पंडित जी की निकली लॉटरी! अनंत सिंह की बेटी के तिलक में दक्षिणा के मिले इतने लाख रुपये

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के तिलक समारोह में पंडित जी को 1.51 लाख रुपये की दक्षिणा मिली। उन्होंने विधायक की ओर से पहले मिली मदद और उनकी दरियादिली की कहानी भी सुनाई।

Update:2026-11-22 16:17 IST

Shivangi Singh Tilak Ceremony

Anant Singh Daughter Wedding:  मोकामा विधायक अनंत सिंह के यहां इन दिनों शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होनी है। इससे पहले पटना के दानापुर में हुए तिलक समारोह की भव्यता खूब चर्चा में रही। 400 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे अनंत सिंह ने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को लग्जरी डिफेंडर कार भी भेंट की। हालांकि, इस शाही आयोजन के बीच एक और बात ने लोगों का ध्यान खींचा है। वह है तिलक की रस्में कराने वाले पंडित जी को मिली 1 लाख 51 हजार रुपये की दक्षिणा और अनंत सिंह के प्रति उनके भावुक शब्द।

पंडित जी को दक्षिणा में मिले 1.51 लाख रुपये

शिवांगी सिंह के तिलक समारोह में पूजा-पाठ और दूसरी रस्में संपन्न कराने वाले पंडित जी को अनंत सिंह की ओर से 1 लाख 51 हजार रुपये दक्षिणा दी गई। जब उनसे इस रकम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसकी पुष्टि की। हालांकि, उनके लिए विधायक की ओर से मिला सम्मान और सहयोग इस दक्षिणा से कहीं ज्यादा मायने रखता है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पंडित जी अनंत सिंह की दरियादिली का जिक्र करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही विधायक ने उनकी दो बेटियों की शादी करवाने में मदद की थी। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी और भाई के दो-दो ऑपरेशन का  खर्च भी उठाया था।

पंडित जी के मुताबिक, किसी जरूरतमंद के इलाज पर लाखों रुपये खर्च कर उसकी जान बचाने में मदद करना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह से उन्हें जो सम्मान और सहयोग मिला है, उसके सामने दक्षिणा की रकम मायने नहीं रखती। उनके लिए यही सबसे बड़ा सम्मान है।

400 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे थे अनंत सिंह

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होनी है। इससे पहले 20 नवंबर को पटना के दानापुर स्थित एक रिजॉर्ट में तिलक समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अनंत सिंह का अंदाज भी चर्चा का विषय बना। वह 400 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ समारोह स्थल पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को लग्जरी डिफेंडर कार उपहार में दी। भव्य आयोजन, गाड़ियों का लंबा काफिला और महंगे तोहफे तो सुर्खियों में रहे ही, लेकिन पंडित जी की ओर से सुनाई गई अनंत सिंह की मदद की कहानी ने समारोह को एक अलग वजह से भी चर्चा में ला दिया।

Tags:    

Similar News