बिहार विधान परिषद के 8 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, समारोह में शामिल हुए CM सम्राट चौधरी
Bihar News: बिहार विधान परिषद के 8 नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह पटना में हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत दोनों उपमुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
Bihar News: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति प्रोफेसर श्री रामवचन राय ने बिहार विधान परिषद के उप भवन सभागार में सभी 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले विधान पार्षदों में डॉ. संजीव कुमार, श्री सुरेश प्रसाद राय, श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. राहुल राज, श्री नीरज कुमार, श्री अनिल कुमार झा, श्री बंशीधर बृजवासी और डॉ. एन.के. यादव शामिल रहे।
शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी, राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल सहित मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।