Bihar: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, बेगूसराय के बाद अब वैशाली में ताबड़तोड़ फायरिंग

Bihar News: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं। पहले बेगूसराय और अब वैशाली में ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात सामने आई है। अपराधियों की गोलीबारी से पूरा जिला दहल उठा।;

Written By :  Krishna Chaudhary
facebook icontwitter icon
Update:2022-09-19 12:40 IST
Bihar: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, बेगूसराय के बाद अब वैशाली में ताबड़तोड़ फायरिंग
  • whatsapp icon

Bihar Crime News: बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उनमें शायद पुलिस का जरा भी खौफ नहीं बचा है। बेगूसराय की तरह राजधानी पटना से सटे वैशाली जिले में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। रविवार रात 10 बजे के आसपास हुई घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की है। बिहार में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं बताती हैं कि अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ चुका है।

ये घटना हाजीपुर के पासवान चौक पर घटी।

घटनास्थल के करीब दुकान चलाने वाले एक शख्स ने बताया कि रात करीब 10 बजे जब मैं दुकान बंद घर लौट रहा था, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश फायरिंग करते आए। पहली गोली चलने के बाद मैं छिप गया था। बाइक की पिछली सीट पर बैठा अपराधी गोलियां बरसाते हुए फरार हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत और घायल होने की कोई खबर नहीं है।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अपराधियों के जाने बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जिस दिशा में बदमाश भागे थे, उस इलाके में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। हाजीपुर थाना के एसआई शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि बाजाप के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को डिटेन भी किया है।

बेगूसराय फायरिंग में एक शख्स की गई थी जान

13 सितंबर को बेगूसराय में हाईवे पर 25 किलोमीटर तक बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग कर इलाके में दहशत मचा दी थी। इस वारदात में एक शख्स की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि 10 लोग जख्मी हो गए थे। इस घटना ने 1990 के दशक के बेगूसराय की याद दिला दी थी। पुलिस ने इस गोलीकांड में शामिल गैंग को दबोच लिया है। गिरफ्तार चार युवकों में से दो नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक दो शख्स गोली चलाने का आरोपी है और दो इस वारदात का मास्टरमाइंड है।

Tags:    

Similar News