस्पतिवार का व्रत करेंगे तो हर समस्या का निदान होगा। इस साल आप इन उपायों कर सुख-समृद्धि पा सकते है



 


2023 वार्षिक कर्क राशिफल (Yearly 2023 Kark Rashifal )

साल 2023 कर्क वालों के लिये यह साल बहुत ही शानदार रहने वाला है। राहु आपके कर्म स्थान से निकलकर भाग्य स्थान में प्रवेश करेंगे और केतु का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस साल शनि की ढैय्या भी कर्क राशि वालों पर प्रारंभ होगी। इससे आपके पर्सनल और प्रोफे़शनल लाइफ़ में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। पहले किए गए काम के लिए आपकी तारीफ़ होगी और सम्मान के तौर पर आपकी पदोन्नति भी होगी। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा।

  • कर्क राशि के लिए आर्थिक स्थिति : कर्क राशि वालों के लिए 2023 तरक्‍की लेकर आया है। जनवरी से जून तक आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन धन को लेकर आपको इस साल कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में आपका दिया धन वासप मिलने मे ंविलंब होगा। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी।बृहस्पति आपका काम बनाएंगे। इस साल आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। गुरू राहु का दशम भाव में चांडाल योग आपके सामने समस्याएं खड़ी करेगा। जनवरी में शनि के गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा जिससे व्यवसाय और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्तर अच्छा रहेगा इसमें मंगल आपके एकादश भाव में रहेंगे। धीरें धीरे इस साल 2023 में आर्थिक चुनौतियों में कमी आएगी। इस साल के शुरू में आपको धन लाभ होगा। गाड़ी जमीन जायजाद के मालिक बन सकते है। साल के मध्य मे ं आपको निवेश से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति भी अर्जित करेंगे। लेकिन साल के आखिर में धन को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
  • कर्क राशि के लिए लव लाइफ : साल 2023 के प्रेम के मामले कर्क वालों के लिए अनुकूल है। केतु इस के शुरू में नवम दशम भाव में रहेंगे,जो परिवार के लिए कष्ट्रद रहेगा।दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि इसी समय में प्रेम जीवन में कुछ तनाव और चुनौतियां बनी रह सकती हैं। मंगल पंचम भाव पर होने से तनाव और टकराव रहेगा लेकिन बृहस्पति आपके रिश्ते को बचाएंगे। साल के मध्य में रिश्ते में तनाव बढ़ेगा और आपके काम का प्रभाव आपके प्रेम संबंधों में बढ़ सकता है। उसके बाद आपके रिश्ते में अंतरंग संबंधों की बढ़ोतरी होगी । संतान पक्ष को लेकर भी कोई समस्या हो सकती है। जुलाई से दिसबंर तक जातक के संबंध चाहे लव पार्टनर से हो या फिर जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य के साथ हो अच्छा रहेगा। इस दौरान जातक संबंधों को लेकर प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
  • कर्क राशि की सेहत:इस साल कर्क राशि के जातक इस साल शनि आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे सेहत के मामले में शुरुआत मे परेशानी कम रहेगी। जनवरी से मार्च तक शारीरिक ऊर्जा चुस्त-दुरूस्त रहेगी। गुरु का गोचर शारीरिक पीड़ा देने वाला है।सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारी से परेशान रहेंगे। जुलाई से सितंबर तक सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी व बिजनेस में व्यस्त होने के बाद भी खानपान व फिटनेस पर ध्यान देंगे। मदिरा पान या किसी तरह के नशीले पदार्थ का इस्तेमाल न करें। अक्टूबर से दिसंबर तक सेहत ठीक रहेगा, लेकिन जातक के माता-पिता या जीवनसाथी की सेहत खराब होगी इससे परेशानी बढ़ेगी।
  • कर्क राशि के लिए उपाय और चेतावनी : कर्क राशि के जातकों को साल 2023 में सेहत और संबंधों के लिए अनुकूल नहीं नही है। आप इस साल पूर्णिमा का व्रत करें गुरू को दान दें और हनुमान जी की शरण मे जायें।शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र या शिवाष्टक का पाठ इस साल जरूर करें आपको इससे लाभ मिलेगा। हो सके तो सोमवार का व्रत भी कर सकते हैँ।



 


2023 वार्षिक सिंह राशिफल (Yearly 2023 Singh Rashifal )

इस राशि का स्वामी सूर्य है इनको गुस्सा बहुत आता है इमोशनल भी होते है इस राशि के जातको को कई मामलों में शुभप्रद होगा। यह साल सिंह राशि के जातक के लिए उन्नति व सफलता लेकर आ रहा है। साथ ही व्यवसाय और पैसे के मामले में उलझन और परेशानी दे रहा है। आपके लिे कई अवसर और सफलाएं लेकर आने वाला है साल। लेकिन यह सब साल के मध्य से आपको मिलेगा। हो सके तो इस साल कुछ समय के लिए सबकुछ छोड़ कर ब्रेक ले। चाहें नौकरी हो या बिजनेस हर क्षेत्र में जातक के लिए अवसर लेकर आ रहा है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। धन, संबंध या फिर सेहत सबके लिए मिलाजुला साल रहेगा।

इस साल आपकी राशि में शनि शुरु में छठा और जनवरी के बाद सप्तम भाव में रहेंगे, जो सिंह राशि वालों के लिए मजबूती और बल देंगे। सिंह राशि के जातक इस साल गुरु नवम भाव में रहेंगे, इस दौरान आपको बहुत कुछ देंगे। साल के मध्य में गुरू राहु की युति से परेशानी भी होगी।

सिंह राशि के लिए आर्थिक स्थिति: सिंह राशि वालों के लिए 2023 उलझनों के बीच प्रगति लेकर आया है। इस साल पढ़ाई कुछ कारण से बाधित हो सकती है। इस साल गुरु का गोचर आपको लाभ भी देगा और परेशानी भी। शनि की वजह से आलस रहेगा, लेकिन शिक्षा के लिए दिमाग तेज होगा। लेकिन प्रतियोगी परीक्षा का तैयारी करने वाले सारे जातक को नौकरी व बिजनेस के लिए कई अवसर मिलने वाले है। इस साल जुलाई और दिसंबर जातक को कई मुकाम पर पहुंचाने वाला साबित होगा। साल के मध्य में बिजनेस लाभ मिलने से उत्साह दोगुना हो जाएगा। जिससे उत्साह बढ़ेगा। निवेश में भी धन लगाएंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाने वाला है। नौकरी में भी अच्छे अवसर मिलेंगे। अच्छे के साथ नई नौकरी भी मिलेगी। और प्रमोशन भी। साल के शुरूआत में नौकरी में परेशानी रहेगी, सतर्क रहें। साथ ही ट्रांसफर भी हो सकता है।

इस साल सिंह राशि के जातक के लिए आर्थिक मजबूती वाला साल है। कर्ज चुकाने वाला साल है किसी को उधार दिये तो वापस भी मिल सकता है। गुरु की वजह से नवंबर माह तक अथाह धन अर्जित करेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। अगर नया बिजनेस शुरू करते हैं तो धैर्य रखें सफलता मिलेगी। राहु के कारण धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। जितना धन आएगा उतना ही खर्च भी होगा, लेकिन फिर भी तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यह साल धन प्राप्ति के लिए कई अवसर देने वाला है। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी और बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। सूर्य जब दशम भाव में रहेंगे तो आपको इस साल उत्तम फल मिलेगा। आमदनी के साथ सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि के लिए लव लाइफ:साल 2023 के प्रेम के मामले समय जातक के अनुकूल है।पारिवारिक जीवन के लिए साल 2023 संघर्षपूर्ण रहेंगे। परिवार में को नया सदस्य आ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार का मान-सम्मान बढ़ने वाला साल है।लेकिन वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लें। दांपत्य संबंधों मे तनाव की स्थिति है। लेकिन प्रेम संबंधों में मधुरता के योग है। विवाह भी हो सकता है मातृसुख मिलेगा। इस साल जातक प्रॉपटी या वाहन की खरीद कर सकते हैं। संबंधों मे मजबूती तो होगी, लेकिन केतु के कारण तनाव भी होगा और अलगाव भी। संभल कर रहें। कुछ जातक को संतान सुख भी मिल सकता हैं। जातक को अपने बच्चों का ख्याल रखना होगा।

इस साल 2023 में सूर्य, बुध के साथ पंचम भाव में रहेंगे जो आपको बेहतरी साथी बनायेंगे। शनि छठे और गुरु सातवें भाव में आएंगे तब आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में विकार कम होगा। इस साल के आखिर में विवाह योग बनेंगे। लव से ज्यादा अरैंज मैरिज की संभावना रहेगी।इस साल परिवार के साथ समझदारी से काम लें, साथ ही चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। साल के आखिर में संतान सुख मिलेगा।

सिंह राशि की सेहत: इस साल जातक की सेहत अच्छी रहेगी। सेहत के लिए साल सामान्य रहेगा। थोड़ी बहुत बीमारियां लगी रहेगी, लेकिन बाद में योग ध्यान से सब ठीक हो जायेगा। आप पूरे साल नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करेंगे। छोटी-मोटी बीमारी लगी रहेगी। अप्रैल से जुलाई तक सेहत पर ध्यान दे। इस बीच बीमारी के होने की संभावना है। जो लंबे समय तक चलेगी। खान पान पर ध्यान दें। तली-भूनी चीजों से परहेज करें। जातक सेहत के प्रति सचेत रहेंगे। साथ ही,इस साल जातक खुद शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

सिंह राशि उपाय और चेतावनी: सिंह राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक इन उपायों को अपनाकर छोटी-मोटी परेशानियों से मुक्त हो सकते हैं। इस राशि के जातक को पूरे साल सुबह उठकर सूरज की लालिमा देखनी चाहिए, साथ ही सुबह स्नान कर तांबे के पात्र में जल भर कर, उसमें लाल फूल व गुड़ डालकर सूर्य को चढ़ाएं और आदित्यह्रदयस्त्रोत के पाठ के साथ सूर्य मंत्र का जाप 108 बार पूरे साल करें। रविवार का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।




 


2023 वार्षिक कन्या राशिफल (Yearly 2023 Kanya Rashifal )

साल 2023 कन्या राशि वाले इस राशि का स्वामी बुध है। इस साल की शुरुआत रविवार के दिन हो रही है जो इस राशि के लिए सौभाग्य लेकर आएगा।हर चीज़ अपनी सही जगह पर ही अच्छी लगती है। इस राशि क जातक स्वभाव से थोड़े शर्मीले होते हैं, लेकिन जिनके साथ एक बार घुल-मिल जाएं तो उनके साथ खुलकर बात करते हैं। इन्हें नए डिजाइन और चमकीले रंग के कपड़े पसंद आते हैं। इनमें चंचलता और अंतर्मुखी दोनों ही गुण समाहित होते हैं।इस साल बुध अपनी राशि से चौथे स्थान, गुरू,केतु सूर्य व शनि में विचरण करेंगें, जो बुधादित्य योग बनाने वाला है। इस साल कन्या राशि वाले कर्म व भाग्य से बलवान रहने वाले हैं।

इस साल कन्या राशि वाले शनि का गोचर शुरू में पंचम और फिर छठे भाव में रहेगा, जो मानसिक तनाव के साथ मजबूती देगी। इस साल आप हर चुनौति और संघर्ष का मजबूती से सामना करेंगे। हर क्षेत्र में सेहत को छोड़ कर अच्छा रहेगा। शनि राहु-केतु की स्थिति प्रभावाशाली रहेगी। राहु के साथ गुरु चांडाल योग बनेगा।सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र का राशि गोचर शुभता के साथ अशुभता भी देगा।

कन्या राशि के लिए आर्थिक स्थिति: कन्या राशि वालों के लिए 2023 में शुक्र मजबूत बनायेगा और धन विलासिता से पूर्ण करेंगा। इस राशि के जातक पढ़ाई के लिए यह साल अच्छा है। पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। प्रतियोगिता में सफलता तय है। मेहनत करेंगे तभी सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिए नया साल बढ़िया है। बिजनेस के योग बन रहे है। सोच-समझकर योजनाओं पर खर्च करें। शेयर बाजार में निवेश के अच्छा समय है। नौकरी के लिए यह साल बहुत बढ़िया है। किसी भी मल्टीनेशनल कंपनी में आसानी से जॉब मिल जाएगी। और बहुत सारी उपलंब्धियां मिलेगी। नौकरी के लिए साल बहुत बढ़िया है। प्रमोशन व सैलरी में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर यह साल पढ़ाई व करियर को लेकर अच्छा है। सरकारी नौकरी के चांसेज भी बनेंगे। बस आलस से दूर रहें।

साल 2023 कन्या राशि के लिए बढ़िया रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व उन्नत रहने वाली है। धन के आगमन के कई मार्ग बनेंगे। बिजनेस में निवेश से मुनाफा होगा। बहुत दिनों से अटका धन इस साल मिल जाएगा।अगर किसी यात्रा पर जाते हैं तो भी धन लाभ होगा। इस कई स्त्रोतो से धन लाभ होने वाला है। लेकिन खर्च से बचें। खर्च अधिक होने से धन टिकने की समस्या हो सकती है। पैतृक संपत्ति का विवाद रहेगा। इसे पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। अप्रैल में आर्थिक स्थिति बदलाव आएगा। और साल के आखिर में ी धन और आमदनी में इजाफा होगा। दूसरों पर विश्वास और लापरवाही से नुकसान भी तय है।

इस साल आप अक्टूबर से दिसंबर के बीच संपत्ति और वाहन की खरीदारी कर सकते है। या बड़ा निवेश और डील करेंगे जो लाभ देगा।

कन्या राशि के लिए लव लाइफ: साल 2023 के प्रेम के मामले कन्या राशि के जातक के लिए इस साल प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने के चांसेज है। शनि और शुक्र जातक के संबंध कों मजबूत बनायेंगे। विवाह के योग भी बनेंगे। जातक के रिलेशनशिप में अंतरंगता आएगी। प्रेम संबंधों मे जातक बहुत आगे बढ़ेंगे।, जिससे इस साल रिश्ते को नाम देने के लिए यह साल अच्छा रहेगा। कुछ जातक के रिश्त गलतफहमी से भी टूटेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए साल बेहतरीन है। परिवार में तालमेल रहेगा। एक दूसरे का सम्मान करेंगे। भाई-बहनों में दूरी बनाने वाले लोग भी आस पास रहेंगे ।इसलिए सावधान रहें। माता-पिता का ख्याल रखेंगे। उनका आशीर्वाद मिलेगा।वैवाहिक जीवन में भी खुशियों की बरसात होगी। कुछ जातकों को संतान सुख मिलेगा। बच्चों के लिए समय मौज-मस्ती का रहने वाला है। एक बात और आपके एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन भी बनेंगे। बीच में गुरु राहु पारिवारिक समस्याएं भी देंगे।

कन्या राशि की सेहत: इस साल कन्या राशि के जातक इस साल सेहत के लिए कन्या राशि के जातक का साल 2023 अच्छा नहीं रहने वाला है। इस साल कई परेशानियां सेहत को लेकर होने वाली है। लेकिन इसके बाद भी जातक उर्जावान बने रहेंगे।सेहत का ध्यान रखकर बीमारियों को दूर भगाएंगे। लेकिन परिवार के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है और हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लेकिन मई में सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होने से स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आएगा। बाद में स्वास्थ्य लाभ लेंगे साथ ही साल 2023 आपके सेहत के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

कन्या राशि के लिए उपाय और चेतावनी: कन्या राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल कन्या राशि वालो के अपनी समस्या के समाधान के लिए गाय की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा खिलाना चाहिए। साथ ही शनिस्त्रोत का पाठ करना चाहिए। पूरे साल श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। मंदिर जाये और योग्य ज्योतिषी को दिखाकर पन्ना भी धारण कर सकते है।




 


2023 वार्षिक तुला  राशिफल (Yearly 2023 Tula Rashifal )

तुला राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लिए यह साल रोमांचक रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कई यात्राएं होंगी। शनि, गुरू की स्थिति सहीं है लेकिन सितंबर से वाहन आदि चलाते समय ध्यान रखने की जरूरत है। पैसे के लेन-देन भी इस समय सोच-समझकर करें। इस साल शनि आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे। साथ ही शनि की ढैय्या इस साल समाप्त होगी। लेकिन चुनौतियो से भरा साल रहेगा। बहुत सी उठा-पटक के साथ यह साल आपका साथ नहीं दे रहा है। कुंडली में राहु और शुक्र ग्रह वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के आसपास एक साथ होंगे।

इस साल आपको विरोधियों पर विजय मिलेगी। वे चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपको विरोधियों के विरोध का समाना करना पड़ेगा। कानूनी मामलों इस साल सफलता मिलेगा। ग्रहों का परिवर्तन इस साल आपके लिए विदेश यात्रा की योग बना रहा है।

तुला राशि के लिए आर्थिक स्थिति: साल 2023 की शुरुआत में करियर के लिए परिश्रम वाला रहेगा। जनवरी में इस राशि के जातक की चतुर्थ भाव में शनि के होने से परिश्रम अधिक करना होगा। तभी परिणाम अच्छे आएंगे। इसी तरह पढ़ाई के लिए भी कठिन परिश्रम होने से ही सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। एक से ज्यादा आमदनी के साधन और पक्का साधन आपको प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। नौकरी में वर्ष की शुरुआत में ही बदलाव आ सकता है। साल के मध्य अप्रैल व जुलाई में गुरू के कारण करियर में सफलता हाथ लगेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन यह साल इस राशि के लिए बिजनेस की दृष्टि से अच्छा नहीं है। मेहनत का फल नहीं मिलेगा। निवेश में भी घाटा हो सकता है। टेक्निकल, मेडिकल या कम्यूनिकेश की फील्ड में करियर बनाएंगे।

इस राशि के जातक के लिए आर्थिक स्थिति साल 2023 में सही रहेगी। जनवरी का महीना आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव तो रहेंगे लेकिन आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत मिलेंगे। नौकरी में बदलाव भी संभव है। साल के मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की उम्मीद है। यह साल जातक के लिए आर्थिक रूप से चैलेंजिंग रहेगा। धन का लेनद-देन संभलकर करें। अस साल इस राशि के जातक परिवार पर धन खर्च कर सकते है। कोई मांगलिक आयोजन भी कर सकते हैं। जो उनके आर्थिक बैलेंस के अनबैलेंसड कर देगा। जातक अप्रैल के बाद कोई प्रॉपर्टी, अपना घर, भूमि अथवा वाहन ख़रीद सकते हैं। इस साल जातक खर्च और बचत के बीच में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। इस साल के उत्तरार्ध में आप दीर्घकालीन निवेश कर सकते हैं क्योंकि उस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला राशि के लिए लव लाइफ: तुला राशि वाले इस साल संबंधों के लेकर बहुत सिखने को मिलेगा। प्यार के मामले में गंभीरता आएगी। संबंधों को नाम देने के लिए इस साल तैयार रहेंगे। लेकिन प्रेम हद से आगे बढ़ेंगे जो अच्छा नहीं होने वाला है। इस राशि के जातकों के प्यार के बीच तीसरे के आने से ब्रेकअप की स्थिति बनेगी। रिश्तो में प्रगाढ़ता आयेगी। सेक्सुअल रिलेशन भी बन सकते है। लेकिन इसमें परेशानी भी आ सकती है। इस साल 2023 में नवम्बर माह तक गुरु धनु राशि में अर्थात आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे, इस भाव में गुरु के होने से परिवार में प्यार बना रहेगा। परिवार के सदस्यो में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे को सहयोग करेंगे। जीवन साथी के साथ तालमेल बनेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह भी होगा।दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपसी आकर्षण और रोमांस के योग बनेंगे। इस साल आत्मविश्वास लौटेगा और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शादी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का नाम रोशन होगा और विवाहित लोगों को संतान का सुख मिल सकता है।

शनि के पंचम भाव में बने रहने से आपको अपने रिश्ते में वफादारी रखनी होगी, नहीं तो आपका रिश्ता बहुत बुरी स्थिति में आ सकता है।जनवरी-फरवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर तथा दिसंबर के महीने प्रेम संबंधों में मजबूती लेकर आएंगे। एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। आपका प्यार परवान चढ़ेगा और आपका रिश्ता खुशियों से महक उठेगा।

तुला राशि की सेहत: इस राशि के जातक के लिए साल 2023 सेहत के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। अच्छे खान-पान पर ध्यान ना देने के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। यदि ध्यान नहीं दिया तो मधुमेह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना जातक के सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। प्रतिदिन मेडिटेशन व योग की आदत दिनचर्या में शामिल करें, जिससे काफी लाभ मिल सकता है।इस साल जातक को तनाव से बचने की हिदायत दी जा रही है ताकि सेहत अच्छी रहें।लेकिन यह स्थिति सालभर नही रहेंगी। नवंबर से सेहत मामले में मस्त रहेंगे।

तुला राशि के लिए उपाय और चेतावनी: तुला राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक इस साल ऑफिस में सबके साथ अच्छा व्यवहार करें। गणेश पूजा करें दान दे। सारे काम बनेंगे।श्री सूक्त का पाठ करें।शुक्रवार के दिन व्रत रखना चाहिए।



 


2023 वार्षिक वृश्चिक  राशिफल (Yearly 2023 Vrishchik Rashifal )

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के जातक के लिए साल 2023 परेशानियां वाला है। करियर में तो सफल होंगे, लेकिन अन्य क्षेत्रों में परेशानियां लगी रहेगी। साल के शुरूआत व मध्य में थोड़ा अच्छा व थोड़ा खराब रहने वाला है। लेकिन अंत होते होते सब अच्छा हो जाएगा। रिलेशनशिप लेकर भी उठापटक होने वाला है। इस साल राहु का गोचर मीन राशि में होगा । शनि इस साल तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। उसके बाद उनका गोचर आप के चतुर्थ भाव में कुंभ राशि में हो जाएगा। पूरे साल शनि चतुर्थ भाव, षष्ठ भाव, दशम भाव और आपकी राशि को प्रभावित करते रहेंगे।

गुरु पंचम भाव के स्वामी हैं, वर्ष की शुरुआत में आपके पंचम भाव में मीन राशि में विराजमान रहेंगे।अप्रैल 2023 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि और गुरु के संयोग से आपका दशम और षष्ठ भाव मुख्य रूप से सक्रिय रहेगा और इसकी वजह से आपके करियर और नौकरी पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ेंगे।

वृश्चिक राशि के लिए आर्थिक स्थिति: साल 2023 में इस राशि के जातक के लिए रोजगार व शिक्षा के लिए बढ़िया रहेगा। मार्च से जून तक हाई एजुकेशन में पढ़ाई करने वाले छात्रों को बेहतर परिणाम देने वाला है। साल के मध्य में नौकरी का प्रयास सकारात्मक रहेगा। इस साल टीचिंग, लॉ, कॉमर्स की पढ़ाई के लिए कई अच्छे मौके मिलेंगे। इस साल नौकरी के लिए किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और इस कार्य में अच्छी सफलता हाथ लगेगी। जैसे-जैसे साल बितेगा। उन्नति के शिखर की ओर बढ़ते जाएंगे। भाग्य अच्छा साथ देगा, लेकिन जिजनी मेहनत करेंगे उतना ही फल मिलेगा। कुछ जातकों की नौकरी में स्थानांतरण संभव है। इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। साल की शुरुआत तो बिजनेस व रोजगार के लिए बढ़िया है, लेकिन मध्य व अंत संघर्षशील रहनेवाला है। बिजनेस के लिए साल बढ़िया अवसर लेकर आ रहा है। क्रिएटिविटी में नाम करेंगे। पहचान बनेगी। प्रॉपटी में निवेश करेंगे। तेल, गैस पेट्रोलियम व तकनीकी के क्षेत्र में नाम करेंगे।

इस साल वृश्चिक राशि के जातक के लिए धन के मामले में काफी अच्छा रहेगा और इस बार जातक बहुत बचत करेंगे। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी। इस साल आर्थिक समस्या से परेशान होने की आवश्यकता नहीं होगी। इस साल अच्छे कामों पर खर्च करेंगे और कुछ खर्चा भाई बहनों व यात्राओं पर भी होगा। साल के अंत में आर्थिक स्थिति अधिक शुभ होगी और इससे अच्छा धन लाभ कर पाएंगे। किसी को उधार देने से पहले सोच-समझकर फैसला ले। इस साल जातक को अचानक से धन लाभ होने वाला है।धन को लेकर कोई भी काम इस साल नहीं रुकेगा। भाग्य इस साल जातक का प्रगाढ़ रहेगा। धन के मामले यह साल परिवार में खुशियों के कई रास्ते खोल कर जाएगा।लेकिन निवेश करते वक्त ध्यान रखें। साल के आखइिर में व्यापार में उन्नति और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेस बढ़ेगा, धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए लव लाइफ: इस साल वृश्चिक राशि के जातक प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव का सामना करेंगे। लेकिन ससुराल से संबंध भी बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है, इसलिए इस दौरान धैर्य रखें खुशियों से भरा रहेगा। सितंबर तक केतु से परिवार में तनाव बढ़ेगा। गुरु के कारण परिवार में किसी नए सदस्य का आना हो सकता है। पिता की सेहत थोड़ा खराब रहेगा। इससे तनाव बढ़ेगा। गुरु और शनि के कारण सामाज में सम्मान मिलेगा। परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा करेंगे। मार्च से जून और फिर नवंबर तक दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। एक दूसरे का सम्मान भी करेंगे और एक दूसरे की बातों को समझ कर जीवन में आगे बढ़ेंगे। जातक की संतान के लिए यह साल थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के बच्चे उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त आपकी किसी संतान का विवाह इस वर्ष संपन्न हो सकता है जिससे आप काफी संतुष्ट रहेंगे। यह साल प्रेम संबंध के लिए बेहतर नहीं है। किसी तीसरे की वजह से सालों का रिश्ता पलभर में टूट जाएगा। शादी की बात बनते बनते बिगड़ जाएगी। साल के मध्य में निजी रिश्तों में खटास ज्यादा रहेगी, सावधान होकर सामंजस्य बिठाकर चलें।

वृश्चिक राशि की सेहत: सेहत को लेकर वृश्चिक राशि के जातक के लिए सामान्य रहने वाला है। वाहन दुर्घटना, चोट लगने या कोई एक्सीडेंट होने अथवा कोई शल्य चिकित्सा होने की संभावना बन सकती है। इस साल शारिरीक व मानसिक क्षमता में वृद्धि में होगी। इस साल मेडिटेशन व योगाभयास करेंगे तो हर छोटी-मोटी बीमारी से निजात पाएंगे।जनवरी में सेहत के मामले में चुस्त रहेंगे। इस साल राहु की वजह से थोड़ी बहुत परे लेकिन फिर धीरे-धीरे इससे निजात पा लेंगे। बच्चों के सेहत खराब होगी। इससे परिवार में उथल-पुथल रहेगा। खास कर इस साल जिन जातकों की संतान है उनपर खास ध्यान देने की जरूरत है। साल के आखिर मे ंभी स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा और पुरानी समस्याओं में कमी आएगी लेकिन कुछ नई समस्याएं जन्म ले सकती हैं। शनि की वजह से सेहत में थोड़ी बहुत परेशानी रहेंगी, लेकिन समय रहते उपाय करेंगे तो अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि के लिए उपाय और चेतावनी:  वृश्चिक राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक इस साल अपनी भलाई के लिए ब्रह्मणों को भोजन कराएं , मोती भी पहनें। सूर्य को जल दें साथ में पूरे साल काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। हनुमानचालीसा का पाठ करें, सुंदरकांड भी पढें।



 


2023 वार्षिक धनु राशिफल (Yearly 2023 Dhanu Rashifal )

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के जातक बहुत आशावादी होते हैं।इस साल 2023 में धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा और इस साल निजी संबंधों को मजबूती मिलेगी। इस साल गुरु आपके चतुर्थ भाव में मीन राशि में रहेंगे। शनि मकर राशि में दूसरे भाव और तीसरे भाव मे कुंभ में स्थित रहेंगे और इस साल पंचम भाव, नवम भाव और द्वादश भाव में असर डालेंगे। इस साल छोटी - मोटी यात्राओं का मौका भी आपको मिलेगा। विदेश जाने की संभावना भी प्रबल होगी। आपकी मानसिक शक्ति का विकास होगा। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी इजाफा होने के योग बनेंगे। आपको यदि अपने आलस्य को एक तरफ रख देंगे तो बहुत कुछ प्राप्ति होगी और जीवन में कुछ विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। इस साल 30 अक्टूबर को राहु का गोचर मीन राशि में और केतु का गोचर कन्या राशि में होगा। जिससे आपकी कुंडली के चौथे और दशम भाव प्रभावित होंगे। इस साल कभी शुभ और कभी अशुभ प्रभाव आपको प्रभावित करेगा।

2023 में धनु राशि के लिए आर्थिक स्थिति : साल 2023 में इस साल के शुरू से अप्रैल के मध्य आपको नौकरी में बड़ी सफलत मिलने के आसार है।लेकिन जब शनि तीसरे भाव में रहेंगे तबआप बिजनेस और नौकरी में जोखिम लेने से बचें। जातक जितनी मेहनत करेंगे उतना ही अधिक धन लाभ कर पाएंगे। किसी की वजह से नहीं खुद की वजह से धन लाभ होगा। लेकिन निवेश करने से पहले विचार कर लें। मार्च से पहले खर्च की अधिकता रहेगी। बहुत कम बचत कर पाएंगे, लेकिन जून के बाद आर्थिक बचत कर पाने में सफल होंगे। घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। जिसमें खर्च तो होगा। पैतृक संपत्ति में जातक को लाभ हो सकता है। किसी कानूनी दांवपेंच मे फंसे है तो इस साल निकल जाएंगे। साल की शुरुआत से धन के लिए जो उतार-चढ़ाव थे, वो साल के आखिरी में सही हो जाएंगे। इस साल जातक अच्छे कपड़ों, गहनों और सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे।अप्रैल से अगस्त के दौरान किसी भी तरह की नौकरी बदलने से बचें। अक्टूबर से दिसंबर का समय अनुकूल रहेगा और नौकरी में बदलाव से सफलता मिलेगी और तनख्वाह में वृद्धि भी मिल सकती है।

इस राशि के जातक के लिए साल 2023 बहुत कुछ लेकर आ रहा है। साल 2023 छात्रों के लिए मिलाजुला फल देगा। जनवरी से मार्च तक समय अच्छा रहेगा। अप्रैल के बाद समय शिक्षा के लिए चुनौती के साथ संघर्षपूर्ण रहेगा। जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम बनाएंगे। अगर जातक किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होंगे तो सफलता के साथ नाम भी होगा। जातक का नौकरी पेशा जीवन उपल्बधियों से भरा रहेगा। एक से अधिक स्त्रोतों से आमदनी होगी।बिजनेस में देश-विदेश में ख्याति के योग है। यदि कोई नया काम शुरु करना चाहते है तो साल सबसे बेहतर हैं। कई स्त्रोतो से आय के साधन बनेंगे।जो लोग नौकरी करते हैं उनको कई जगहों से ऑफर मिलेंगे। काम की प्रशंसा होगी। किसी भी जॉब में जातक को अच्छा पैकेज मिलेगा। कहने का मतलब कि साल 2023 जातक के लिए स्वर्णिम है।यह साल अच्छे प्रदर्शन के साथ कई अधूरे कामों को पूरा करने वाला साबित होगा।

धनु राशि के लिए लव लाइफ : इस राशि के जातक के लिए साल 2023 पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहने वाला है। जातक का परिवार के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के सहयोग से जमीन-जायजाद में निवेश करेंगे। आप मई से अगस्त के बीच में राहु -गुरु - चांडाल दोष होने से कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, जो आपके जीवन में परेशानियां दिखा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी समस्या रहेगी और एक दूसरे को समझ पाने में परेशानी होगी। इसकी वजह से आपके रिश्ते में भी खराबी की स्थिति आ सकती है। आपकी संतान के फ्रेंड सर्किल पर ध्यान देने की जरूरत है।

शनि के तीसरे-पंचम भावष्टि डालने से आपके रिश्ते में क्लेश बढ़ायेंगे। वाद-विवाद किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से रिश्ते में समस्या आ सकती है और यह तनाव लगभग अक्टूबर तक चलेगा। लेकिन गुरु की कृपा से आपका रिश्ता मजबूत हो पाएगा।

इस साल शनि के कारण परिवार में धन की परेशानी नहीं होगी। नवंबर बाद पारिवारिक जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा । परिवार में कोई उत्सव या फंक्शनलके योग बनेंगे। इसके अलावा जातक को संतान सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय काफी मधुर रहने की संभावना है। जनवरी में दांपत्य जीवन सुख पूर्ण रहेगा। बृहस्पति की पूर्ण कृपा रहेगी और जातक समझदारी से काम लेंगे। इस साल जातक जीवन साथी का सेहत को लेकर पेरशान रहेंगे। जातक की राशि में पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि संतान की प्रगति करने वाली है। अगर जातक प्रेम संबंध में है तो रिश्ता और मजबूत होगा।जातक विवाह बंधन में बंध सकते हैं। इस साल आप अपने संबंधों की बात गोपनीय रखेंगे तो अच्छा रहेगा।

धनु राशि की सेहत:  2023 में सूर्य, राहु और बृहस्पति तीनों के पंचम भाव में मौजूद होने से एक तरीके से ग्रहण दोष की स्थिति भी बनेगी और पितृ दोष का प्रभाव भी दिखेगा। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। आपकी सेहत इस दौरान पीड़ित रह सकता है और उदर रोगों में बढ़ोतरी कर सकता है। मौसमी बीमारी को छोड़ दे तो जातक सेहत के मामले तंदुरुस्त रहेंगे। इस साल परिवार में भी सब स्वस्थ रहेंगे। जनवरी, मार्च, जून व नवंबर सेहत के लिए सबसे बेहतरीन माह है। शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। धनु राशि के जातक पेट और आंख से संबंधित समस्याओं से परेशान रहेंगे। इस साल गर्भवती होने की संभावना है।

धनु राशि के लिए उपाय और चेतावनी:  धनु राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक को अपनी समस्याओं के निदान के लिए सरसों का तेल दान करें। किसी धार्मिक स्थल की सफाई करें व मछलियों को दाना डालें। आप बुध की पूजा व्रत और गायत्री मंत्र का जाप करें, सेहत और निज रिश्तो की खटास खत्म होगी।



 


2023 वार्षिक  मकर राशिफल (Yearly 2023 Makar Rashifal )

मकर राशि का स्वामी शनि है।जो आपके दूसरे भाव के भी स्वामी हैं। शनि को न्यायाधिपति माना गया है। वर्ष 2023 के आरंभ में शनि मकर राशि में सूर्य के साथ स्थित है।इस साल शनि जब दूसरे भाव में बैठे होंगे तो चतुर्थ, अष्टम और एकादश भाव में दृष्टि डालेंगे जिस कारण से यह विशेष रूप से प्रभाव देने वाले रहेंगे। इस साल अक्टूबर के बाद राहु चतुर्थ भाव में मेष राशि में विराजमान रहेंगे और उनके साथ ही तुला राशि में केतु का गोचर रहेगा। इसके बाद राहु आपके तीसरे भाव में और केतु आपके नवम भाव में गोचर कर जाएंगे। 2023 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र भी आपकी राशि को प्रभावित करेंगे ।

मकर राशि की आर्थिक स्थिति : इस साल इस राशि के जातक के लिए धन के मामले मे सामान्य रहेगा। आय व व्यय दोनों को लेकर जातक परेशान रहेंगे।करियर में बहुत ज्यादा सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। क्योंकि आपके दशम भाव में केतु महाराज विराजमान रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से भी आर्थिक बजट बिगड़ेगा। इस साल किसी भी तरह का निवेश से बचें। पैसे डूब जाएंगे। धन के मामले में जातक के लिए 2023 अनलकी है। हो सके तो इस साल यात्रा से भी बचें। आमदनी कम है और खर्च अधिक हैं।पूरे साल आय-व्यय का बैलेंस बनाने में बित जाएगा। अक्टूबर के बाद धन के मामले में थोड़ा बहुत अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद भी खरीद सकते हैं।

इस साल जातक के करियर के लिए मिश्रित परिणाम मिलेगा। इस राशि के जातक लिए पढ़ाई के मामले में साल कुछ अनुकूल है। इस साल जितना मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम भी मिलेगा। साल के मध्य में शिक्षा के लिए काफी बेहतर रहेगा, केवल सामान्य शिक्षा ही नहीं उच्च शिक्षा के जातकों को भी लाभ होगा। सितंबर में थोड़ी बहुत बाधा आएगी। लेकिन मेहनत व एकाग्रता से सब हासिल कर लेंगे। इस साल नौकरी छूटने की स्थिति बन सकती है।नौकरी में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा

जो लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें हो सके तो फरवरी में या आगे भी अच्छी नौकरी मिल सकती है।कुछ लोगों का ट्रांसफर भी होगा।इस नौकरी के काम से विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। आमदनी अच्छी होने वाली है। इस साल कोई काम इस राशि के जातक का बिना मेहनत के नहीं होने वाला है। इस साल कोई नया काम या बिजनेस शुरु न करें। पुराने बिजनेस को बेहतर बनाएं। गुरु जातक को उत्तम निर्णय लेने में मदद करेंगे। यही निर्णय भविष्य में सुखद करियर की नींव रखेगा। पर्यटन, समाज सेवा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी आदि से संबंधित काम में लगे लोगों के लिए साल 2023 अच्छी तरक्की वाला साबित होगा। मिल सकती है। साल के मध्य में कई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

मकर राशि के लिए लव लाइफ:  मकर राशि के लिए रिश्तों के लेकर साल 2023 बढ़िया रहने वाला है। किसी के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है तो जातक के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा जिनका ब्रेकअप हो गया है। उनके लिए साल बेहतरीन है।उन जातकों का पुनर्मिलन संभव है। जातक के प्रेम संबंध में खुशियों की कमी नहीं होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव होगा।

आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे जिनसे आप प्रेम करते हैं उनसे आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी रोमांस के अवसर मिलेंगे एक दूसरे के साथ भविष्य के सपने सजाएंगे । जुलाई से अगस्त के बीच सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इस दौरान आपका तनाव बढ़ेगा और इसके टूटने की संभावना भी रहेगी।साल के आखिर तक लव मैरिज होने की संभावना भी बन सकती है।। माता-पिता की सेवा करेंगे। और भाई-बहनो से संबंध मधूर रहेंगे। जिन जातकों के बच्चों की शादी नहीं हुई ,उनकी शादी हो सकती है। अगस्त में परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे।लेकिन भाई-बहनो के साथ अनबन हो सकती है।इस साल परिवार में नई खुशियां आएंगी, साल के मध्य में किसी की तबियत खराब हो सकती है। साल के आखिरी में घर में कोई दुर्घटना हो सकती है सतर्क रहें।

मकर राशि की सेहत: साल 2023 में जातक अच्छे सेहत की कामना कर सकते हैं।लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और यदि कोई पुरानी बीमारी है तो उसे भी मुक्ति मिल सकती है। शनि जातक की राशि में मकर में आ जाएंगे और उत्तम सेहत में मदद करेंगे। इस साल लड़ाई झगड़े से बचें नहीं तो बैठे-बिठाएं चोट-चपेट लग सकती है।साल के मध्य में सेहत अच्छी रहेगी। खान-पान पर पूरा ध्यान दें।इस राशि की महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे।अपने खानपान की आदतों में सुधार करें।घुटने में दर्द और पीठ से संबंधित परेशानी बनी रहेगी। योग और व्यायाम से जातकों को मदद मिलेगी। नशा पार्टी से दूर रहे।

मकर राशि के लिए उपाय और चेतावनी:मकर राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक जातक इस साल अपनी भलाई के लिए ब्रह्मणों को भोजन कराएं पुखराज धारण करें। मोती भी पहनें। सूर्य को जल दें साथ में पूरे साल काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का जाप करें, गरीबों क जरूरत की चीजें दान करें।





 



2023 वार्षिक कुंभ  राशिफल (Yearly 2023 Kumbh Rashifal )


इस राशि का स्वामी भी शनि ग्रह है।इस साल इस राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे।जातक के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण भी रहेगा। 2023 में शनि द्वादश भाव में मकर में शुक्र के साथ होंगे। साढ़ेसाती का प्रथम चरण का प्रभाव पड़ रहा है। कुंभ राशि में शनि मकर राशि से निकलकर प्रवेश करेंगे । इसलिए शनि का पूर्ण प्रभाव आप के तृतीय व सप्तम भाव और दशम भाव पर रहेगा।

आने वाला साल आपको शारीरिक रुप से कमजोर बनाएगा। खर्चों में बढ़ोतरी से मानसिक तनाव होगा। काम को लेकर दबाव महसूस करेंगे और धन की स्थिति को सुधारने पर आपका पूरा फोकस रहेगा। घर परिवार में शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं।जानते हैं जातक के लिए धन करियर, रिलेशन या बिजनेस के मामले में कैसा रहेगा।

कुम्भ राशि की आर्थिक स्थिति: साल 2023 जातक के करियर के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। 2023 जातक की पढ़ाई के लिए सामान्य है। लेकिन कर्ज की स्थिति नहीं रहेगी। इस साल पढ़ाई पर धन के निवेश और खर्च पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। इस साल ऑफिस में कुछ तनावपूर्ण स्थिति हो सकती हैं जिसकी वजह से जातक नौकरी बदल सकते हैं। पार्टनरशीप में बिजनेस करते हैं तो साल बेहतर है। नवंबर के बीच जातक के बिजनेस में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। बिजनेस के लिए साल 2023 सामान्यत:अच्छा रहेगा। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी प्रदान करेगा। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी,जो भी नया बिजनेस करें उसका अनुभव होना जरूरी है तभी लाभ मिलेगा। चाहे नौकरी हो या बिजनेस मधुर व्यवहार से काम बनेगा। और लाभ के साथ सफलता के पायदान भी चढ़ेंगे। नौकरी के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ राशि के लिए आर्थिक स्थिति मिली-जुली है। इस साल कई स्त्रोतो से धन के अवसर बनेंगे।लेकिन सबके लिए सोच समझकर काम लेने की जरूरत है । धन लाभ तभी होगा जब आप मेहनत करेंगे। बिना मेहनत के धन नहीं मिलने वाला है। बिजनेस में आर्थिक नुकसान होगा। नौकरी में साल की शुरुआत में प्रमोशन व धन लाभ हो सकता है। परिवार पर धन खर्च करेंगे। लेकिन फिर भी नाम नहीं होगा। साल के आखिरी में आपको अपने करियर में उत्तम सफलता मिलेगी। वाहन मकान और शेयर मार्केट में निवेश पर खर्च करेंगे।

कुंभ राशि के लिए लव लाइफ :परिवार के लिए साल 2023 इस राशि के जातक के लिए बढ़िया है।भाई बहनों का इस साल पूरा सहयोग मिलेगा। उनके साथ संबंध सुधरेंगे जिससे परिवार में शांति आएगी। साल के उतरार्ध में घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें और विशेष रूप से मां की सेहत पर ध्यान दें। इस दौरान उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती। इस साल दांपत्य जीवन को लेकर धैर्य रखें नहीं तो कुछ गलत हो सकता है। जिन जातकों की संतान उनकी सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिए साल अच्छा नहीं है। रिलेशनशिप में विश्वास की कमी रिश्ते को खत्म कर देगा। 2023 मे शनि के राशि परिवर्तन से इस स्थिति में सुधार होगा। घर में आपको अहमियत मिलेगी, वाणी में मिठास भी बढ़ेगा।साल के मध्य में बहनों को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए इस दौरान उनसे किसी भी तरह के लड़ाई झगड़े से परहेज करें। सितंबर - अक्टूबर में घर का माहौल सकारात्मक बनेगा और नवंबर - दिसंबर में आप परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी तीर्थाटन पर या किसी अच्छी जगह परिवार के लोगों के साथ जाकर समय बिताने से घर और पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा।

कुंभ राशि की सेहत: साल 2023 में इस साल जातक सेहत पर ध्यान दें। राशि के स्वामी ग्रह शनि की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खासकर फरवरी से मई के बीच सेहत से बहुत परेशान रहेंगे। तन,मन व धन तीनों की हानि होती है। चोट-चपेट और शारिरीक समस्याओं से जुझेंगे घर में किसी की खराब तबियत या शोक की खबर तनाव देगा।

कुंभ राशि के लिए उपाय और चेतावनी: कुंभ राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक इस साल जातक हर बाधा से निदान के लिए जातक महालक्ष्मी यंत्र का जाप करें। गौसेवा करें। गाय को घास खिलाएं और दान दें।इस साल भगवान शिव को नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से सेहत संबंध और बिजनेस की समस्या का हल निकलेगा।




 


2023 वार्षिक मीन राशिफल  (Yearly 2023 Meen Rashifal )

जल तत्व प्रधान मीन राशि का स्वामी गुरु है। जो भाग द्विस्वभाव है और मीन लग्न की बाधक राशि वृषभ और बाधक ग्रह शुक्र है, साल 2023 मीन राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। इस साल गुरु के कारण जातक को चाहें पारिवारिक हो या आर्थिक हर समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा। नौकरी व बिजनेस में नए कीर्तिमान गढ़ेंगे। संबंधों में परेशानियां होगी, लेकिन सूझ-बूझ से निदान करेंगे।

गुरु आपको शुरुआत में आपकी ही राशि मीन में उपस्थित रहेंगे और 22 अप्रैल के बाद गुरु अस्त अवस्था में रहेंगेऔर उनके शुभ फलों में कमी आएगी तथा फिर उदय होकर मित्र ग्रह मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। जहां उपस्थित होकर वह आपके छठे भाव आठवें भाव और दसवें भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे और वक्री अवस्था में रहेंगे और साल के आखिर में मार्गी हो जाएंगे। इस साल आपकी के लिए सूर्य का गोचर महत्वपूर्ण रहेगा और मंगल भी विशेष चाल से आप को प्रभावित करेंगे। अन्य ग्रह जैसे शुक्र और बुध भी जल्दी-जल्दी गोचर करके अपनी राशियां बदलते हुए आपके ऊपर अलग-अलग तरह के प्रभाव डालते रहेंगे, और उससे आपके जीवन में अनेक अच्छे - बुरे बदलाव आएंगे।

इस साल शनि की वजह से आमदनी में बढ़ोतरी होती रहेगी।साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आमदनी में कमी दिखाई देने लगेगी लेकिन दूसरी तरफ आप की विदेश यात्रा की संभावना को भी बढ़ेगी।

मीन राशि की आर्थिक स्थिति : इस साल 2023 में पढ़ाई वाले जातक के लिए सफलता वाला साल है। अगर एक्टिंग, नाटक, फ़ाइन आर्ट, क्रिएटिव वर्क, फ़ोटोग्राफ़ी, सोशल सर्विस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, विधि एवं कानून, के विषयों में रुचि रखते है तो साल उपलब्धियों से भरा व काफी अच्छा रह सकता है। इस वर्ष ना केवल जातक को कार्य में उन्नति मिलेगी बल्कि काम के इस वजह से ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कुछ लोगों को राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। पदोन्नति मिलने की भी प्रबल संभावना रहेगी। साल के मध्य में आय में वृद्धि होगी। किसी भी तरह के बिजनेस के लिए साल 2023 बढ़िया है।

व्यापार में वृद्धि होगी। लेकिन महीने के उत्तरार्ध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में काफी यात्राएं करनी पड़ेगी,जो लाभदायक होंगे आमदनी में उतार-चढ़ाव होने से आप कोई बड़ा निर्णय नहीं ले पाएं के कार्यक्षेत्र में आपको प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

इस साल इस राशि के जातक के जीवन में खर्च की अधिकता रहेगी। लेकिन इसके बाद भी साल धन के मामले में जातक के लिए फायदेमंद रहने वाला है। शनि के कारण,फंसा हुआ धन मिलेगा। विदेशों में स्थापित बिजनेस से लाभ होगा। साल के मध्य में अनेक रास्तों से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी में खर्च करेंगे। मांगलिक काम में धन खर्च होगा। फिर भी धन के कई स्त्रोत बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन से भी लाभ होगा।

मीन राशि के लिए लव लाइफ : 2023 साल की शुरुआत प्रेम के लिए सही है, लेकिन शनि धीरे-धीरे प्रेम संबंधों मुश्किले लेकर आएंगे।। बहुत संभलकर चले नहीं तो प्रेम जीवन में नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। जिन जातकों की शादी नहीं हुई, उनके लिए साल बेहतरीन परिणाम देगा। उनकी शादी होगी और वे अपने जीवनसाथी के साथ खुशनूमा पल जिएंगे। इस साल जातक के परिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी रहेगा। इस साल 2023 में राहु के कारण मतभेद-अनबन होगा। वाद-विवाद से बचें, प्रतिष्ठा बचाएं, परिवार माता-पिता, भाई-बहनों को साथ लेकर चलें। तभी जमीन या वाहन की खरीद कर सकते हैं।

दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। गुरु आपकी ही राशि में रहकर आपके पंचम सप्तम और नवम भाव को देखेंगे।इसलिए यदि आप किसी को पसंद करते हैं किसी से प्रेम करते हैं या उनसे विवाह करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। आप उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं, और आपका प्रेम विवाह भी हो सकता है। हालांकि इसके बाद परिस्थितियों में कुछ बदलाव आएगा जो आपके रिश्ते को भी तनावपूर्ण स्थितियों में ले जा सकता है। आपके लिए साल अच्छा रहेगा और घर में कुछ बदलाव लाये जाएंगे।सभी के बीच किसी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी। जून-जुलाई के महीने में धार्मिक यात्रा करने के भी संयोग है। सभी घरवालो का साथ आपको मिलेगा और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपकी या घर परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगना हो या किसी नन्हे मेहमान का घर में आना कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।कुल मिलाकर यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है। अवैध और अनैतिक संंबंधों की चर्चा भी रहेगी।

मीन राशि की सेहत: इस राशि के जातकों के लिए साल 2023 सेहत का मिश्रित परिणाम देगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस साल किसी गंभीर बीमारी की संभावना नहीं है। आपका साल और अच्छा बीतेगा। मौसम में बदलाव के कारण छोटी-मोटी बीमारी हो सकती है।वेजिटेरियन भोजन करें। योगाभ्यास और ध्यान करें। सुबह की सैर और आराम पर ध्यान दें। आत्मबल में थोड़ी कमी आ सकती है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप या श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करने से आत्मबल में वृद्धि होगी ।आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी होगी।बाहर के खाने से परहेज करें और मौसमी बदलावों के लिए अच्छी तरह से तैयार रहें।

इस साल आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं घेरे रखेंगी। ऐसे में आपको पहले से ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप कल से ही प्रतिदिन सुबह के समय व्यायाम करने की आदत डाले। सुबह के समय किया गया योग आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे और पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। सभी के बीच शांति का अनुभव होगा और आप अपने व्यवहार से सभी को खुश भी कर देंगे।

मीन राशि के लिए उपाय और चेतावनी : मीन राशि के जातकों को साल 2023 में पीपल और केले के पेड़ लगाएं और गुरुवार के दिन इन पेड़ों को जल चढ़ाएं। गुरुवार का व्रत रखें। प्रतिदिन केसर का तिलक लगाए। व्रत के दौरान केले न खाएं तो बहुत सी परेशानियों का समाधान होगा। गायत्री या गणेश मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। पीपल वृक्ष को स्पर्श किए बिना जल चढ़ाएं और केले वृक्ष को भी जल चढ़ाएं।विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।


वार्षिक राशिफल


वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News