Bihar News: कटिहार में गैंगवार, दियारा में दोनों ओर से जमकर गरजीं बंदूकें; 5 की मौत, एक की लाश बरामद

Bihar News: कटिहार में गैंगवार हुआ है। इसमें दोनों और से 5 लोगों के मरने की सूचना मिल रही है। हालांकि, अब तक एक की लाश बरामद हुई है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-12-02 15:27 GMT

मौके पर मौजूद पुलिस

Bihar News: कटिहार में गैंगवार हुआ है। इसमें दोनों और से 5 लोगों के मरने की सूचना मिल रही है। हालांकि, अब तक एक की लाश बरामद हुई है। घटना बरारी थाना क्षेत्र के रानी चक दियारा इलाके की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर सूचना मिलते ही बरारी थाने की पुलिस दलबल के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अन्य लाश की तलाश खोजबीन कर रही बरारी पुलिस

बरारी पुलिस अन्य लाश की तलाश खोजबीन कर रही है। इधर कटिहार एसपी का कहना है कि दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि अब तक हो पाई है। अन्य की तलाश की जा रही है मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गोलीबारी करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है। गंगा में नाव के जरिए भी पुलिस टीम सर्च अभियान चला रही है।

सुनील यादव और मोहन ठाकुर गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी: स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर इलाके में सरकारी स्कूल के पास सुनील यादव और मोहन ठाकुर गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी हुई। पुलिस ने जो लाश बरामद की है वह सुनील यादव गिरोह के सदस्य अरविंद यादव की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनील यादव और मोहन ठाकुर के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। यह लोग दियारा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलीबारी करते हैं।

शुक्रवार शाम इन लोगों के बीच हुआ विवाद

शुक्रवार शाम भी इन लोगों के बीच विवाद हुआ और दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई स्थानीय लोगों का कहना है कि दियारा क्षेत्र का फायदा उठाकर अपराधियों ने लाश को छुपा लिया है पुलिस इस मामले को गंभीरता से लें और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें ताकि इस इलाके में शांति व्यवस्था कायम हो सके।

Tags:    

Similar News