Lamborghini Huracan Sterrato: लेम्बोर्गिनी हुराकन स्टेराटो ने भारत की धरती पर रखा अपना कदम, 3.4 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार
Lamborghini Huracan Sterrato: म्बोर्गिनी कार का अपना अलग ही दर्जा ऑटो मार्केट में कायम है। अब अपने देश के लेम्बोर्गिनी फैंस के लिए खुशी की खबर है। अब इटली की ये सुपर कार लेम्बोर्गिनी की नई हुराकन स्टेराटो की पहली यूनिट भारत में अपनी एंट्री ले चुकी है।;
इटली की ये सुपर कार लेम्बोर्गिनी की नई हुराकन स्टेराटो की पहली यूनिट भारत में अपनी एंट्री ले चुकी है: Photo- Social Media
Lamborghini Huracan Sterrato: लेम्बोर्गिनी कार का अपना अलग ही दर्जा ऑटो मार्केट में कायम है। इस सुपर कार की एक सिंगल ड्राइव लेने की हसरत यंगस्टर्स के दिलों में खास तौर से हिलोरे मारता है। अब अपने देश के लेम्बोर्गिनी फैंस के लिए खुशी की खबर है। अब इटली की ये सुपर कार लेम्बोर्गिनी की नई हुराकन स्टेराटो की पहली यूनिट भारत में अपनी एंट्री ले चुकी है।
आइए जानते हैं लेम्बोर्गिनी की नई हुराकन स्टेराटो कार से जुड़े डिटेल्स के बारे में-
हुराकन स्टेराटो फीचर्स
लेम्बोर्गिनी हुराकन स्टेराटो कार के लुक की बात करें तो इस सुपरकार को ग्रिगियो लिंक्स शेड में मोरस 19-इंच फोर्ज्ड ब्लैक रिम्स और पीले CCB कैलिपर्स के साथ तैयार किया गया है। इसमें एक नया HMI इंटरफेस डिजाइन है, जिससे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले से पैनल के रंगों को कम या ज्यादा कर सकते हैं। कंपनी जल्द ही इस गाड़ी की ग्राहक को डिलीवरी करेगी। लेम्बोर्गिनी की नई हुराकन स्टेराटो को लिमिटेड यूनिट्स यानी कुल 1,499 मॉडल ही अभी निर्मित किए गए हैं। जिनमें से पहले से आवंटित 15 यूनिट्स की डिलीवरी भारत को की जा चुकी है। कंपनी जल्द ही इस गाड़ी की प्री बुकिंग करवा चुके भारतीय ग्राहकों को इस कार की चाबी सौपेगी।
हुराकन स्टेराटो लुक
लेम्बोर्गिनी हुराकन स्टेराटो में इसके लुक की बात करें तो कार के पिछले हिस्से पर रूफ स्कूप, डिफ्यूजर और स्लीक टेललाइट्स और नई अलकेन्टारा वर्डे अपहोल्स्ट्री उपलब्ध है। इसके साथ ही इस सुपर कार में तराशा हुआ हुड, स्वेप्ट-बैक हेडलाइट्स, प्रमुख फ्रंट स्प्लिटर और फ्रंट बम्पर पर आकर्षक LED लाइट्स दिए गए हैं। इसमें ब्रांडेड रूफ रेल्स, ORVMs, चंकी साइड स्कर्ट्स और ब्रिजस्टोन ड्यूलर टायर्स में ब्लैक व्हील्स भी मौजूद मिलता है।
हुराकन स्टेराटो रफ्तार
हुराकन स्टेराटो सुपर कार की रफ्तार की बात करें तो इस कार में बेहद खास फीचर्स के तौर पर अपडेटेड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है। इस सुपर कार में 5.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड, V10 इंजन शामिल मिलता है। ये इंजन 600bhp की पावर और 560Nm का पीक टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इस स्पोर्ट्स कार की टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा है और यह 3.4 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने सक्षम है।
हुराकन स्टेराटो कीमत
हुराकन स्टेराटो लिमिटेड एडिशन की कीमत की बात करें तो भारत में लॉन्च हुई इस हुराकन स्टेराटो कीमत ₹ 4.61 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है।